BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

ऋषि कपूर के निधन पर बॉलीवुड के अभिनेता, नेता सहित इन हस्तियों ने ये कहा

नई दिल्ली। फिल्म इंडस्ट्री को दूसरे दिन भी एक और बड़ा झटका लगा है। बुधवार को इरफान खान के जाने के बाद गुरुवार को एक और दिग्गज ऋषि कपूर अलविदा कह गए। ऋषि कपूर ने गुरुवार को मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांस ली। बॉलीवुड के कई अभिनेता, नेता समेत कई बड़ी हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं ।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ऋषि कपूर के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा है कि यह हफ्ता भारतीय सिनेमा के लिए काफी दुख देने वाला है, एक और लिजेंड ऋषि कपूर आज हमारे बीच से चले गए। एक शानदार अभिनेता, जो हर जेनरेशन के लिए प्रेरणादायी थी

देश के सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी ऋषि कपूर के जाने पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा कि ऋषि कपूर का अचानक चला जाना काफी हैरान करने वाला है। वे एक शानदार अभिनेता के साथ-साथ एक शानदार इंसान भी थे, उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा- कि ऋषि कपूर गए।अभी उनका निधन हुआ, मैं टूट गया हूं। अभिनेता रजा मुराद ने कहा कि ऋषि कपूर सिर्फ मेरा साथी नहीं था, वह मेरे परिवार थे। मेरा दोस्त था, मेरा 45 साल पुराना दोस्त। लैला मजनू में हमने साथ काम करना शुरू किया, मैंने उनके साथ इतनी फिल्में की। मुझे यकीन नहीं हो रहा है, बिल्कुल यकीन नहीं हो रहा है।


साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More