BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अभिनेता ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन

मुंबई। मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर की 67 साल की उम्र में निधन हो गया है । इस घटना की सूचना अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट से की है।अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा- कि वो गया,ऋषि कपूर गए।अभी उनका निधन हुआ, मैं टूट गया हूं। कपूर फैमिली से रणधीर कपूर ने ऋषि के निधन की खबर को कंफर्म किया है।
इससे पहले तबीयत खराब होने पर मुंबई के एनएच. रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। इसलिए बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी पत्नी नीतू सिंह उनके साथ अस्पताल में थी। वे कैंसर से पीड़ित थे और उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही थी, इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में अमेरिका से भारत लौटे थे, वे करीब एक साल तक उनका कैंसर का इलाज चला था। । वर्ष 2018 में खबर आई थी कि वो कैंसर से पीड़ित हैं, इसके बाद करीब एक साल तक वो न्यूयॉर्क में ही रहे और उनका इलाज चला। नीतू सिंह मुश्किल घड़ी में ऋषि कपूर के साथ खड़ी रहीं । ऋषि कपूर जब न्यूयॉर्क में इलाज के लिए थे तो नीतू सिंह उनके साथ ही रहीं। ऋषि कपूर ने भी एक इंटरव्यू में नीतू सिंह की तारीफ करते हुए नीतू कपूर को धन्यवाद दिया था । उन्होंने कहा कि बिना नीतू के ये सब संभव नहीं था। ऋषि कपूर ने कहा था कि नीतू मेरे साथ चट्टान की तरह खड़ी रहीं, बिना उनके मैं कुछ नहीं कर सकता था।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More