देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार को सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली। शोपियां के कपरान बाटगुंट इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड हो गई। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में 6 आतंकियों के मारे गिराया। लेकिन इस बीच सुरक्षाबलों को पत्थरबाजों से सामना करना पड गया। दरअसल, पत्थरबाजों ने मुठभेड़ में 6 आतंकियों को मारकर लौट रहे सुरक्षा बलों के काफिले पर कई मिनट तक पत्थर बरसाए। सुरक्षा बलों का काफिला शहर के अंदर से गुजर रहा था तभी घात लगाए पत्थरबाजों ने उन पर पत्थरबाजी की। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
बता दें कि जम्मू और कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों ने रविवार को एनकाउंटर में 6 आतंकियों को मार गिराया है। यह एनकाउंटर बटागुंड में हुआ। सुरक्षा बलों ने मारे गए 6 आतंकियों में से 4 आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इसमें एक जवान भी शहीद हुआ है। साथ ही सुरक्षा बल और पुलिस संयुक्त रूप से इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं। सुरक्षा बलों को इलाके में दो से तीन आतंकी छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया था।
बता दें कि जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग में शुक्रवार सुबह सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में छह आतंकियों को मार गिराया था। मारे गए सभी आतंकियों के शव सुरक्षा बलों ने बरामद कर लिए थे। मारे गए आतंकियों की पहचान आजाद मलिक, उनीस शाफी, शाहिद बशीर, बासित इश्तियाक, आकिब नजर और फिरदौस नजर के रूप में की गई थी। इनमें से आजाद मलिक उर्फ आजाद डाडा पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या में शामिल था।













Related Items
केरल : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हेलीकॉप्टर की लैडिंग के दौरान टला हादसा, सुरक्षा में चूक उजागर
आन-बान और शान का प्रतीक है मेहरानगढ़ किला, जहां हर पत्थर में बसी है राजस्थान की आत्मा
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़,3 आतंकी ढेर,दो जवान शहीद,ऑपरेशन जारी