BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

SBI ने दिया तोहफा, एफडी पर बढ़ाईं ब्याज दरें, जानिए कितना होगा लाभ..

SBI ने दिया तोहफा, एफडी पर बढ़ाईं ब्याज दरें, जानिए कितना होगा लाभ..नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की आगामी मौद्रिक नीति समीक्षा से एक सप्ताह पहले देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) की ब्याज दरों में वृद्धि कर दी है। 

इस नई घोषणा के अनुसार, बैंक जमा अवधि के आधार पर ब्याज दरों में 5 से 10 बेसिस पॉइंट्स की वृद्धि हो जाएगी। नई दरें 1 करोड़ रुपए से कम के एफडी पर 28 नवंबर से लागू हो जाएगी। 

टॉप कॉमेंटइस वृद्धि के बाद एक वर्ष से लेकर दो वर्ष के अंदर तक के एफडी पर 10 बेसिस पॉइंट्स की वृद्धि के साथ 6.8 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलने लगेगा इससे पहले जो 6.7 प्रतिशत थी। आपको बताए कि 2 से 3 वर्ष तक के एफडी पर 5 बेसिस पॉइंट्स की वृद्धि के साथ 6.80 प्रतिशत की दर से ब्याज मिल जाएगा। यह दर पहले 6.75 प्रतिशत थी। 

वरिष्ठ नागरिकों को भी हर अवधि के एफडी पर आधा प्रतिशत ज्यादा ब्याज मिल जाएगा। उल्लेखनीय है कि एसबीआई ने इससे पहले जुलाई महीने में एफडी पर 5 से 10 बेसिस पॉइंट्स की दर से ब्याज बढ़ाए थे।

 

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More