BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अमेरिका में दुनिया के सबसे ज्यादा कोरोना मरीज, 24 घंटे में 345 लोगों ने दम तोड़ा

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ने दुनिया भर में तबाही मचाना के बाद अमेरिका में विनाशक बन गया है। अमेरिका में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की चपेट में आकर 345 लोगों की मौत हो गई है, जबकि यहां 18000 नए मामले सामने आ गए हैं। अमेरिका में हर मिनट में लगभग 13 कोरोना के नए मरीज सामने आ रहे हैं।
इसी के साथ अमेरिका में कोरोना से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 100000 पार कर गई है। इसी के साथ ही अमेरिका ने कोरोना केस के मामले में चीन, इटली और स्पेन को पीछे छोड़ दियां है।

अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 18000 कोरोना वायरस के नये मामलों की पुष्टि हुई है। जबकि यहां 345 लोगों की मौत 24 घंटे में हो गई है।
अमेरिका में अब दुनिया के सबसे ज्यादा ज्ञात कोरोना वायरस के मरीज हैं। अमेरिका में ताजा आंकड़ों के मुताबिक 1,04,007 कोरोना के मरीज हैं. जबकि यहां अबतक 1693 लोगों की मौत हो गई है।

इन आंकड़ों के साथ ही अमेरिका अब कोरोना से प्रभावित दुनिया का सबसे बड़ा देश बन गया है। अमेरिका में अब इटली से 15000 और चीन से 20000 हजार ज्यादा मामले हैं। इटली के मुकाबले अमेरिका में मृत्यु दर की कमी है।
 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More