देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreनई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1154 और मरने वालों की संख्या 24 है।
इस दौरान दिल्ली के जाकिर नगर की गली नंबर 18 को एक कोरोना 'कंटेनमेंट जोन' घोषित किया गया है। कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद जाकिर नगर के बाकी हिस्सों को 'बफर जोन' घोषित कर दिया गया है।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से 35 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 9152 हो गई है। इसमें 7987 सक्रिय हैं। 856 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। अब तक 308 लोगों की मौत हो चुकी है।
साभार-khaskhabar.com












