BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ऐलान, बाहर से आने वालों के लिए सीमावर्ती सीमाओं पर बनेंगे कैंप

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दूसरे राज्यों से बिहार आ रहे प्रवासी मजदूरों के लिए कैम्प बनाने के निर्देश दे दिए हैं।
बिहार के सीमावर्ती जिलों में बनाए कैम्पों में दूसरे राज्यों से आने वाले मजदूरों को रखा जाएगा। इस कैंप में मजदूरों के भोजन-कपड़े और डॉक्टरी जांच की सुविधा होगी।
शनिवार को राज्य के अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक में सीएम नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव दीपक कुमार को 'आपदा सीमा राहत शिविर' बनाने के निर्देश दिए। ये शिविर नेपाल, झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल से सटे जिलों में बनाए जाएंगे।
नीतीश कुमार ने अफसरों को कहा कि इन कैंपों में खाने और सोने के अलावा लोगों को मेडिकल सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। सीएम नीतीश कुमार ने राज्य में कोरोना वायरस से निपटने के लिए गठित फंड में विधायक निधि से 7 करोड़ रुपये देने का ऐलान कर दिया है।


 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More