BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मशहूर अभिनेता इरफान खान का 54 साल की उम्र में निधन

नई दिल्ली । मशहूर अभिनेता इरफान खान का आज निधन हो गया है। अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जितने वाले इरफान खान 54 साल की उम्र में इस दुनिया को छोड कर चले गए हैं। उनका इलाज मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में चल रहा था। फिल्म निर्देशक शूजित सरकार ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। इरफान कैंसर से पीड़ित थे और कुछ महीने पहले ही लंबे समय तक विदेश में इलाज कराके लौटे थे। आखिरी बार वो फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में नजर आए थे।इरफान काफी लंबे वक्त से बीमार थे और बीते दिनों ही उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। दिग्गज कलाकार के जाने से बॉलीवुड में शोक का माहौल है।
अस्पताल के बयान के मुताबिक, इरफान खान पेट की समस्या से जूझ रहे थे, उन्हें Colon infection हुआ था। फिल्म डायरेक्टर शूजीत सरकार ने इरफान खान के निधन की जानकारी सबसे पहले दी, उसके बाद अस्पताल की ओर से बयान जारी किया गया।शूजीत सरकार ने ट्वीट कर लिखा- मेरा प्यारा दोस्त इरफान, तुम लड़े और लड़े और लड़े, मुझे तुम पर हमेशा गर्व रहेगा, हम दोबारा मिलेंगे। सुतापा और बाबिल को मेरी संवेदनाएं, तुमने भी लड़ाई लड़ी। सुतापा इस लड़ाई में जो तुम दे सकती थीं तुमने सब दिया, ओम शांति और इरफान खान को सलाम।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More