BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

देश में 3 मई तक सभी यात्री ट्रेनें ,घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स रद्द रहेंगी, मालगाड़ियां चलती रहेंगी

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे विभाग ने घोषणा की है कि 3 मई तक यात्री ट्रेन नहीं चलेगी। आपको बताते जाए कि कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 3 मई तक लॉकडाउन बढाने का निर्णय किया है। इसके बाद ही भारतीय रेलवे ने मंगलवार को जानकारी देते हुए कहा है कि 3 मई तक सभी यात्री ट्रेनें रद्द रहेंगी। मेट्रो सेवा भी पहले की तरह ही बंद रहेगी। इसके अलावा फ्लाइट सेवा भी नहीं खुलेगी सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स 3 मई की रात 11 बजकर 59 मिनट तक बंद रहेंगी।

रेलवे ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा के बाद उन्होंने यात्री ट्रेनों को 3 मई तक रद करने का फैसला लिया। रेल अधिकारी ने कहा कि हमने लॉकडाउन के आगे बढ़ने को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। रेल मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि प्रीमियम ट्रेनों, मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों, पैसेंजर ट्रेनों, उपनगरीय ट्रेनों, कोलकाता मेट्रो रेल, कोंकण रेलवे सहित भारतीय रेल पर सभी यात्री ट्रेन सेवाएं 3 मई की रात 12 बजे तक निलंबित कर दिया गया है। हालांकि इस दौरान मालगाड़ियों को छूट रहेगी। पहले की तरह मालगाड़ियां आगे भी चलती रहेंगी।


 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More