BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

देश में कोरोना से मरने वाले लोगों में महाराष्ट्र का हर दूसरा व्यक्ति, उद्धव सरकार की बढी चिंता

मुम्बई। कोरोना वायरस के मामले देश में लगातार बढ रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में बढते जा रहे हैं। भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 10 हजार से ज्यादा हो गई है जबकि 339 मरीजों ने दम तोड दिया है। देश में कोरोना का संक्रमण सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में फैल गया है। महाराष्ट्र में कोरोना के केस बढ़कर 2334 हो गए हैं और मरने वाले लोगों का आंकड़ा 160 तक छू गया है, जिनमें से 101 की मौत सिर्फ मुंबई में हुई है।
मुंबई में 1540 कोरोना वायरस के मरीज हैं। सोमवार को महाराष्ट्र में कुल 352 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 242 नए केस मुंबई से ही हैं। वहीं, सोमवार को कोरोना संक्रमण के चलते प्रदेश में 11 लोगों की मौत गई है, जिनमें 9 लोग मुंबई से हैं। इस तरह से देखा जाए तो देश में कोरोना से मरने वाला हर दूसरा शख्स महाराष्ट्र से है और हर तीसरा शख्स मुंबई से माना जाएगा। मुंबई को चीन के वुहान शहर की तरह कोरोना संक्रमण का हॉटस्पॉट बताया जा रहा है। कोरोना मरीजों की संख्या मुंबई में बेतहाशा बढ़ रही है और मरीजों की मौत की संख्या भी सर्वाधिक हो रही है। महाराष्ट्र सरकार की मुश्किलें और इसलिए बढ़ रही है क्योंकि यह वायरस धीरे-धीरे झुग्गियों में फैल रहा है।एशिया की सबसे बड़ी झोपड़पट्टी कही जाने वाली धारावी के अलावा अब कोरोना का संक्रमण बांद्रा टर्मिनस से सटे बेहरामपाड़ा और कुर्ला के जरीमरी आदि झुग्गियों तक फैल गया है।

मुंबई में 17 मार्च से ही आंशिक लॉकडाउन कर दिया था और 23 मार्च सभी जगहों पर शुरू हो गया। लेकिन सरकार के बार-बार अपील करने के बाद भी लोगों ने यात्रा करना नहीं रोकी। उद्धव सरकार ने मजबूर होकर पूरी तरह से लोकल ट्रेन की आवाजाही बंद कर दी। प्रदेश में जैसे-जैसे स्क्रीनिंग और टेस्टिंग बढ़ने लगे, वैसे-वैसे कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या मुंबई में बढ़ती चली गई।

महाराष्ट्र सरकार की मुख्य चिंता की बात मुंबई की झुग्गियों में कोरोना के नए मामलों का सामने आना बनी हुई है। राज्य सरकार ने मुंबई में चार कोरोना नियंत्रण जोन बनाए हैं और लॉकडाउन की अवधि को 30 अप्रैल तक पहले ही उद्धव ठाकरे ने बढ़ा दिया था, अब पीएम मोदी ने लॉकडाउन की 3 मई तक की मियाद तय कर दी है।
 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More