BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नीतीश ने फंसे लोगों के आवागमन की छूट देने पर केंद्र को धन्यवाद दिया

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोनावायरस संक्रमण को लेकर लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों, छात्र-छात्राओं, श्रद्घालुओं, पर्यटकों एवं अन्य लोगों के आवागमन को लेकर केन्द्र सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों में दी गई छूट के लिए केन्द्र सरकार को धन्यवाद दिया है।
नीतीश ने कहा, "यह निर्णय उपयुक्त एवं स्वागतयोग्य है। हमलोगों का आग्रह था और उस पर केन्द्र सरकार ने सकारात्मक निर्णय लिया है। इससे बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों में फंसे हुए बिहार आने को इच्छुक प्रवासी मजदूरों, छात्र-छात्राओं, श्रद्घालुओं, पर्यटकों तथा अन्य लोगों को यहां आने में सुविधा होगी और उन्हें बड़ी राहत मिलेगी।"
मुख्यमंत्री ने कहा है कि केन्द्र सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देश का अनुपालन जनहित में है और सबको इसका पालन करना चाहिए। बिहार सरकार ने इस मामले में केन्द्र सरकार द्वारा आपदा प्रबंधन अधिनियम के अन्तर्गत जारी दिशानिर्देशों का हमेशा अनुपालन किया है।
उल्लेखनीय है कि बिहार के युवक रोजगार के लिए अन्य राज्यों में गए थे, कोरोना संक्रमण रोकने के लिए उठाए गए एहतहयाती कदमों के बाद उन्हीं राज्यों में फंसे गए हैं।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More