देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreनई दिल्ली । विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस को लेेकर दुनिया भर के लोगों को चेतावनी देते हुए कहा है कि स्वाइन फ्लू महामारी से भी ज्यादा खतरनाक है।विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने आगे बताया कि 2009 की स्वाइन फ्लू के मुकाबले कोरोना वायरस 10 गुना अधिक जानलेवा महामारी है। स्वाइन फ्लू महामारी से करीब 2 लाख लोगों की जान ली थी, वहीं, कोरोना वायरस से अब तक 1 लाख 19 हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है और आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।
मंगलवार सुबह तक दुनियाभर में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 19 लाख से अधिक हो गई है और अब संक्रमण बेहद तेजी से फैलने लग गया है। WHO ने बताया कि कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए वैक्सीन की आवश्यकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के डायरेक्टर जनरल टेड्रोस एडहैनम घेब्रियेसुस ने बताया कि संगठन लगातार कोरोना वायरस के बारे में विश्लेषण कर रहा है और नई जानकारी हासिल करने में जुटा हुआ है।
वैश्विक स्तर पर स्वाइन फ्लू से संक्रमित होने वाले लोगों में सिर्फ 1.1 फीसदी की जान गई थी, वहीं, अमेरिका में स्वाइन फ्लू से 0.2 फीसदी और ब्रिटेन में 0.03 फीसदी मौतें हुई थी। कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले मरीजों में मौत की दर हर देश में अलग-अलग है।
साभार-khaskhabar.com












