BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जयपुर । संसद में कांग्रेस के उपनेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने आरोप लगाया है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब भाजपा के लिए बोझ बन चुके है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी में एक प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में चुनाव प्रचार के होर्डिंग्स में पीएम मोदी और अमित शाह के फोटो छोटे हो गए हैं । पीएम की जगह पूर्व पीएम स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के फोटो बड़े हैं । उन्होंने कहा कि भाजपा उम्मीदवारों को पता है कि मोदी का चेहरा दिखाकर वे जीत नहीं सकते । शर्मा ने कहा, भाजपा हर राज्य में हारेगी, पीएम को एक सलाह है, अब पीएम कांग्रेस पार्टी और नेतृत्व को कोसना बंद कर दें, पीएम जब भी बोलते हैं कड़वा बोलते हैं, पीएम को अपने पद की गरिमा का अहसास नहीं है, राजनीतिक संवाद को मोदी ने धरातल पर ले गए, देश का दुर्भाग्य है कि पीएम को गरिमा का अहसास नहीं, कड़वा बोलते हैं,ईश्वर उन्हें सद्बुद्धि दे । उन्होंने कहा, देश की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है तो रुपया क्यों गिर रहा है । मोदी ने गुजरात सीएम रहते हुए कहा था कि रुपया डॉलर के मुकाबले इतना गिर गया है कि मनमोहन सिंह जी की उम्र को पार कर चुका, आज रुपया इतना गिर गया है अब पीएम और भाजपा नेता क्या कहेंगे । वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने कांग्रेस नेता सीपी जोशी के बयान से पल्ला झाड़ लिया है। आनंद शर्मा ने कहा, सीपी जोशी का बयान व्यक्तिगत है कांग्रेस पार्टी का उस बयान से कोई लेना देना नहीं है। शर्मा ने कहा, मनमोहन सिंह बोलते नहीं थे काम करते थे, मोदी और मनमोहन सिंह में यही फर्क है, मोदी बिना काम किए मार्केटिंग करते हैं । ये हमें कोसते रहे और हम काम करते रहे, हमारी गलती रही कि हम अपनी बात लोगों तक नहीं पहुंचा पाए ।   साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। सिखों के प्रथम गुरु नानक देव की 550वीं जयंती पर भारत सरकार करतारपुर साहिब तक कॉरिडोर का निर्माण करने का बड़ा निर्णय किया है। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इसका निर्णय ले लिया गया है । वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इसके सम्बंधी जानकारी देते हुए बताया कि इसके अलावा पाकिस्तान सरकार से अपील की जाएगी वह अपने क्षेत्र के हिस्से में इसके लिए सुविधाएं और बढाएं। सरकार ने इसके साथ यह निर्णय लिया कि पंजाब के कपूरथला जिले में आने वाले सुल्तानपुर लोधी शहर को स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसिकत किया जाएगा। आपको बताते जाए कि इस शहर को पिंड बाबे नानक दा के नाम से भी जाना जाता है। इसके साथ ही अमृतसर में भी गुरु नानक के नाम पर विश्वविद्यालय बनाया जाएगा। वहां धर्म से जुड़ी पढ़ाई करवाई जाएगी। इस यूनिवर्सिटी का टाइअप अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों से करवाया जाएगा। रेल मंत्रालय भी गुरु नानक देव से जुड़े स्थानों के लिए स्पेशल ट्रेन चलानी जाएगी। भारत सरकार की ओर से यूनेस्को से अपील की जाएगी कि गुरु नानक के विचारों को सारी भाषाओं में प्रकाशित किया जाए। इससे पहले राजनाथ सिंह ने जानकारी दी कि केंद्र सरकार इस पर्व को बड़े पैमाने पर मनाने जा रही है। सरकार गुरदासपुर जिले से लेकर अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर तक करतारपुर कॉरिडोर का निर्माण होगा। सारी जरूरी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। इस कॉरिडोर से लोगों को करतारपुर साहिब जाने में सहायता मिलेगी। आपको बताते जाए कि पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की पाकिस्तान यात्रा के बाद से ही करतारपुर साहिब कॉरिडोर को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया था। पाकिस्तान ने भारत के फैसले का स्वागत किया है। पाकिस्तान भी इस महीने के अंत से ही कॉरिडोर बनाना प्रारंभ कर देगा।    साभार-khaskhabar.com

Read More

जयपुर । जम्मू-कश्मीर में विधानसभा को भंग करने के मामले में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष तिवारी ने राज्यपाल पर देश के संविधान के साथ खिलवाड़ करने का अारोप लगाया है। जयपुर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी में आयोजित प्रेस वार्ता में तिवारी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल ने असंवैधानिक और अनैतिक तरीके से विधानसभा भंग की है, और यह सबकुछ पीएम नरेंद्र मोदी और पीएमओ के इशारे पर हुआ है।  तिवारी ने कहा कि अगर विधानसभा भंग करनी ही थी, तो उस वक्त कर दी जाती, जब पीडीपी और भाजपा के बीच गठबंधन खत्म हुआ था। , लेकिन इतने वक्त तक भाजपा ने जम्मू-कश्मीर में विधायकों को तोड़ने की कोशिश की।  उन्होंने कहा कि यह भाजपा की मानसिकता रही है कि जब किसी प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही हो, तो लोकतांत्रिक प्रक्रिया को अपनाया जाता है, लेकिन जब भाजपा की सरकार नहीं बनती है, तो राज्यपाल की शक्तियों को दुरुपयोग करके लोकतंत्र की हत्या कर दी जाती है। तिवारी ने कहा कि भाजपा ने यह आरोप लगाया कि पीडीपी, एनसीपी और कांग्रेस के एक साथ सरकार बनाने की योजना पाकिस्तान में तय हुई है। लेकिन भाजपा यह आरोप पहले प्रमाणित करें, नहीं तो देश से माफी मांगे। तिवारी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर आरोप लगाते हुए कहा कि शाह बचकाने और भड़काऊ बयान देते है। घुसपैठियों के सवाल पर तिवारी ने कहा कि पहले शाह यह बता दे कि मोदी सरकार ने अब तक किसने घुसपैठियों को देश से बाहर निकाला है।    साभार-khaskhabar.com

Read More

जयपुर । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दिन में सपने देख रहे है। लेकिन वर्ष 2014 से देश का चुनावी इतिहास को देख लो, कांग्रेस पार्टी को दूरबीन लेकर देखना पड़ रहा है। जयपुर में युवां री बात में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, घुसपैठ बढ़ गई थी। सभी अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से घुसपैठियों की संख्या बढ़ गई थी। क्योंकि कांग्रेस घुसपैठियों को वोटबैंक मानती है। लेकिन भाजपा सरकार एनआरसी लाई,जिससे 40 लाख घुसपैठियों को वापस भेजा गया। लेकिन राहुल गांधी एंड कंपनी ने लोकसभा और राज्यसभा में हायतौबा मचा दी। उन्होंने कहा कि 2018 में राजस्थान में भाजपा की सरकार बना दीजिए, और केंद्र में 2019 में मोदी की सरकार बना दीजिए,कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक-एक घुसपैठिये को चुन-चुन कर बाहर निकाला जाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पूरे देश को पता चलना चाहिये, राजस्थान में एक साथ 200 विधानसभा सीट के युवा एकत्रित हुए है। उन्होंने कहा कि नारों से चुनाव नहीं जीता जाता है। देशभर के युवाओं को अगर कहां पर जन्म लेना है, यह पूछा जाए, तो आंख मूंदकर कह सकता है। राजस्थान की भूमि पर जन्म लेना चाहिए।आजादी के बाद 50 साल तक पंचायत से संसद तक कांग्रेस तक शासन रहा, लेकिन जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण की नीति के साथ। शाह ने कहा कि यह कांग्रेस की नीति रही है। आगे बढ़ना है, तो परिवार में जन्म लेना पड़ेगा। या किसी दबंग जाति में जन्म लेना पड़ेगा या तुष्टिकरण की नीति के साथ आगे बढ़ना होगा। जबकि भाजपा ने कांग्रेस की इन तीनों नीतियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी और 2014 में भाजपा ने यह लड़ाई पूरे देश में जीती है। राजस्थान विधानसभा का 2018 का चुनाव जातिवाद के खिलाफ, परिवारवाद के खिलाफ, तुष्टिकरण के खिलाफ है और युवाओं को कांग्रेस के इस दंभ का अंत करना होगा।शाह ने कहा कि युवाओं को कांग्रेस से पूछना चाहिए, आपकी सरकारों ने क्या किया। लेकिन आप राजस्थान में सीएम वसुंधरा राजे सरकार बना दीजिये, मोदी सरकार केंद्र में है, एक डबल इंजन लग जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि राहुल बाबा अभी अभी सब जगह घूम रहे है। गठबंधन को लेकर, यह सोच रहे है कि गठबंधन के सहारे हम आगे बढ़ जायेंगे। लेकिन मैं डंके की चोट पर यह कह सकता है कि लोकसभा चुनाव में इससे ज्यादा बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनायेंगे। इससे पहले इस मौके पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में भाजपा का परचम लहराने जा रहा है। सीएम राजे ने कहा कि पीएम मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में पूरे देश में भाजपा का परचम लहरा रहा है। सीएम राजे ने कहा कि यह पहली बार हो रहा है कि सभी विधानसभा सीटों से प्रदेश के युवा लाइव संवाद करेंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं और युवाओं को आगे बढ़ाने का कार्य किया है।सीएम राजे ने कहा कि राजस्थान पहला प्रदेश है, जिसने 100 छात्र-छात्राओं को सिलिकॉन वैली भेजा था। उन्होंने कहा कि पूरे देश के अंदर आईटी के अंदर राजस्थान नंबर वन है। कर्नाटका ने राजस्थान से कसंलटेंसी मांगी है। सीएम राजे ने कहा कि पीएम मोदी की पहल पर 50 लाख युवाओं को रोजगार के लिए मुद्रा लोन मिला है। साथ ही राजस्थान सरकार ने 15 लाख युवाओं को रोजगार के अवसर मुहैया करवाये है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सिर्फ राज्य सरकार के कार्यों में सिर्फ रोडे अटकाने का कार्य शुरू किया है। कांग्रेस ने गरीबी भी दूर नहीं की है, बल्कि गरीबों के नाम पर राजनीति की है।पीएम नरेंद्र मोदी के नारे के तहत साफ नीयत, सही विकास का कार्य राज्य सरकार कर रही है। सकारात्मक सोच, एक विजन के साथ कार्य किया है। भाजपा की मंशा है कि ऐसा राजस्थान बन जाए, जो देश का सिरमौर बन जाए।   साभार-khaskhabar.com

Read More

चंडीगढ़। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार गुरुग्रंथ साहिब जी बेअदबी मामले में बुधवार को चंडीगढ़ में एसआईटी के समक्ष पेश हुए। अक्षय पर पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और गुरमीत राम रहीम की मुलाकात के लिए प्रबंध करने का आरोप है। हालांकि अक्षय कुमार ने इन आरोपों से इनकार किया है। अक्षय को अमृतसर में एसआईटी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन अभिनेता ने चंडीगढ़ में पेश होने की अनुमति मांगी थी।   चंडीगढ़ में एसआईटी के समक्ष पेश हुए अक्षय से 6 अहम सवाल पूछे गए। बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान अक्षय ने गुरमीत से किसी भी मुलाकात से इनकार किया। वह पहले भी इससे इनकार कर चुके हैं। उन्होंने साफ कहा कि उन्हें इस बारे में भी सोशल मीडिया से पता चला कि गुरमीत भी जुहू में ही रहता था। बहरहाल, एसआईटी अक्षय के बयानों की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रही है। एसआईटी ने अक्षय से जो अहम सवाल किए हैं, वे इस प्रकार हैं -   1. क्या आप राम रहीम से कभी मिले? 2. आप सुखबीर बादल को कैसे जानते हैं? 3. क्या आप जानते थे कि गुरमीत जुहू में रहते थे? 4. क्या सुखबीर सिंह बादल मुंबई में आपसे मिले? 5. क्या गुरमीत ने आपसे संपर्क किया? 6. क्या आपने गुरमीत के साथ काम किया?   यह मामला वर्ष 2015 में धार्मिक बेअदबी केस से संबंधित है। उस साल पंजाब में गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की कई घटनाएं सामने आई थीं। ऐसी पहली घटना जून में फरीदकोट जिले के बुर्ज जवाहर सिंह वाला गांव में हुई थी। इसके बाद 12 अक्टूबर को उसी जिले के बरगाड़ी गांव में गुरुग्रंथ साहिब के 110 पन्ने फटे मिले थे। इन घटनाओं के खिलाफ राज्यभर में प्रदर्शन हुए थे। कई जगह यह उग्र हो गया था। इसी दौरान मोगा जिले के बहबल कलां में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाई थी, जिसमें 2 लोगों की जान चली गई थी। फरीदकोट जिले के कोटकापुरा में भी प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाई गई थी। बाद में पंजाब में 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की और कैप्टन अमरिंदर सिंह सत्ता में आए। मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी के गठन का ऐलान किया। पंजाब विधानसभा ने मामले की जांच सीबीआई से वापस लेने और एसआईटी को मामला सौंपने से संबंधित प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित कर दिया। इस बीच, मामले में जस्टिस (रिटायर्ड) रंजीत सिंह आयोग की जांच रिपोर्ट में घटनाओं में डेरा समर्थकों का हाथ सामने आया।   साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। विदेश मंत्री और बीजेपी की दिग्गज नेता सुषमा स्वराज ने 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। सुषमा स्वराज ने ऐलान किया है कि वह 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। विदेश मंत्री ने इंदौर में इसकी घोषणा की है। सुषमा स्वराज मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का प्रचार करने पहुंची थीं, जहां उन्होंने यह ऐलान किया। आपको बता दें कि सुषमा एमपी के विदिशा से ही लोकसभा सांसद हैं।   अपनी शानदार भाषण शैली के लिए मशहूर सुषमा स्वराज बीजेपी की महिला ब्रिगेड के सबसे प्रमुख चेहरों में से एक रही हैं। सुषमा स्वराज ने इंदौर में एक पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि हालांकि फैसला पार्टी को लेना है लेकिन उन्होंने अगला चुनाव नहीं लडऩे का मन बना लिया है।पिछले दिनों सुषमा स्वराज के स्वास्थ्य के ठीक नहीं होने की खबरें भी सामने आई थीं। सुषमा स्वराज अपने मंत्रालय के कामों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रही हैं। ट्वीट पर लोगों की समस्याओं को सुनकर उन्हें तत्काल सहायता मुहैया कराने को लेकर सुषमा काफी प्रशंसा भी हासिल करती रही हैं।   साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर मंगलवार को विरोध का सामना करना पड़ा। राजधानी दिल्ली में सचिवालय में केजरीवाल के ऊपर किसी ने मिर्ची पाउडर फेंक दिया। सचिवालय में मुख्यमंत्री चेंबर के ठीक बार किसी अज्ञात शख्स ने मिर्ची पाउडर डाला। बताया जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल की आंखों में भी मिर्च पाउडर गिरा है। इस बीच धक्का-मुक्की में केजरीवाल का चश्मा भी टूट गया। कुछ ही देर में केजरीवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक केजरीवाल दिल्ली सचिवालय में अपने दफ्तर में आए थे। दिल्ली के मुख्यमंत्री एक बैठक से आ रहे थे और अपने चैंबर में जा रहे थे। चैंबर के बाहर युवक खड़ा था। वह माचिस की डिबिया में चिली पाउडर लेकर आया था। पुलिस ने चिली पाउडर फेंकने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसे आईपी एक्सटेंशन पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। आरोपी का नाम अनिल कुमार शर्मा बताया जा रहा है।      साभार-khaskhabar.com

Read More

महासमुंद (रायपुर)। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण में 72 सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होना है। रविवार को यहां चुनाव प्रचार थम जाएगा। ऐसे में प्रचार के अंतिम दिन होने पर सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। यहां आयोजित एक रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।    मोदी ने कहा कि कांग्रेसी नेता नाम गिना रहे हैं कि अब तक कौन-कौन उनकी पार्टी का अध्यक्ष बना। मैंने कहा था कि 5 साल तक गांधी परिवार के अलावा किसी और को अध्यक्ष बनाकर देखिए। एक पिछड़े नेता सीताराम केसरी को इन्होंने अध्यक्ष बनाया था। देश को पता है कि उन्हें किस तरह उठाकर फेंक दिया गया और उनकी जगह सोनिया गांधी को लाया गया।   मैं कांग्रेस को चुनौती देता हूं कि वह अपने किसी योग्य कार्यकर्ता को पार्टी का अध्यक्ष बनाए। कांग्रेस की चार पीढिय़ों ने देश को बर्बाद करके रख दिया। वह सिर्फ एक परिवार के बारे में सोचती है। आखिर हम उन पर कैसे भरोसा कर सकते हैं। मोदी ने लोगों से एक बार फिर रमन सिंह की सरकार चुनने की अपील की।  मोदी ने कहा कि पूर्व में दिल्ली में रिमोट कंट्रोल की सरकार थी। ऐसे में यहां के विकास के लिए रमन सिंह को दिल्ली से लड़ाई लडऩी पड़ती थी। अब आपके पास स्वर्णिम मौका है। जब से केंद्र में हमारी सरकार बनी है, रमन सिंह ने जमकर काम किया है। ऐसे में एक बार फिर उन्हें चुनकर प्रदेश को आगे बढ़ाएं।    मोदी ने कहा कि कर्नाटक चुनाव से पहले कांग्रेस ने वादा किया था कि सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ होगा लेकिन एक साल बाद भी वहां कोई कर्जमाफी नहीं हुई। उनके भुलावे में नहीं आएं। कांग्रेस ने 50 साल तक झूठ बोलकर देश को गुमराह किया। अब तो समझो, देश की जनता ने 440 से आपको 40 पर लाकर खड़ा कर दिया है।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

आगरा। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद से जुड़ी तीन महिलाओं ने ताज महल में बनी 400 साल पुरानी मस्जिद में पहुंचकर पूजा-अर्चना कर सनसनी फैला दी है। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद दक्षिणपंथी विचारों वाला स्थानीय संगठन बताया जा रहा है। इस संगठन से जुड़ी तीनों महिलाओं ने मस्जिद परिसर में बाकायदा धूप-बत्ती जलाई और गंगाजल छिडक़र पूर्जा अर्चना की। इस सारी घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की जिलाध्यक्ष मीना देवी दिवाकर ने बताया कि अगर मुसलमानों को रोजाना नमाज पढऩे की इजाजत दी जा रही है तो हम भी तेजमहालय में पूजा-अर्चना जरूर करेंगे। आपको बताते जाए कि दक्षिणपंथी विचारों वाले संगठन और उनके कार्यकर्ता ताजमहल को तेजमहालय बताते हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि वह इस वीडियो की प्रमाणिकता की जांच की जा रही है। इस घटना पर सुपरीटेंडिंग आर्कोलॉजिस्ट (आगरा सर्कल) वसंत सावरंकर ने बताया कि हमें इस घटना की जानकारी मिलने के बाद स्टाफ को घटनास्थल पर जांच के लिए भेजा गया था। लेकिन हमें वहां कोई धूप या पूजा की अन्य सामग्री प्राप्त नहीं हुई है। सावरंकरन ने आगे बताया कि सीसीटीवी फुटेज से इस घटना की पुष्टि हो जाती है, तो इन हिंदू कार्यकर्ताओं के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर, राष्ट्रीय बजरंग दल के नेता गोविंद पराशर ने भी ताजमहल परिसर में पूजा करने की चेतावनी दी थी। उन्होंने बताया था कि प्रतिबंध के बाद भी मुस्लिमों पर नियम का उल्लंघन करने के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है तो हिंदू कार्यकर्ताओं के खिलाफ कैसे कार्रवाई कर सकते हैं। मस्जिद के इमाम सादिक अली ने बताया कि मस्जिद में पूजा करना गलत है और जिन्होंने ऐसा किया है उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

मोहाली। 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में भारत को विजय दिलाने वाले लोंगेवाला युद्ध के नायक और यादगार फिल्म बॉर्डर की कहानी के प्रेरणा ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी का शनिवार को निधन हो गया है। वीर ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी का निधन मोहाली के एक निजी अस्पातल में हो गया है। वे 78 वर्ष के थे। 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध के समय ब्रिगेडियर चांदपुरी भारतीय सेना में मेजर थे। ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी ने 120 जवानों के एक दल को लेकर 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान राजस्थान के लोंगेवाला बॉर्डर पोस्ट की प्रसिद्ध लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने अपने वीरता का परिचय देते हुए पाकिस्तान की टैंकों के हमले का पीछे खदेड़ दिया था।    टैंकों के खिलाफ वीरता से खड़े होने और दुश्मन को पीछे हटने को मजबूर करने के लिए उन्हें महावीर चक्र (एमवीसी) से सम्मानित किया गया था। आपको बताते जाए कि महावीर चक्र वीरता के लिए भारत का दूसरा सबसे बड़ा सम्मान है। चांदपुरी भारतीय सेना से बतौर ब्रिगेडियर रिटायर तक देश की सेवा की थी।   उनके परिवार में पत्नी के अलावा 3 बेटे हैं। इस समय मेजर की उम्र लड़ाई के समय उनकी 22 साल थी और उन्होंने पंजाब रेजीमेंट की 23वीं बटालियन का नेतृत्व किया था। इस घटना को लेकर फिल्म निदेशक जे.पी.दत्ता ने सन्नी देओल को लेकर बार्डर फिल्म बनाई थी।     साभार-khaskhabar.com

Read More

जयपुर । राजस्थान विधानसभा चुनाव में झालरापाटन सीट पर मुकाबला रोचक हो गया है। यहां पर भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए मानवेंद्र सिंह को कांग्रेस पार्टी ने चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं भाजपा ने अपनी तीसरी सूची में मंत्री हेमसिंह भड़ाना और सवाईमाधोपुर से दीयाकुमारी का टिकट काट दिया है। इसके अलावा परिवहन मंत्री युनूस खान को भी अभी तक टिकट का इंतजार है। खान मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को करनपुर से भाजपा ने टिकट दे दिया है। इसके अलावा गहलोत सरकार में पूर्व मंत्री रहे और शनिवार को भाजपा ज्वाइन करने वाले रामकिशोर सैनी को भाजपा ने बांदीकुई से टिकट दे दिया है। तिजारा से भी विधायक मामन सिंह का टिकट कट गया है। यहां से संदीप दायमा को टिकट दिया गया है। जबकि सवाईमाधोपुर से आशा मीणा को भाजपा ने टिकट दिया है। साथ ही कांग्रेस पार्टी ने अपनी दूसरी सूची में हवामहल से पूर्व सांसद महेश जोशी को मैदान में उतारा है। जबकि पूर्व मंत्री बृजकिशोर शर्मा को टिकट नहीं दिया गया है। आदर्श नगर से कांग्रेस ने रफीक खान को टिकट दिया है। वहीं बहरोड से डॉ. आर सी यादव को कांग्रेस ने टिकट दिया है।     साभार-khaskhabar.com

Read More

हैदराबाद। आंध्रप्रदेश सरकार के फैसले ने देश में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ा दी है। चंद्रबाबू नायडू की सरकार ने प्रदेश में सीबीआई की सीधी दखलंदाजी पर रोक लगा दी है। एक ओर तो सीबीआई में भ्रष्टाचार विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट, केन्द्र सरकार और विपक्ष में घमासान मचा हुआ है । वहीं दूसरी ओर यह निर्णय ने सबको चौका दिया है।    राज्य सरकार ने दिल्ली स्पेशल पुलिस इस्टैब्लिश्मेंट ऐक्ट 1946 के तहत उस आम सहमति को वापस ले लिया है जो दिल्ली स्पेशल पुलिस इस्टेब्लिशमेंट के सदस्यों को प्रदेश के अंदर अपनी शक्तियों और अधिकारक्षेत्र का प्रयोग करने के लिए प्रदान की गई थी। इसके बाद अब सीबीआई आंध्र प्रदेश राज्य के अंतर किसी भी मामले में दखल देने से वंचित हो गया है। सीबीआई के अनुपस्थिति में राज्य सरकार ने रेड या जांच का काम ऐंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) से कराने का निर्णय किया है। आदेश में बताया गया है कि मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के सीबीआई के दुरुपयोग के आरोपों के बाद यह निर्णय लिया गया है।   आपको बताते जाए कि नायडू ने पिछले दिनों यह भी आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार उनसे व्यक्तिगत प्रतिशोध लेने के लिए राज्य को समाप्त करने की साजिश रच रही है। नायडू ने पिछले दिनों यह आशंका भी जताते हुए कहा था कि राज्य के पूजा स्थलों पर आने वाले दिनों में हमले हो सकते हैं।  नायडू ने यह भी आरोप जडते हुए कहा था कि बिहार और अन्य राज्यों से गुंडों को कानून-व्यवस्था खराब करने के लिए आंध्र प्रदेश भेजा जा रहा है। नायडू ने आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार लगातार प्रदेश की सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है।   साभार-khaskhabar.com

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More