BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मजदूरों का पलायन लॉकडाउन पर पड सकता है भारी,प्रियंका गांधी बोलीं -प्रजा करे हाहाकार

नई दिल्ली। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए देश भर में 21 दिन का लॉकडाउन का आज 5 वां दिन है, लेकिन इस मेडिकल इमर्जेंसी के बावजूद दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों से अपने-अपने गांव लौटने के लिए मजदूरों का पलायन लगातार जारी है। इसको ध्यान में रखकर केंद्र सरकार ने भी नए सिरे से अपनी रणनीति में बदलाव किया है।

मजदूरों के पलायन पर प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए केंद्र सरकार पर वार किया कि प्रजा करे हाहाकार, जागो हे सरकार। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मजदूरों के पलायन को लेकर लगातार केंद्र की मोदी सरकार और यूपी की योगी सरकार पर हमलावर हैं। उन्होंने आनंद विहार की तस्वीरों के साथ एक बार फिर सरकार से इस त्रासदी से निपटने की अपील की है. वहीं केन्द्र सरकार इन बड़े शहरों से घर लौट रहे लोगों की सेहत पर कड़ी निगरानी रखने के लिए गांव-गांव और जिला स्तर पर अपनी नजर रखेगी। इस पलायन से हाई रिस्क पर पहुंचने वाले इलाकों की सरकार ने जिला और गांवों के स्तर पर पहचान कर ली है।
सरकार को आशंका है कि इतने बड़े स्तर पर लोगों की भीड़ निकल रही है ऐसे में कुछ लोग भी कोविड-19 वायरस के शिकार हुए तो वे इस महामारी को समाज में फैलाने वाले साबित हो सकते हैं। हजारों की संख्या में मजदूर वर्ग के ये लोग हाइवे किनारे पैदल मार्च करते हुए अपने घरों की ओर चल दिए हैं। इस पलायन के चलते कोरोना वायरस को फैलने से रोकने पर सरकार की यह नई बड़ी चिंता बनकर सामने आई है।नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (NCDC) ने इस चुनौती के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है।

एनसीडीसी ने बताया है कि अपने घर लौटने वाले इन मजदूरों की तादात उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान से है। सरकार ने इन जिलों को 'हाई रिस्क' का टैग दे दिया है। मजदूरों के इस पलायन के बाद सरकार को अब अपनी रणनीति में तेजी से बदलाव लाना होगा। इसके तहत इंटिग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम (IDSP) यानी कि इस महामारी की निगरानी तंत्र को इन राज्यों में पहले से और भी ज्यादा मुस्तैद करना होगा।


 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More