BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से कोरोना संकट पर बात की

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की ,उन्होंने ट्वीट करके बताया दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि कोरोना के खिलाफ जंग मिलकर लड़नी है और इसमें पूरी ताकत झोंक देनी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि शुक्रवार से कोरोनावायरस के 601 मामले सामने आए हैं और 12 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस से संक्रमित 58 रोगी की हालत चिंताजनक बनी हुई है। ये लोग मध्यप्रदेश, दिल्ली और केरल के हैं।

सरकार ने लोगों से अपील की है हमें हर स्तर पर एक ही प्रयास करना चाहिए कि मिलकर काम करें और कहीं चूक न हो।

मंत्रालय के मुताबिक, देशभर में अब तक कोरोना के मरीजों की संख्या 2992 है। अब तक 68 लोगों की मौत हुई है, जबकि 183 लोग ठीक हो गये हैं। ये आंकड़े शनिवार सुबह 9 बजे तक के हैं। साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More