BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सुकमा : सुरक्षाबलों ने 9 नक्सलियों को किया ढेर, दो जवान शहीद

सुकमा : सुरक्षाबलों ने 9 नक्सलियों को किया ढेर, दो जवान शहीदसुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा में मुठभेड़ में 9 नक्सली मारे गए हैं। इस एनकाउंटर में डीआरजी के दो जवान भी शहीद हुए हैं। जिनके शव को पुलिस बल मौके से निकालने की कोशिश में लगी है। पुलिस बल ने नक्सलियों के सभी 9 शव बरामद कर लिए हैं। सूत्रों के अनुसार, किस्टाराम थाना क्षेत्र के साकलेर में सोमवार सुबह लगभग 8 बजे के यह मुठभेड़ शुरू हुई थी जो अभी भी जारी है।


किस्टाराम में सर्चिंग के दौरान मुठभेड़...

घटना की पुष्टी करते हुए एसपी अभिषेक मीणा ने बताया कि ‘डीआरजी के कुछ जवान किस्टाराम थाना इलाके में सर्चिंग के लिए निकले थे कि घात लगाए बैठे नक्सलियों ने अचानक ही उन पर हमला कर दिया। जबावी कार्यवाई में पुलिस ने भी फायरिंग शुरू की और 9 नक्सली मार गिराए। इसी बीच नक्सलियों के हमले में दो डीआरजी जवानों को भी गोली लगी, जिससे उन्होंने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में शहीद हुए जवानों के शव बरामद करने के लिए पुलिस बल कोशिश कर रही है। वहीं इलाके में मुठभेड़ अब भी जारी है।

चिंतागुफा थाना क्षेत्र के एलमागुडा गोंदराजपाड के बीच सोमवार सुबह सर्चिंग ऑपरेशन पर निकली सीआरपीएफ की कोबरा 206 बटालियन के जवानों पर नक्सलियों ने हमला किया तो जवानों ने भी जबावी कार्यवाई में फायरिंग शुरू कर दी। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More