नई दिल्ली। सरकार की एंटी-वर्क्स पॉलिसी के खिलाफ 10 सेंट्रल ट्रेड यूनियन ने देशव्यापी हड़ताल करने निश्चिय किया है। यह हड़ताल आठ और नौ जनवरी को होगी। इसको पब्लिक सेक्टर यानी सरकारी बैंकों के कर्मचारियों ने भी हड़ताल का समर्थन कर दिया है। इस हड़ताल मेंं 2 बैंक यूनियन भी शामिल होंगी।
मिली जानकारी के अनुसार, बैंक ऑफ बड़ौदा ने कहा कि 8-9 जनवरी, 2019 को होने वाली आईडीबीआई और बीईएफआई की हड़ताल के दौरान कुछ जोन में बैंक की कुछ ब्रांच और ऑफिस में काम पर असर पड़ सकता है।
10 सेंट्रल ट्रेड यूनियन आईएनटीयूसी,एआईटीयूसी,एचएमएस,सीआईटीयू, एआईयूटीयूसी, एआईसीसीटीयू, यूटीयूसी, टीयूसीसी,एलपीएफ और एसईडब्ल्यूए ने भी 8-9 जनवरी को देशव्यापी हड़ताल बुलाई है।इस हड़ताल को बुलाने का मुख्य कारण केंद्र सरकार की एंटी पीपल पॉलिसी बताई है। इन यूनियंस ने केंद्र सरकार के समक्ष अपनी मांगें रखी थी।
आपको बताते जाए कि इससे पहले 26 दिसंबर, 2018 को 9 बैंकों की यूनियन (करीब 10 लाख बैंक कर्मचारी) हड़ताल पर गए थे। इनमें प्राइवेट बैंकों के कर्मचारी भी शामिल थे। 1 दिन की इस हड़ताल को बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ विजया बैंक व देना बैंक के विलय के खिलाफ प्रदर्शन के लिए बुलाया गया था।
साभार-khaskhabar.com
Read More