देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को मुजफ्फरपुर शेल्टर होम यौन शोषण मामले में सुनवाई करते हुए बिहार सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। शीर्ष कोर्ट ने कहा कि नीतीश सरकार सही एफआईआर फाइल करने में असफल रही। साथ कोर्ट ने सरकार को 24 घंटे की मोहलत दी कि आईपीसी की धारा 377 (रेप) और पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करें। सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि अगर अपराध हुआ था तो आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 377 और पोक्सो एक्ट के तहत अभी तक मामला दर्ज क्यों नहीं किया गया। हम सरकार के खिलाफ एक आदेश पारित करेंगे।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा, आप (बिहार सरकार) क्या कर रहे हैं? यह शर्मनाक है। बच्चों के साथ अप्राकृतिक यौन शोषण किया जाता है। आप कहते हैं ऐसा नहीं है। आप यह कैसे कर सकते हैं। यह अमानवीय है। हमने कहा था कि मामले को गंभीरता से लिया जाए। यह बहुत गंभीर मामला है। जब भी मैं इस फाइल को पढ़ता हूं तो बहुत दुख होता है।
तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर हमला....
सुप्रीम कोर्ट के फटकार लगाने के फौरन बाद तेजस्वी यादव ने भी नीतीश कुमार पर हमला कर दिया। तेजस्वी ने कहा कि सिर्फ एफआईआर दर्ज करने में ही दो महीने लग गए। उसमें भी मुख्य अभियुक्त का नाम नहीं था। इस केस में जितने लोगों के नाम सामने आ रहे हैं, वे सभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी हैं। सीएम आरोपियों को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
बिहार की बड़ी छलांग: जंगलराज से विकास की ओर क्या जाति धर्म की दीवारें ढ़हेंगी?
बिहार का चुनाव: सियासी दंगल या लोकतंत्र की अग्नि परीक्षा?