BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नोएडा में 5 और मरीज कोरोना के मिले, अफसरों में मचा हड़कंप

नोएडा । उत्तरप्रदेश के नोएडा में पांच नए कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं। इसके बाद नोएडा में मरीजों की संख्या 22 हो गई है।
इसके बाद सभी मरीजों के घर सील कर दिए गए हैं। वहीं दिहाड़ी मजदूरों को राहत देते हुए नोएडा डीएम बीएन सिंह ने सभी मकान-मालिकों को निर्देश दिया है कि वो अपने यहां रहने वाले किसी भी कामगार मजदूरों से किराया नहीं वसूलें। अगर किसी भी मकान मालिक के खिलाफ किराया मांगने या किसी अन्य तरह के दबाव बनाने की शिकायत मिलती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 के अंतर्गत उन्हें एकसाल की सजा और जुर्माना देना पड सकता है। इतना ही नहीं आदेश के उल्लंघन करने की स्थिति में अगर किसी तरह के जानमाल की क्षति होगी है तो उसे दो साल के जेल की सजा भी हो सकती है। हालांकि यह आदेश सिर्फ एक महीने के किराये नहीं मांगने के लिए जारी किया गया है। नए मिले मरीजों को आइसोलेशन वॉर्ड में रखकर इनका इलाज किया जा रहा है। इसके साथ ही नोएडा में मरीजों की संख्या 22 तक हो गई है।


 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More