BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

PM मोदी के संदेश के बाद रक्षा मंत्री के घर बैठक, कोरोना को हराने को लेकर 'मेगाप्लान' पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। कोरोना वायरस से बढ रहे खतरे को ध्यान में रखते हुए आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घर पर सेंट्रल ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की बैठक हुई। इस बैठक में कोरोना को रोकने के लिए बनाए गए मेगा प्लान की समीक्षा की गई है। इसके साथ ही लॉकडाउन के बाद मजदूरों के पलायन की स्थिति पर भी चर्चा की गई।
बैठक में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, प्रकाश जावड़ेकर, स्मृति ईरानी, हरदीप पुरी, राम विलास पासवान, सुरेश गंगवार समेत दूसरे शामिल हुए। राजनाथ सिंह के घर पर कोरोना को लेकर ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की यह दूसरी बैठक है। इससे पहले भी सभी केंद्रियों ने बैठक की थी और हालात की समीक्षा की थी। ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की बैठक से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो मैसेज के जरिए देश की जनता को संबोधित करते हुए कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे देशवासियों की हौसला अफजाई की। साथ ही ऐलान किया कि कोरोना के अंधकार को दूर करने के लिए 5 अप्रैल की रात 9 बजे पूरा देश रोशन होगा। हर कोई अपने घर में मोमबत्ती, दीया या टॉर्च जलाएगा।


 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More