देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
लखनऊ। भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आज़ाद ने बताया कि बीएसपी अध्यक्ष मायावती को उनसे राजनीतिक रूप से डरने की कोई जरूरत नहीं है। बहन जी की तरफ कोई उंगली उठाएगा तो वह उसका हाथ काट देंगे। उन्होंने बताया कि बहन जी को मुझसे डरने की कोई आवश्यकता नहीं है। मैं सोशल मूवमेंट चला रहा हूं, मैं कोई राजनीतिक पार्टी नहीं बना रहा हूं। भीम आर्मी के चीफ ने कहा कि कांग्रेस अगर गठबंधन चाहती है तो मायावती केनेतृत्व में चुनाव लड़े। चन्द्रशेखर ने बताया कि कुछ लोग मायावती को मिसगाइड करने में लगे हैं। रावण ने खुद को मायावती का बेटा करार देते हुए कहा कि उन्हें अपने बेटे से डरने की आवश्यकता नहीं है, यह सत्य है कि वह बहुजन समाज की सबसे बड़ी नेता हैं।अयोध्या के माहौल पर चंद्रशेखर आजाद रावण ने कहा कि अयोध्या में जिला कलेक्टर से मिलकर संविधान की कॉपी और बाबा साहब का चित्र भेंट करेंगे।उन्होंने बताया कि वहां से मुस्लिम पलायन करने में लगे हैं लोकतंत्र में यह नहीं हो सकता, संविधान के हिसाब से देश चलना चाहिए, भय का माहौल नहीं होना चाहिए चाहिए।
चंद्रशेखर रावण ने कहा कि वे संविधान को मानते हैं, और अगर सुप्रीम कोर्ट का आदेश मंदिर के पक्ष में है तो राम मंदिर बनना चाहिए और मस्जिद के पक्ष में आए तो मस्जिद बननी चाहिए। उन्होंने बताया कि यह बुद्ध की जगह है इसलिए वे चाहते हैं कि यहां बुद्ध का मंदिर बनना चाहिए।













Related Items
52 के हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, सीएम योगी और मायावती ने दी जन्मदिन की बधाई
लोकसभा चुनाव से पहले मायावती को बड़ा झटका, BSP सांसद मलूक नागर हुए RLD में शामिल
इंडिया गठबंधन में मायावती की एंट्री 'संभव', बयानों से लग रहे कयास