BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कांवड यात्रियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, मेला 9 अगस्त तक चलेगा

 कांवड यात्रियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, मेला 9 अगस्त तक चलेगाहरियाणा पुलिस द्वारा कांवड मेला-2018 को ध्यान में रखते हुए कांवड यात्रा को सुरक्षित व सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए श्रद्धालुओं के गुजरने वाले मार्गों पर सुरक्षा के साथ-साथ सुचारु यातायात व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। यह मेला 28 जुलाई से शुरु होकर 9 अगस्त,2018 तक चलेगा।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) मोहम्मद अकील ने इस संबंध में आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि सभी पुलिस आयुक्तों और जिला पुलिस अधीक्षकों को कानून एवं व्यवस्था व यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए पर्याप्त प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी पुलिस अधिकारियों को संबंधित जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिये गये है। उन्हें सभी प्रकार की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी असुविधा का सामना न करना पडेे।

 

अकील ने कहा कि बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पड़ौसी राज्य उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अधिकारियों के साथ भी बैठक आयोजित की गई हैं ताकि कांवड यात्रा को निर्विघ्न सम्पन्न करवाया जा सके। कांवडियों और अन्य सडक़ उपयोगकर्ताओं के आवागमन को सुचारु बनाए रखने के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है ताकि श्रद्धालुओं के साथ-साथ आम जनता को भी कोई असुविधा ना हो। 

 

उन्होंनेे कहा कि राज्य में कांवडियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले सभी मार्गों पर गहन गश्त सुनिश्चित करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिये गये है। उन्हें यातायात जाम से बचने और उपयुक्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ मुख्य सडक़ों से शिविर या पार्किंग स्थल दूर स्थापित करने के लिए कहा गया है। सभी अधिकारी यह भी सुनिश्चित करेंगे कि कांवडियों के शिविर सडक़ के किनारे से पर्याप्त दूरी पर स्थापित किए जाएं और शिविर उसी तरफ स्थित होना चाहिए जिस पर कांवडिये यात्रा करते हैं। इसके अलावा, उन्हें महिला कांवडियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं।

 

उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के अलावा, सभी पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने एरिया में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाये रखने के लिये ज्यादा ट्रैफिक कर्मचारियों को तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस को आवश्यकता होने पर यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर डाईवर्ट करने के लिए भी कहा गया है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम, फरीदाबाद, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, रोहतक, सोनीपत, झज्जर, मेवात और पलवल के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को कांवड यात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर अतिरिक्त जोर देने के लिए कहा गया है।

 

उन्होंनें सभी कांवडियों से भी अपील की है कि वें सडक़ के बीच में न चलकर एक साईड में चलें तथा कानून व्यवस्था बनाये रखने मेेें पुलिस का सहयोग करें।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More