देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreश्रीनगर| जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में रविवार को आतंकवादियों को पकड़ने के लिए पैरा कमांडो सहित सुरक्षाबलों ने अभियान शुरू किया है। अधिकारी ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि आधी रात के बाद से यहां आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच चल रहे गतिरोध के मद्देनजर अब पैरा कमांडों को ऑपरेशन में शामिल करते हुए 'फस्ट लाइट इंटरवेंशन' शुरू किया गया है।
इंटेलिजेंस के एक शीर्ष अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "एक घर को आतंकवादी किसी बंकर की तरह इस्तेमाल कर रहे थे, उसके अंदर सेना के तीन जवान और दो स्थानीय पुलिसकर्मी भी मौजूद हैं। देर रात 12 बजे दोनों और से गोलीबारी रूक गई है।"
उन्होंने आगे कहा, "ऐसी परिस्थिति में पैरा कमांडो को बुलाया गया है, जिनके द्वारा कमरे में बेहद सावधानी के साथ ऑपरेशन को अंजाम दिया जा रहा है।"
सूत्रों ने आईएएनएस को यह भी बताया कि इलाके में नागरिक जीवन और संपत्ति को कोई क्षति ना पहुंचे इसके लिए चुपचाप ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए घर के भीतर गए सुरक्षाकर्मियों के साथ अभी तक कोई संपर्क नहीं हो पाया है।
सुरक्षाबलों ने कुपवाड़ा जिले की हंदवाड़ा तहसील के रजवार वन क्षेत्र में कथित रूप से घने जंगल में छिपे आतंकवादियों के खिलाफ शनिवार को इस ऑपरेशन की शुरुआत की थी।
गौरतलब है कि छिपे हुए आतंकवादियों को खत्म करने के लिए इलाके में भारतीय सेना के चार जवानों की जान चली गई, इसमें कमांडिंग ऑफिसर, 21 राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के मेजर समेत 2 जवान और जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक जवान शामिल है। मुठभेड़ में 2 आतंकवादी भी मारे गए एनकाउंटर में 21 राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आशुतोष शर्मा आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गए। वो पहले भी कई सफल आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन्स का हिस्सा रह चुके थे।
साभार-khaskhabar.com












