BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में 29 दिसम्बर 2018 को आयोजित मंत्रिमण्डल की बैठक में लिए गए निर्णयों की अनुपालना में राज्य सरकार ने मंगलवार को तीन मंत्रिस्तरीय समितियों और मंत्रिगण एवं अधिकारियों की एक अन्तर्विभागीय समिति का गठन किया है। राज्य सरकार के आदेशों के अनुसार राज्य के विभिन्न विभागों में कार्यरत समस्त संविदा कर्मियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए एक मंत्रिस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसके संयोजक ऊर्जा मंत्री बीडी कल्ला होंगे। रघु शर्मा, गोविंद सिंह डोटासरा, ममता भूपेश और अशोक चांदना इस समिति के सदस्य होंगे। निवर्तमान सरकार द्वारा विगत छह माह में लिए गए निर्णयों की समीक्षा के लिए गठित मंत्रिस्तरीय समिति के संयोजक नगरीय विकास मंत्री शांति कुमार धारीवाल होंगे। इस समिति में बीडी कल्ला एवं रमेश चन्द मीणा सदस्य होंगे। वहीं आगामी विधानसभा सत्र में माननीय राज्यपाल के अभिभाषण को अंतिम रूप देने के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल के संयोजन में मंत्रिस्तरीय समिति का गठन किया गया है जिसके सदस्य रघु शर्मा एवं डाॅ. सुभाष गर्ग होंगे।जन घोषणा पत्र के अनुसार राज्य सरकार द्वारा की गई फसली ऋण माफी के लिए पात्रता की शर्तों के निर्धारण तथा दिशा-निर्देशों के लिए गठित मंत्रिगण एवं अधिकारियों की अन्तर्विभागीय समिति के संयोजक नगरीय विकास मंत्री शांति कुमार धारीवाल होंगे। इस समिति के सदस्य परसादी लाल, मास्टर भंवरलाल मेघवाल, लालचंद कटारिया, अंजना उदयलाल, भंवरसिंह भाटी और सुखराम विश्नोई होंगे।       साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार कादर खान ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्होंने साल के अंतिम दिन 31 दिसंबर को कनाडा के समयानुसार शाम 6 बजे अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार थे और उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। हाल ही उनकी मौत से जुड़ी अफवाह भी सामने आई थी।   बेटे सरफराज खान ने कादर की मौत की पुष्टि की है। 11 दिसंबर 1937 को काबुल (अफगानिस्तान) में जन्मे कादर ने करीब 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। कादर ने पर्दे पर हर तरह के किरदार को साकार कर दिया। वे शुरुआत में खलनायक (विलेन) के रूप में नजर आते थे। बाद में उन्होंने कॉमेडी और चरित्र भूमिकाओं की ओर रुख किया।   वे हर तरह की अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने में सफल रहे। पिछले कुछ समय से तबीयत नासाज होने से उन्होंने अभिनय से दूरी बना ली थी। कादर सिर्फ एक्टर ही नहीं बल्कि बेहतरीन लेखक भी थे। उन्होंने 250 से ज्यादा फिल्मों में डायलॉग (संवाद) लिखे। एक्टर के रूप में उनकी पहली फिल्म 1973 में आई दाग थी। राजेश खन्ना इसमें लीड रोल में थे और यह फिल्म सुपरहिट रही। कादर ने अनाड़ी, बेनाम, सुहाग, मिस्टर नटवरलाल, अदालत, परवरिश, मुकद्दर का सिकंदर, नसीब, याराना, सनम तेरी कसम, हिम्मतवाला, सिक्का, हम, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, आंखें, बाप नंबरी बेटी दस नंबरी जैसी फिल्मों में काम किया।    कादर खान की गोविंदा के साथ जोड़ी खूब जमी। दोनों ने दरिया दिल, राजा बाबू, कुली नंबर 1, छोटे सरकार, आंखें, तेरी पायल मेरे गीत, आंटी नंबर 1, हीरो नंबर 1, राजाजी, नसीब, दीवाना मस्ताना, दूल्हे राजा, अखियों से गोली मारे, साजन चले ससुराल जैसी कई फिल्मों में धूम मचाई।    साभार-khaskhabar.com

Read More

महाराष्ट्र। भीमा-कोरेगांव संग्राम की 201वीं बरसी आज मंगलवार (एक जनवरी) को मनाई जा रही है। पिछले साल बरसी के दौरान हिंसा भडक़ उठी थी और एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। उत्सव मनाने करीब 3,00,000 लोग जमा हुए थे। इसके बाद तीन जनवरी को महाराष्ट्र बंद रहा और इस घटना के बाद एक बड़ी जातीय और विचारधारा की राजनीति की हलचलें तेज हो गईं।    इसको देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। भीमा-कोरेगांव और उसके चारों ओर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है क्योंकि एक अनुमान के तौर पर वहां पूरे प्रदेश से आठ से 10 लाख लोग इक_ा हो सकते हैं। इससे पूर्व कोरेगांव-भीमा युद्ध की 201वीं सालगिरह की पूर्व संध्या पर सोमवार को हजारों लोगों ने ‘जय स्तंभ’ पर श्रद्धांजलि दी।   प्राप्त जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के अलग-अलग इलाकों से 18,000 से 20,000 लोग यहां पहुंचे थे। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के भी आज यहां पहुंचने की संभावना है। वहीं बंबई हाई कोर्ट ने पुणे में भीम आर्मी को जनसभाएं करने की अनुमति देने के लिए पुलिस को आदेश देने से सोमवार को इनकार कर दिया।    इससे पहले मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को भीम सेना के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद, 7 अन्य नेताओं और करीब 350 कार्यकर्ताओं को मलाड, घाटकोपर, कांदीवली, दादर, वर्ली और अन्य इलाकों से हिरासत में लिया। पुलिस ने इस हिंसा मामले में छापेमारी कर मानवाधिकार, नागरिक अधिकार और सिविल सोसायटी के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। पुलिस की यह कार्रवाई कोरेगांव-भीमा की 200वीं बरसी से एक दिन पहले पुणे में 31 दिसंबर 2017 को हुई प्रेस कान्फ्रेंस के सिलसिले में शहरी नक्सलियों की गतिविधियों पर लगाम लगाने के मद्देनजर की गई थी।   इसलिए मनाई जाती है बरसी.... अंग्रेजों और मराठों के बीच हुए तीसरे ऐतिहासिक संग्राम की बरसी की याद में होने वाले समारोह में लोग यहां एकत्र होते हैं। वह संग्राम सबल अंग्रेजी सेना के 834 सैनिकों और पेशवा बाजीराव द्वितीय की मजबूत सेना के 28,000 जवानों के बीच हुआ था, जिसमें मराठा सेना पराजित हो गई थी। अंग्रेजों की सेना में ज्यादातर दलित महार समुदाय के लोग शामिल थे।    अंग्रेजों ने बाद में वहां विजय-स्तंभ बनाया। दलित जातियों के लोग इसे ऊंची जातियों पर अपनी विजय के प्रतीक मानते हैं और यहां नए साल पर एक जनवरी को पिछले 200 साल से सालाना समारोह आयोजित होता है।   साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी चॉपर घोटाला में ईडी की ओर से सोनिया गांधी का नाम आने पर कांग्रेस बैक फूट पर आ गई है। कांग्रेस का पक्ष रखने के लिए रविवार को कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला सामने आए। उन्होंने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार ने घोटाले वाली अगस्ता कंपनी को ब्लैकलिस्ट से बाहर कर हेलीकॉप्टर बनाने का ठेका दिया और इस तरह चौकीदार चोर है का पार्ट 2 भी हमारे सामने आ गया है।  कांग्रेस के सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी पर आरोप लगाए कि क्रिश्चियन मिशेल पर गांधी परिवार का नाम लेने का दबाव बनाकर प्रधानमंत्री मोदी कांग्रेस की छवि को दागदार करना चाहते हैं जबकि चौकीदार खुद दागदार है। सुरजेवाला ने बताया कि यूपीए सरकार में फरवरी 2010 में अंतराष्ट्रीय टेंडर के बाद 12 वीवीआईपी हेलीकॉप्टर का सम्पर्क अगस्ता वेस्टलैंड को मिला। मीडिया रिपोर्ट के बाद सरकार ने जांच प्रारंभ कर दी। इसमें 27 फरवरी, 2013 को मामले को जेपीसी में भेजा और 1 जनवरी, 2014 को यूपीए सरकार ने कॉन्ट्रेक्ट को रद्द कर दिया। तब तक 1620 करोड़ का भुगतान हो चुका था और 3 हेलीकॉप्टर आ गए थे। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा सरकार ने कम्पनी के 23 मई, 2014 को 228 मिलियन यूरो की बैंक गारंटी जब्त की। 2068 करोड़ रुपया वसूल कर लिया और तीनों हेलीकॉप्टर भी जब्त कर लिए गए। इसका तात्पर्य 1620 करोड़ का भुगतान के बदले दुगना पैसा 2954 करोड़ रुपया जब्त कर लिया। वहीं 15 फरवरी, 2013 को अगस्ता को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई शुरू की जो 3 जुलाई 2014 को पूरा हो पाई। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि मोदी सरकार आने के बाद 22 अगस्त, 2014 में मोदी सरकार ने अगस्ता की ब्लैकलिस्टिंग खत्म कर दी, जबकि सीबीआई की जांच हो रही थी। 3 मार्च, 2015 में अगस्ता को मेक इन इंडिया का हिस्सा बना लिया गया। 8 अक्टूबर 2015 को एफआईपीबी से इजाजत दिलवाकर रक्षा हेलीकॉप्टर भारत में बनाने की इजाजत दे दी।    साल 2017 में 100 नौसेना हेलीकॉप्टर खरीद में हिस्सेदार बना लिया गया। 8 जनवरी 2018 को इटली की अदालत ने 12 हेलीकॉप्टर की बिक्री के मामले में कम्पनी के अधिकारियों को सारे आरोपों से बरी कर दिया। मोदी सरकार इस मामले में पार्टी है, लेकिन उसने अपील नहीं की। ऊपरी अदालत ने भी इस निर्णय पर मुहर लगाई है।कांग्रेस ने कहा कि हम मोदी सरकार से 6 सवाल पूछ रहे हैं, अगस्त को ब्लैक लिस्ट से क्यों हटाया?,अगस्ता वेस्टलैंड को मेक ईन इंडिया में शामिल क्यों किया?, एफआईपीबी से निवेश की इजाजत देकर हेलीकॉप्टर उत्पादन की इजाजत क्यों दी?, नौसैनिक हेलीकॉप्टर की निविदा की इजाजत क्यों दी?, अन्तराष्ट्रीय अदालत में मुकदमें क्यों हारी? अपील क्यों नहीं किया? , मिशेल का इस्तेमाल खुद के घोटाले छुपाने के लिए क्यों कर रहे हैं?।   कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमलावर होते हुए कहा कि मोदी अगस्ता के सहकारी हैं और अपनी सांठगांठ छिपाने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री से पूछा कि अगस्ता कम्पनी को ब्लैक लिस्ट से बाहर क्यों किया और ऐसी कम्पनी जिसका घोटाले में नाम आ रहा था तो उसको ब्लैकलिस्ट से निकालने के पीछे मोदी सरकार के किया छिपे हुए हित थे, इसका खुलासा कर देना चाहिए।   साभार-khaskhabar.com

Read More

जयपुर । राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनते ही और मुख्यमंत्री पद संभालते ही एआईसीसी के संगठन महासचिव का पद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने छोड़ दिया है। पद छोड़ने के लिए गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से भी अनुमति ले ली है। हालांकि कांग्रेस पार्टी संगठन महासचिव के लिए चेहरा तलाश रही है। अब नए साल में कांग्रेस को नया संगठन महासचिव मिल जाएगा। लेकिन सवाल यह उठने लगा है कि एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत पर चलने वाली कांग्रेस पार्टी में क्या डिप्टी सीएम सचिन पायलट अपने पीसीसी चीफ का पद छोड़ेंगे या दोनों ही पदों पर बने रहेंगे। वहीं इस बार गहलोत मंत्रिमंडल में इस बार 12 मंत्री ऐसे है जो प्रदेश कांग्रेस में पदाधिकारी भी है। लेकिन यह भी सवाल उठने लगा है कि क्या यह मंत्री खुद का संगठन का पद छोड़ेंगे या नहीं। लेकिन जब डॉ सीपी जोशी प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष थे, तो उन्होंने केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पीसीसी चीफ का पद छोड़ दिया था, इसके बाद डॉ. चंद्रभान को पीसीसी चीफ बनाया गया था। इसी तरह अब सवाल उठने लगा है कि पीसीसी चीफ सचिन पायलट अब डिप्टी सीएम बन गए है और डिप्टी सीएम बनने के बाद ज्यादा जिम्मेदारी सरकार चलाने को लेकर है। तो क्या पायलट कांग्रेस पार्टी के एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत का पालन करेंगे। यह आने वाला वक्त बतायेगा। लेकिन सूत्रों के मुताबिक अब तक कोई भी वरिष्ठ पदाधिकारी इस मुद्दे पर खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। माना जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान अभी लोकसभा चुनाव तक इस मुद्दे पर कोई भी फैसला नहीं लेगा। लेकिन लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही सामाजिक समीकरण साधने के लिए कांग्रेस आलाकमान कोई भी फैसला ले सकता है।     साभार-khaskhabar.com

Read More

काहिरा। मिस्र पुलिस ने शनिवार को अलग-अलग अभियान चलाकर 40 आतंक वादियों को मार गिराया है। मिस्र के आंतरिक मंत्रालय ने बताया कि पुलिस ने यह अभियान गीजा के पिरामिडों के नजदीक सडक़ किनारे हुए एक बम विस्फोट में वियतनाम के 3 पर्यटकों और उनके गाइड की मौत के बाद इस अभियान को गति दी गई।   बयान में कहा गया कि गीजा में 2 जगहों पर कार्रवाई में 30 आतंकियों को मार डाला गया, जबकि अशांत उत्तरी सिनाय में बाकी बचे 10 की मौत हुई। बताया गया है कि अधिकारियी इस सूचना के बाद सक्रिय हुए कि संदिग्ध आतंकी पर्यटन स्थलों और चर्चों पर सिलसिलेवार हमले की योजना बना रहे थे।आपको बताते जाए कि शुक्रवार को गीजा में पर्यटकों की एक बस सडक़ किनारे हुए बम विस्फोट की चपेट में आ गई थी। इस हमले में छुट्टी मनाने आए 3 वियतनामी पर्यटक और उनके एक मिस्री गाइड की मौत हो गई।  ये पर्यटक काहिरा के बाहर गीजा की पिरामिडों के पास यात्रा कर रहे थे।   साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को बड़ा खुलासा करते हुए दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट को बताया कि अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले के बिचौलिए क्रिस्चन मिशेल ने पूछताछ में सोनिया गांधी का नाम लिया है। कोर्ट में ईडी ने यह बताया कि वे अभी यह नहीं बताएंगे कि मिशेल ने गांधी का नाम किस संदर्भ में लिया है। इसके साथ ही प्रवर्तन निदेशालय ने दावा किया है कि मिशेल ने इटली की महिला के बेटे का जिक्र किया है। इधर, कांग्रेस ने कहा है कि मिशेल पर सरकारी एजेंसियों ने दबाव बनाकर ऐसे बयान लिए हैं। वहीं कोर्ट ने मिशेल को सात दिन के लिए ईडी की कस्टडी में भेजने का आदेश दिया है।    ईडी ने कोर्ट में बताया कि मिशेल ने इटली की महिला के बेटे का भी हवाला देते हुए बताया कि वे देश के अगले प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। कोर्ट को बताते हुए ईडी ने बताया कि मिशेल ने जानकारी दी कि किस तरह डील से एचएएल को बाहर का रास्ता दिखाकर उसकी जगह टाटा को लाया गया। ईडी ने कोर्ट से यह भी मांग की कि मिशेल को उसके वकील से नहीं मिलने दिया जाए क्योंकि उसे बाहर से सिखाया जा रहा है।  इस पर उसके वकील एल्जो के. जोसेफ ने कोर्ट में स्वीकारते हुए कहा कि मिशेल ने उन्हें कुछ पेपर दिए थे, लेकिन यह ईडी की गलती है कि उसने ऐसा होने दिया।   दूसरी ओर कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आर. पी. एन. सिंह ने बताया कि मिशेल पर एक परिवार विशेष का नाम लेने का दबाव बनाया गया है। चौकीदार क्यों सरकारी एजेंसियों पर एक परिवार का नाम लेने का दबाव डाल रहे हैं? भाजपा के लोग इस पर लम्बे समय से काम कर रहे हैं।   साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल की शुक्रवार को बैठक में 7 सीपीएसई कंपनियों के आईपीओ जारी स्टॉक एक्सचेंज में शामिल करने का फैसला कर लिया है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि 7 सेंट्रल पब्लिक सेक्टर इंटरप्राइजेस (सीपीएसई) कंपनियों का आईपीओ जारी कर स्टॉक एक्सचेंज में शामिल कर लिया जाएगा। 31 मार्च, 2017 तक 331 सीपीएसई कंपनियों (बीमा कंपनियों के अलावा) को शामिल किया गया था।    इसके साथ कैबिनेट की बैठक में पॉक्सो एक्ट को और सख्त करने का निर्णय करते हुए इसमें मृत्युदंड तक की स्वीकृति दे दी गई है। मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अन्य निर्णयों में इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिकल बिल, 2018 पर राष्ट्रीय आयोग का गठन होगा। इसके अलावा बच्चों को सेक्सुअल अपराधों से बचाने के लिए कानून को और सख्त किया जाएगा। इसके तहत पॉक्सो एक्ट में बदलाव होगा।   साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार संजय बारू की किताब पर बनी मूवी द द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर पर हंगामा शुरू हो गया है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के तुरंत बाद भाजपा ने इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल्स से शेयर करने पर कांग्रेस ने इसे भाजपा का नाटक बता दिया। महाराष्ट्र युवा कांग्रेेस ने फिल्म रिलीज से पहले दिखाने तक की मांग तक कर डाली है। वहीं मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश में फिल्म के रिलीज पर रोक लगा दी है।  इस विवाद पर अनुपम खेर ने कहा है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की बात करने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को अपने कार्यकर्ताओं को डांटना चाहिए। युवा कांग्रेस ने धमकी देते हुए कहा है कि पूरे देश में रिलीज नहीं होने देंगे। आपको बताते जाए कि फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने इस फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की भूमिका अदा की है। अनुपम खेर ने ट्रेलर के बाद उपजे विवाद पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि हम तथ्यों को बदल नहीं सकते हैं। उन्होंने बताया कि किताब उस शख्स द्वारा लिखी गई जो उस समय तत्कालीन प्रधानमंत्री के काफी करीब थे। इस फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद कांग्रेस लगातार हमलावर बनी हुई है। फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने एएनआई को एक साक्षात्कार में कहा कि वे जितना प्रदर्शन करेंगे, फिल्म को उतना ही प्रचार प्रसार होगा।    साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। देश की राजधानी स्थित पटियाला हाउस कोर्ट ने आईएसआईएस से प्रभावित होकर आतंकी मॉड्यूल के सदस्य होने के शक में गिरफ्तार किए गए 10 आरोपियों को 12 दिन के लिए एनआईए के रिमांड पर भेज दिया है।  एनआईए ने आरोपियों को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया और आगे की पूछताछ के लिए उनके 15 दिन की रिमांड की मांग की। बाद में कोर्ट ने सारे आरोपियों को 12 दिन की रिमांड में भेज दिया।    उल्लेखनीय है कि बुधवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने दिल्ली व उत्तर प्रदेश में 16 ठिकानों पर छापेमारी कर आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के एक नए मॉड्यूल 'हरकत-उल-हर्ब-ए-इस्लाम' का पदार्फाश किया है और कथित रूप से उत्तर भारत, खासकर दिल्ली में हमला करने की साजिश रचने के आरोप में इसके सरगना सहित 10 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। छापे सिंभावली, लखनऊ और अन्य स्थानों पर मारे गए और कहा कि उत्तर प्रदेश में एनआईए ने राज्य के आतंकवाद-रोधी दस्ते (एटीएस) के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी की और वहां के अमरोहा जिले से पांच लोगों को हिरासत में लिया। अमरोहा में कथित मॉड्यूल सरगनाओं में से एक सुहैल को एक पिस्तौल और विस्फोटक सामग्री के साथ हिरासत में लिया गया था।   सैदपुर इम्मा गांव में छापा मारकर शहीद अहमद के तीन बेटों इदरीस, नफीस और अनीस को एनआईए ने पकड़ा है। शहीद की धनौरा अड्डा पर वेल्डिंग की दुकान है।   अहमद भी एनआईए के रडार में था और इस्लाम नगर के उसके घर पर छापा मारा गया।   साभार-khaskhabar.com

Read More

कुल्लू। सूत्रधार कला संगम कुल्लू का 15 सदस्यीय लोकनृत्य दल उतराखंड की राजधानी देहरादून के मसूरी में आयोजित विंटरलाइन कार्निवल में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करके वापिस लौटा। इस दल के प्रभारी एवं संस्था के महासचिव सुंदर श्याम ने जानकारी देते हुए कहा कि देहरादून में मसूरी के शहीद स्थल में आयोजित विंटरलाइन कार्निवल में सूत्रधार के कलाकारों 25 - 26 दिसम्बर को अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कुल्लू की संस्कृति से लोगों को रूबरू करवाया है।  इस दल ने विंटर लाइन कार्निवल की परेड में भी हिस्सा लिया तथा इस दल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में कुल्लवी नाटी की बेहतरीन प्रस्तुति दी। सूत्रधार कला संगम के कलाकारों ने उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (र्हृंष्टष्ट) द्वारा प्रायोजित इस कार्यक्रम में हिमाचली संस्कृति की महक बिखेरी है।  इस दल में संस्था के महासचिव एवं दल प्रभारी सुंदर श्याम सहित सुरेन्द्र सिंह, भूपेंदर ठाकुर, निशांत, पुरषोत्तम, कृष्णा, सुनीता, पल्लवी, सुजाता, जीवन लाल, निखिल कौशल, पूर्ण चन्द, सोहन लाल, सेस राम तथा गुड्डू राम शामिल हुए। इस उत्सव में उतराखंड के स्थानीय विभिन्न कला समूहों के इलावा जम्मू-कशमीर, पंजाब, हरियाणा, उतराखंड तथा हिमाचल प्रदेश के सूत्रधार कला संगम के कलाकारों ने रंग जमाया। इस दल के वापिस कुल्लू लौटने पर संस्था के पदाधिकारियों ने इनका स्वागत किया।   साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सबसे लंबे (डबल डेकर रेल और रोड ब्रिज) रेल और सडक़ मार्ग वाले बोगीबील पुल का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस 4.9 किलोमीटर लंबे ब्रिज बोगीबील का 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के मौके पर उद्घाटन किया। बोगीबील पुल के उद्घाटन के मौके पर निमंत्रित नहीं किए जाने पर पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने दु:ख जाहिर किया है।   बता दे, देश के इस सबसे लंबे पुल की नींव देवेगौड़ा ने ही रखी थी। बोगीबील पुल को कुल 5900 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है। ब्रह्मपुत्र नदी पर देश का सबसे लंबा डबल डेकर रेल और रोड ब्रिज का 25 दिसंबर को उद्घाटन किया था। इस मौके पर यूं तो कई नामचीन हस्तियां शामिल हुईं लेकिन इस खास अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा को नहीं बुलाया गया जिसे लेकर उन्होंने अपनी नाराजगी जताई है।    पूर्व प्रधानमंत्री एवं जद (एस) प्रमुख एच डी देवगौड़ा ने मंगलवार को असम में देश के सबसे लंबे रेल सडक़ पुल के उद्घाटन कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई है। इस पुल का इंतजार असम और अरुणाचल प्रदेश के लोगों को कई सालों से था।    उन्होंने कहा, ‘कश्मीर के लिए रेल लाइन, दिल्ली मेट्रो और बोगीबील रेल सडक़ पुल वैसी परियोजनाएं हैं जिन्हें मैंने (बतौर प्रधानमंत्री) मंजूरी दी थी। मैंने प्रत्येक परियोजना के लिए 100-100 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया था और इनकी आधारशिला रखी थी। लोगों ने आज इसे भुला दिया है।’संवाददाताओं के सवाल के जवाब में उन्होंने ये बातें कहीं। संवाददाताओं ने उनसे जब पूछा कि खुद की शुरू की गई परियोजना के उद्घाटन के बारे में वह क्या सोचते हैं, इस पर पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने कई परियोजनाओं की मंजूरी दी। यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें कार्यक्रम के लिए आमंत्रण मिला था, इस पर देवगौड़ा ने कहा, ‘अय्यो रामा! कौन मुझे याद करेगा? कुछ अखबारों ने शायद इसका जिक्र किया हो।’   परियोजना पूरी होने में बहुत अधिक देरी होने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘यहां पर मैं सहमत नहीं हूं। मैंने हासन-मैसुरु परियोजना को 13 महीने में पूरा किया। मैंने दो पुलों का निर्माण कार्य समय पर पूरा किया। अनगवाड़ी पुल (घाटप्रभा पर पुल) और कृष्णा नदी पर बने पुल को आप जाकर देख सकते हैं।’    गौरतलब है कि बोगीबील ब्रिज भारतीय सेना के लिए खासा अहम है। करीब 4.94 किलोमीटर लंबा रेल और रोड ब्रिज अरुणाचल सीमा से सटे होने के कारण सामरिक दृष्टि से यह खासा अहम है। यह पुल देश के पूर्वोत्तर इलाके की जीवन रेखा होगा बोगीबील पुल असम और अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में ब्रह्मपुत्र नदी के उत्तर और दक्षिण तट के बीच संपर्क की सुविधा प्रदान करेगा।   साभार-khaskhabar.com

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More