BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

ARTICLE 370 : पाकिस्तान को मिला चीन का साथ, चर्चा के लिए की UN बैठक बुलाने की मांग

संयुक्त राष्ट्र। चीन (China) को हमेशा से पाकिस्तान (Pakistan) का ‘दोस्त’ माना जाता रहा है। माना जा रहा था कि हाल ही में भारत द्वारा जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाते ही यह ‘दोस्ती’ नजर आएगी। हालांकि इसमें काफी समय लग गया...आखिरकार चीन ने पाकिस्तान का साथ दे ही दिया। चीन ने कश्मीर मसले के फैसले पर चर्चा के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की बैठक बुलाने की मांग की है। 

यहां एक वरिष्ठ राजनयिक ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बीजिंग के करीबी सहयोगी पाकिस्तान ने इस बारे में अगस्त महीने में सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष पोलैंड को पत्र लिखा था। संरा राजनयिक ने पीटीआई/ भाषा को बताया कि बैठक बुलाने का अनुरोध हाल ही में किया गया। फिलहाल बैठक के लिए कोई समय तय नहीं किया गया है। 

उन्होंने कहा कि चीन ने सुरक्षा परिषद की कार्यसूची में शामिल ‘भारत-पाकिस्तान सवाल’ पर चर्चा की मांग की है। यह मांग पाकिस्तान की ओर से सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष को लिखे पत्र के संदर्भ में की गई है। पिछले दिनों पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा था कि उनके देश ने कश्मीर मामले पर सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाने की औपचारिक मांग की है। 

राजनयिक ने बताया कि चीन ने भी सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाने के लिए औपचारिक रूप से अनुरोध किया है, लेकिन पोलैंड को बैठक की तारीख और समय तय करने से पहले अन्य सदस्यों से परामर्श करना होगा। अभी तक बैठक के समय को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं किया है पर शुक्रवार की सुबह सबसे नजदीकी विकल्प है।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान ने आरोप लगाया है कि भारत के अनुच्छेद 370 हटाने के कदम से न सिर्फ क्षेत्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय शांति को खतरा उत्पन्न हुआ है। हालांकि भारत ने स्पष्ट किया था कि यह उसका आंतरिक मामला है और उसने किसी भी अंतरराष्ट्रीय सीमां का उल्लंघन नहीं किया।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More