BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अरविंद केजरीवाल बोले,रिहाइशी इलाके की दुकानें खुलेंगी लेकिन कन्टेनमेंट एरिया में कोई दुकान नहीं खुलेगी

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में कोई मार्केट, या शॉपिंग मॉल नहीं खुलेंगे। रिहाइशी इलाके की इक्की-दुक्की दुकानें खुलेंगी लेकिन कन्टेनमेंट एरिया में कोई दुकान नहीं खुलेगी।दिल्ली सरकार ने 3 मई तक किसी और दुकान को खोलने की इजाज़त नहीं दी है। 3मई के बाद केंद्र सरकार के फैसले पर निर्भर होगा। यह बात पत्रकारों को सम्बोधित करतेहुए आज कहा।मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अच्छी खबर है कि प्लाज्मा थेरपी के अच्छे नतीजे आ रहे हैं। एक-एक मरीज पर मैं खुद नजर रख रहा हूं। एलएनजीपी में एक गंभीर मरीज थे, उनको प्लाज्मा दिया गया और उनकी तबीयत में काफी सुधार हुआ है।
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बताया कि उसको देखकर हमारा उत्साह बढ़ा है, मैं उम्मीद करता हूं कि वे पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे। हमारी कोशिश है कि प्लाज्मा के किसी भी मरीज की मौत नहीं होनी चाहिए।हो सकता है हिंदू की जान मुसलमान का प्लाज्मा बचाए और हो सकता है मुसलमान की जान हिंदू का प्लाज्मा बचाए। भगवान ने तो इंसान बनाया था. हर इंसान एक जैसा है, भगवान ने कोई दीवार पैदा नहीं की तो हम क्यों करें।
साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More