BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नोटबंदी और जीएसटी को लेकर कांग्रेस नेता नादान, इसलिए करते है नारेबाजी - जेटली

नोटबंदी और जीएसटी को लेकर कांग्रेस नेता नादान, इसलिए करते है नारेबाजी - जेटलीजयपुर । केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी को लेकर कांग्रेस के नेता नादान है और सिर्फ नोटबंदी और जीएसटी पर नारेबाजी करके वोट और समर्थन मांग रहे है। जयपुर में भाजपा के मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता में जेटली ने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में वैट और अन्य टैक्सों से 32 प्रतिशत टैक्स वस्तुओं पर पड़ता था, लेकिन जीएसटी के बाद अब 18 और 12 फीसदी टैक्स है। अगर नोटबंदी की बात करें तो इनकम टैक्स जमा कराने वाले आयकर दाताओं की तादात अब इस साल 7 करोड़ से अधिक होने जा रही है।
जेटली ने कहा कि कांग्रेस के नेता नोटबंदी और जीएसटी के फायदे के आंकड़ें समझ नहीं पा रहे है और नादान है। साथ ही नारेबाजी करके नादानी छुपाने का स्वभाव कांग्रेस के नेताओं का बन गया है। उन्होंने वर्ष 1971 में गरीबी हटाओं का नारा कांग्रेस ने दिया था, लेकिन गरीबी दूर करने में मोदी सरकार ने सफलता हासिल की है।

उन्होंने कहा कि अभी राजस्थान समेत अन्य राज्यों में चुनाव है, इन चुनावों में गरीबी दूर करने का फैक्टर बहुत बड़ा है। जिसे केंद्र सरकार ने पूरा किया है। जेटली ने कहा कि जब विकास होता है, तो साधन बढ़ते है और राजस्व भी बढ़ता है। जेटली ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में राज्यों को टैक्स की हिस्सेदारी ज्यादा मिल रही है। कांग्रेस के शासन काल में 32 फीसदी थी, जबकि मोदी सरकार के कार्यकाल में 42 फीसदी योगदान राज्यों को किया जाता है। 

जेटली ने कहा कि गरीबों के लिए बनी योजनाएं गरीबों तक पहुंची है, और यही आधार है कि राजस्थान में इस बार भी वसुंधरा के नेतृत्व में सरकार बनेगी। जेटली ने कहा कि कांग्रेस को सत्ता में आना नहीं है, इसलिए किसानों के लिए घोषणा कर रहे है कि 10 दिन के अंदर कर्जा माफ कर दिया जाएगा। रही बात बेरोजगारी के मुद्दे की, तो बेरोजगारी एकाएक पिछले दो साल में नहीं बढ़ी है, कांग्रेस पार्टी के शासनकाल में क्या बेरोजगारी नहीं थी।

साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More