BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

राम मंदिर तो बनेगा, हिंदुओं की भावना के साथ खिलवाड़ न करें : उद्धव ठाकरे

राम मंदिर तो बनेगा, हिंदुओं की भावना के साथ खिलवाड़ न करें : उद्धव ठाकरेलखनऊ। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने राम नगरी अधोध्या में अपने परिवार के साथ राम लला का दर्शन करने के बाद उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उद्धव ठाकरे ने कहा है कि ताकतवर सरकार अध्यादेश क्यों नहीं ला सकती है। अगर राम मंदिर नहीं बना तो सरकार भी नहीं रहेगी। केंद्र सरकार से देश की जनता पूछ रही है कि आखिर भगवान राम की धरती पर राम मंदिर कब दिखाई देगा। 

उद्धव ठाकरे ने कहा कि साधु संतों के आशीर्वाद के बिना राम मंदिर का बनाना संभव नहीं है। देश इंतजार कर रहा है कि अयोध्या में राम मंदिर कब बनेगा। लेकिन साल दर साल गुजरते गए जमीन पर कुछ भी होता नहीं दिखाई दे रहा है। सच ये है चुनाव के समय सब लोग राम राम करते हैं। लेकिन बाद में आराम करते हैं। राम मंदिर पर अगर केंद्र सरकार की नीयत साफ है तो इस मुद्दे को सुलझाने के लिए अध्यादेश लाए।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि उन्होंने सुना था कि सीएम योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि मंदिर था और रहेगा। ये तो हमारा धरना है, हमारी भावना है, दुख की बात ये है कि वो दिखाई नहीं दे रहा है, आखिर वो मंदिर कब दिखाई देगा। बीजेपी बार बार कहती है कि मंदिर बनाएंगे लेकिन अहम सवाल ये है कि वो दिन कब आएगा। अब तक बीजेपी सरकार मंदिर नहीं बनवा सकी। हिंदू भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब हिंदुत्व ताकवर हो चुका है अब हिंदू मार नहीं खाएगा। हिंदुत्व न मार खाएगा और न अब चुप रहेगा। उद्धव ठाकरे ने कहा कि दुख हुआ कि उन्होंने मंदिर के दर्शन किए या जेल के। उन्होंने कहा कि बेहतर ये होगा चुनाव के समय इस विषय को नहीं बनाना चाहिए। आज की सरकार बहुमत वाली सरकार है। लेकिन मंदिर कब बनेगा ये ऐसा सवाल है जो आज लोग पूछ रहे हैं। क्या कोर्ट फैसला करेगा कि फिर चुनाव में राम का नाम न लें। बहुमत वाली सरकार अगर मंदिर नहीं बनाएगी तो कौन बनाएगा। 

उद्धव ने कहा, शनिवार को जिन संतों ने मुझे आशीर्वाद दिया, मैंने उन्हें बताया कि जो काम हम शुरू करने वाले थे, वह उनके आशीर्वाद के बिना नहीं हो सकता। अयोध्या में मंदिर निर्माण की तारीख का ऐलान होना चाहिए। उद्धव ने कहा कि देश के हिंदू राम मंदिर का इंतजार कर रहे हैं, सरकार को हिंदुओं की भावनाओं से खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। भविष्य में भले ही बीजेपी सरकार न बने लेकिन अयोध्या में राम मंदिर जरूर बनेगा। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More