BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

COVID-19 : BJP अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने की 4 राज्यों के पार्टी प्रमुखों से बातचीत

नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रें सिंग के माध्यम से पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के पार्टी अध्यक्षों के साथ बातचीत की, जिसमें कोरोनावायरस महामारी से संबंधित उपायों पर प्रमुखता से चर्चा की गई। सांसद, विधायकों व जिला अध्यक्षों के साथ ही इन चार राज्यों के राज्य पदाधिकारी भी बातचीत का हिस्सा रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को सलाम करते हुए नड्डा ने कहा कि भाजपा किसी भी बैठक का आयोजन नहीं करेगी और सभी बातचीत ऑडियो या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ही होगी।
उन्होंने लॉकडाउन के बाद जरूरतमंदों की मदद करने के लिए अपने कैडर बेस का उपयोग करने के लिए पार्टी स्तर पर क्या करना चाहिए, इस पर चार राज्यों को एक विस्तृत चार्टर दिया।
ऑडियो या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्थानीय पार्टी नेतृत्व के साथ भाजपा अध्यक्ष की यह चौथी बैठक है।
इससे पहले गुरुवार सुबह नड्डा ने पार्टी के सभी प्रदेश अध्यक्षों के साथ बातचीत की। पार्टी महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष ने प्रवासी और निर्माण श्रमिकों और असंगठित क्षेत्र में काम करने वालों के लिए 'गरीबों को खिलाने' के कार्यक्रम को और बड़ा करने की आवश्यकता को रेखांकित किया।

 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More