BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

न्यूयार्क। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का कहर जारी है। अमेरिका में 24 घंटे के भीतर 2502 लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका में अभी तक कोरोना वायरस की चपेट में 10 लाख 38 हजार 45 लोग आ चुके हैं, जो किसी भी देश में सबसे अधिक हैं।अमेरिका में कोरोना वायरस रोगी पुष्ट होने से अभी तक संक्रमित लोगों की संख्या दस लाख के पार हो गयी है और मृतकों की संख्या भी पचास हजार तक जा पहुंची है, जो अन्य किसी भी देश से अधिक है। न्यूयार्क टाइम्स आदि की रिपोर्ट है कि 18 जनवरी को अमेरिका में प्रथम मामले की पुष्टि के बाद अमेरिकी स्वास्थ्य और सार्वजनिक सेवा मंत्री एलेक्स एजार ने व्हाइट हाउस को महामारी के खतरे के बारे में सूचित किया, लेकिन राष्ट्रपति ट्रम्प ने इसे अनदेखा किया। फरवरी माह की शुरू में राष्ट्रपति ट्रम्प ने यह अनुमान लगाया था कि महामारी अप्रैल तक खत्म हो जाएगी। फरवरी के अंत तक अमेरिका में केवल चार हजार लोगों का वायरस परीक्षण किया गया। लेकिन 13 मार्च को जब अमेरिका में आपातकाल घोषित किया गया तब तक महामारी की रोकथाम करने के लिए सबसे अच्छा मौका हाथ से निकल चुका था। महामारी पूरे देश में फैल गई । साभार-khaskhabar.com

Read More

मुंबई। मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर को तबीयत खराब होने पर मुंबई के एनएच. रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। इसलिए बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी पत्नी नीतू सिंह उनके साथ अस्पताल में हैं। ऋषि कपूर के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी उनके बड़े भाई रणधीर कपूर ने दी। रणधीर कपूर ने बताया कि वह अस्पताल में हैं, वह कैंसर से पीड़ित हैं और उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही है, इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत अब स्थिर है। ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में अमेरिका से भारत लौटे थे, वे करीब एक साल तक उनका कैंसर का इलाज चला। वर्ष 2018 में खबर आई थी कि वो कैंसर से पीड़ित हैं, इसके बाद करीब एक साल तक वो न्यूयॉर्क में ही रहे और उनका इलाज चला। नीतू सिंह मुश्किल घड़ी में ऋषि कपूर के साथ खड़ी रहीं हैं। ऋषि कपूर जब न्यूयॉर्क में इलाज के लिए थे तो नीतू सिंह उनके साथ ही रहीं। ऋषि कपूर ने भी एक इंटरव्यू में नीतू सिंह की तारीफ करते हुए नीतू कपूर को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि बिना नीतू के ये सब संभव नहीं था। ऋषि कपूर ने कहा था कि नीतू मेरे साथ चट्टान की तरह खड़ी रहीं, बिना उनके मैं कुछ नहीं कर सकता था। साभार-khaskhabar.com

Read More

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को यहां कहा कि गुरुवार 30 अप्रैल से राज्य के सभी राज्यस्तरीय कार्यालयों में कामकाज शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए 30 प्रतिशत कर्मचारी ही कार्यालय में आएंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में धीरे-धीरे स्थितियां सुधर रही हैं, इसलिए निर्णय लिया गया है कि बल्लभ भवन, सतपुड़ा, विंध्याचल और अन्य राज्य स्तरीय कार्यालयों में 30 प्रतिशत कर्मचारी-अधिकारी अब कामकाज के लिए आने प्रारंभ होंगे, ताकि सामान्य कामकाज को जारी रखा जा सके। चौहान ने राज्य में कोरोना महामारी से निपटने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का ब्यौरा देते हुए कहा कि "जहां कोरोना के मरीज हैं, उन जिलों में अधिकारियों की टीम भेजी जा रही है। टीम वहां जाकर कैंप करेगी। यह टीम स्थानीय प्रशासन को इलाज और लॉकडाउन जैसे विषय पर हर संभव सहयोग करेगी। सुखद संकेत यह है कि भोपाल व इंदौर में नमूनों के अनुपात में पॉजिटिव प्रकरणों की संख्या कम हो रही है, इंदौर और भोपाल में संख्या घट रही है। मृत्युदर भी कम हो रही है। साथ ही डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है।" इस संदर्भ में सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव के. के. सिंह ने प्रमुख सचिव, सचिव और विभागाध्यक्षों को दिशानिर्देश जारी कर गुरुवार से राज्यस्तरीय दफ्तरों में कामकाज शुरू करने के लिए कहा है। साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। देश भर में विभिन्न स्वयं सहायता समूहों द्वारा एक करोड़ से अधिक फेस मास्क बनाए गए हैं। इस गौरवशाली क्षण के केंद्र में समर्थित महिला उद्यमियों का एक मजबूत संगठन है। इस संगठन के अंतर्गत अधिकांश महिलाओं ने अपने घर में ही ये मास्क तैयार किए हैं। देश भर की महिलाओं द्वारा यह कार्य केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय की डीएवाई-एनयूएलएम फ्लैगशिप योजना और समृद्धि एरिया लेवल फेडरेशन के तहत किया गया है। इस संगठन के अंतर्गत जम्मू-कश्मीर से लेकर सुदूर केरल और असम से लेकर महाराष्ट्र तक महिलाओं ने अपने-अपने घरों में ये मास्क तैयार किए हैं। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, यह कोविड-19 से लड़ने के लिए स्वयं सहायता समूहों के अथक प्रयास, सकारात्मक ऊर्जा और एकजुट संकल्प को दर्शाता है। कपड़े से तैयार किए गए यह ट्रिपल लेयर मास्क सुरक्षित होने के साथ-साथ कई बार इस्तेमाल में लाए जा सकते हैं। इन्हें धोकर सुखाने के उपरांत उन्हें इस्तेमाल किया जा सकता है। समृद्धि एरिया लेवल फेडरेशन (एएलएफ) की अध्यक्ष शुभांगी चंद्रकांत धायगुडेके फोन के माध्यम से आर्डर एकत्र करती हैं और महाराष्ट्र के टिटवाला स्थित अपने घर पर मास्क की सिलाई करती हैं। शुभांगी कहती है कि उन्होंने 50,000 मास्क बनाए हैं और मास्क बनाने के इस काम में उनके साथ 45 और महिलाएं शामिल हैं। राजस्थान के कोटा में सावरनी स्वयं सहायता समूह की सदस्य मीनू झा ने कहा कि उन्होंने यह सोचा भी नहीं था कि उनका यह छोटा-सा कदम दूसरों के लिए इतना प्रेरणादायक हो सकता है। असम का पारंपरिक कपड़ा और सम्मान का प्रतीक गमोचा आज स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं स्वच्छता का प्रतीक भी बन रहा है। असम के नौगांव के रुनझुन स्वयं सहायता समूह की सदस्य रश्मि, इस पारंपरिक कपड़े का उपयोग करके अब मास्क तैयार कर रही हैं। महाराष्ट्र राजस्थान समेत अन्य प्रांत की महिलाओं की ही भांति रश्मि ने भी हजारों मास्क तैयार किए हैं। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में प्रयास स्वयं सहायता समूह की सदस्य उपदेश अंदोत्रा तिरंगा मास्क बना रही हैं। उन्होंने कहा, मैं तिरंगा मास्क बनाते हुए गर्व महसूस करती हूं। घर पर मास्क बनाने की एक अलग मुहिम के तहत केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री की बेटी आरुषि निशंक ने भी घर पर खादी के मास्क बनाए हैं। आरुषि और उनकी संस्था 'स्पर्श गंगा' द्वारा 10 हजार खादी के मास्क बनाए गए हैं। आरुषि ने ये सभी मास्क भारतीय सेना को समर्पित किए हैं। साभार-khaskhabar.com

Read More

रोम। इटली में कोरोनावायरस महामारी के चलते लागू लॉकडाउन के बीच कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित होने वालों का कुल आंकड़ा दो लाख के पार हो गया, जबकि 27 हजार से अधिक लोगों की जान इसके चलते गई है। इटली के सिविल प्रोटेक्शन डिपार्टमेंट ने मंगलवार को कहा कि देश में अभी तक कोविड-19 संक्रमण के दो लाख एक हजार 505 मामले सामने आए हैं। वहीं उत्तरी लोम्बार्डी क्षेत्र में पहली बार महामारी के प्रसार के बाद से अब तक 27,359 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि अकेले मंगलवार को हुई मौतों का आंकड़ा 382 था। डिपार्टमेंट ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि सोमवार के मुकाबले कुल 2,091 नए संक्रमित मामले सामने आए और उपचार के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ्य हुए कुल 2,317 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं, कुल संक्रमितों में से 1,863 इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में हैं और इसमें सोमवार की तुलना में 93 की कमी है, जबकि अस्पताल में आम भर्ती वाले मरीजों की संख्या 19,723 रही, जिसमें एक दिन पहले के मुकाबले 630 की कमी आई। कोरोना संक्रमण में पॉजिटिव पाए गए बाकी के बचे 79 प्रतिशत मरीजों को घरों में सेल्फ आइसोलेशन में रखा गया है। साभार-khaskhabar.com

Read More

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोनावायरस संक्रमण को लेकर लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों, छात्र-छात्राओं, श्रद्घालुओं, पर्यटकों एवं अन्य लोगों के आवागमन को लेकर केन्द्र सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों में दी गई छूट के लिए केन्द्र सरकार को धन्यवाद दिया है। नीतीश ने कहा, "यह निर्णय उपयुक्त एवं स्वागतयोग्य है। हमलोगों का आग्रह था और उस पर केन्द्र सरकार ने सकारात्मक निर्णय लिया है। इससे बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों में फंसे हुए बिहार आने को इच्छुक प्रवासी मजदूरों, छात्र-छात्राओं, श्रद्घालुओं, पर्यटकों तथा अन्य लोगों को यहां आने में सुविधा होगी और उन्हें बड़ी राहत मिलेगी।" मुख्यमंत्री ने कहा है कि केन्द्र सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देश का अनुपालन जनहित में है और सबको इसका पालन करना चाहिए। बिहार सरकार ने इस मामले में केन्द्र सरकार द्वारा आपदा प्रबंधन अधिनियम के अन्तर्गत जारी दिशानिर्देशों का हमेशा अनुपालन किया है। उल्लेखनीय है कि बिहार के युवक रोजगार के लिए अन्य राज्यों में गए थे, कोरोना संक्रमण रोकने के लिए उठाए गए एहतहयाती कदमों के बाद उन्हीं राज्यों में फंसे गए हैं। साभार-khaskhabar.com

Read More

मुंबई। मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर की 67 साल की उम्र में निधन हो गया है । इस घटना की सूचना अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट से की है।अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा- कि वो गया,ऋषि कपूर गए।अभी उनका निधन हुआ, मैं टूट गया हूं। कपूर फैमिली से रणधीर कपूर ने ऋषि के निधन की खबर को कंफर्म किया है। इससे पहले तबीयत खराब होने पर मुंबई के एनएच. रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। इसलिए बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी पत्नी नीतू सिंह उनके साथ अस्पताल में थी। वे कैंसर से पीड़ित थे और उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही थी, इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में अमेरिका से भारत लौटे थे, वे करीब एक साल तक उनका कैंसर का इलाज चला था। । वर्ष 2018 में खबर आई थी कि वो कैंसर से पीड़ित हैं, इसके बाद करीब एक साल तक वो न्यूयॉर्क में ही रहे और उनका इलाज चला। नीतू सिंह मुश्किल घड़ी में ऋषि कपूर के साथ खड़ी रहीं । ऋषि कपूर जब न्यूयॉर्क में इलाज के लिए थे तो नीतू सिंह उनके साथ ही रहीं। ऋषि कपूर ने भी एक इंटरव्यू में नीतू सिंह की तारीफ करते हुए नीतू कपूर को धन्यवाद दिया था । उन्होंने कहा कि बिना नीतू के ये सब संभव नहीं था। ऋषि कपूर ने कहा था कि नीतू मेरे साथ चट्टान की तरह खड़ी रहीं, बिना उनके मैं कुछ नहीं कर सकता था। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। फिल्म इंडस्ट्री को दूसरे दिन भी एक और बड़ा झटका लगा है। बुधवार को इरफान खान के जाने के बाद गुरुवार को एक और दिग्गज ऋषि कपूर अलविदा कह गए। ऋषि कपूर ने गुरुवार को मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांस ली। बॉलीवुड के कई अभिनेता, नेता समेत कई बड़ी हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं । कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ऋषि कपूर के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा है कि यह हफ्ता भारतीय सिनेमा के लिए काफी दुख देने वाला है, एक और लिजेंड ऋषि कपूर आज हमारे बीच से चले गए। एक शानदार अभिनेता, जो हर जेनरेशन के लिए प्रेरणादायी थी देश के सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी ऋषि कपूर के जाने पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा कि ऋषि कपूर का अचानक चला जाना काफी हैरान करने वाला है। वे एक शानदार अभिनेता के साथ-साथ एक शानदार इंसान भी थे, उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा- कि ऋषि कपूर गए।अभी उनका निधन हुआ, मैं टूट गया हूं। अभिनेता रजा मुराद ने कहा कि ऋषि कपूर सिर्फ मेरा साथी नहीं था, वह मेरे परिवार थे। मेरा दोस्त था, मेरा 45 साल पुराना दोस्त। लैला मजनू में हमने साथ काम करना शुरू किया, मैंने उनके साथ इतनी फिल्में की। मुझे यकीन नहीं हो रहा है, बिल्कुल यकीन नहीं हो रहा है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली के आजादपुर मंडी में 11 व्यापारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मंडी में करोना मरीजों के मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम हरकत में आ गई है। अब तक कई दुकानों को सील कर दिया गया है। मंडी में लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। आजादपुर मंडी में कोरोना से एक व्यापारी की मौत हो गई थी। इसके बाद उसके संपर्क में आए व्यापारियों का टेस्ट किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अब तक आजादपुर मंडी के एक दर्जन से अधिक व्यापारी कोरोना पॉजिटिव मिल गए हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को कारण व्यापारी डरे हुए हैं। आपको बताते जाए कि दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3 हजार 314 हो गई है, जिसमें से 54 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक हजार 78 लोग ठीक हो गए हैं। इससे पहले दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में सीआरपीएफ के जवान मोहम्मद इकराम कोरोना से जंग हार गए, जिसके बाद सीआरपीएफ की एक बटालियन को सील कर दिया गया है। दिल्ली में सीआरपीएफ के 46 जवान कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं, जिसके बाद 1100 जवानों की बटालियन को क्वारनटीन करने का निर्णय किया गया। साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली । मशहूर अभिनेता इरफान खान का आज निधन हो गया है। अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जितने वाले इरफान खान 54 साल की उम्र में इस दुनिया को छोड कर चले गए हैं। उनका इलाज मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में चल रहा था। फिल्म निर्देशक शूजित सरकार ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। इरफान कैंसर से पीड़ित थे और कुछ महीने पहले ही लंबे समय तक विदेश में इलाज कराके लौटे थे। आखिरी बार वो फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में नजर आए थे।इरफान काफी लंबे वक्त से बीमार थे और बीते दिनों ही उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। दिग्गज कलाकार के जाने से बॉलीवुड में शोक का माहौल है। अस्पताल के बयान के मुताबिक, इरफान खान पेट की समस्या से जूझ रहे थे, उन्हें Colon infection हुआ था। फिल्म डायरेक्टर शूजीत सरकार ने इरफान खान के निधन की जानकारी सबसे पहले दी, उसके बाद अस्पताल की ओर से बयान जारी किया गया।शूजीत सरकार ने ट्वीट कर लिखा- मेरा प्यारा दोस्त इरफान, तुम लड़े और लड़े और लड़े, मुझे तुम पर हमेशा गर्व रहेगा, हम दोबारा मिलेंगे। सुतापा और बाबिल को मेरी संवेदनाएं, तुमने भी लड़ाई लड़ी। सुतापा इस लड़ाई में जो तुम दे सकती थीं तुमने सब दिया, ओम शांति और इरफान खान को सलाम। साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस बढता जा रहा है। वहीं महानगरी मुंबई से दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई है। अपनी अदाकारी से जादू बिखरने वाले अभिनेता इरफान खान अब इस दुनिया में नहीं रहे। बुधवार को मुंबई के एक अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। इरफान के निधन की खबर सामने आने के बाद हर कोई अपना दुख व्यक्त कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इरफान खान के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया कि सिनेमा और रंगमंच की दुनिया के लिए एक क्षति है। उन्हें विभिन्न माध्यमों में उनके बहुमुखी प्रदर्शन के लिए याद किया जाएगा। मेरे विचार उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के साथ हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले। अमिताभ बच्चन से लेकर अरविंद केजरीवाल हर किसी ने अपनी ओर से श्रद्धांजलि दी है। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा कि इरफान खान के निधन की खबर मिली है, ये काफी दुखी खबर है। एक शानदार टैलेंट, शानदार सहकर्मी जिन्होंने सिनेमा की दुनिया में काफी योगदान दिया। वो आज हमें काफी जल्दी छोड़कर चले गए हैं और एक खालीपन छोड़ गए हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि देश के सबसे शानदार अभिनेताओं में से एक इरफान खान के निधन की खबर दुख देने वाली है, भगवान उनके परिवार को शक्ति दे। इरफान खान के निधन के बाद अक्षय कुमार, अजय देवगन, परेश रावल समेत बॉलीवुड के दिग्गजों ने श्रद्धांजलि दी। बॉलीवुड के टैलेंटेड अभिनाताओं में शामिल इरफान खान के यूं अचानक चले जाने से उनके फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स सदमे में हैं। दो साल पहले मार्च 2018 में इरफान को न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर नामक बीमारी का पता चला था। विदेश में इस बीमारी का इलाज कराकर इरफान खान ठीक हो गए थे, भारत लौटने के बाद इरफान खान ने अंग्रेजी मीडियम में काम किया था। किसे पता था ये फिल्म इरफान की जिंदगी की आखिरी फिल्म साबित होगी। इरफान खान ने अपनी करियर की शुरुआत टेलिविजन से की थी, जिसके बाद वह फिल्मों में आए। हासिल, हैदर, अंग्रेजी मीडियम, हिन्दी मीडियम, पान सिंह तोमर ना जाने कितनी ऐसी फिल्में हैं, जिनमें इरफान खान ने दमदार काम किया। साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता इरफान खान के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि इरफान के निधन से सिनेमा और थियेटर को बड़ा नुकसान हुआ है। लंबे समय से कैंसर जूझ रहे इरफान का आज मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया था। पीएम ने कहा कि इरफान खान के निधन से सिनेमा और थियेटर को बड़ा नुकसान हुआ है। विभिन्न माध्यमों में उन्हें उनके बेहतरीन भूमिकाओं के लिए याद किया जाएगा। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्त और प्रशंसकों के लिए है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। आपको बताते जाए कि मशहूर अभिनेता इरफान खान का आज निधन हो गया है। अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जितने वाले इरफान खान 54 साल की उम्र में इस दुनिया को छोड कर चले गए । उनका इलाज मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में चल रहा था। फिल्म निर्देशक शूजित सरकार ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। इरफान कैंसर से पीड़ित थे और कुछ महीने पहले ही लंबे समय तक विदेश में इलाज कराके लौटे थे। आखिरी बार वो फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में नजर आए थे।इरफान काफी लंबे वक्त से बीमार थे और बीते दिनों ही उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। दिग्गज कलाकार के जाने से बॉलीवुड और देश भर में शोक का माहौल है।   साभार-khaskhabar.com

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More