देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
केरल। सबरीमाला में महिलाओं के प्रवेश का मामला अभी खत्म नहीं हुआ था कि एक अन्य महिला ने मंदिर में प्रवेश किया है। मीडियाई खबरों के अनुसार गुरुवार रात 9.30 बजे 46 वर्षीय श्रीलंकाई महिला ने मंदिर में प्रवेश किया है। रिपोर्ट के अनुसार महिला ने मंदिर में प्रवेश करने की जानकारी पुलिस को दी थी इसके साथ ही उसने अपनी मेडिकल रिपोर्ट भी दिखाई थी जिसमें इस बात की पुष्टि होती है कि वह रजोनिवृत्त अवस्था (मेनेपॉज) में हैं। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक महिला की उम्र 46 साल है।
महिला भगवान अयप्पा के दर्शन के बाद रात 11 बजे पंपा बेस कैंप वापस आ गई। बताया जा रहा है कि इस श्रीलंकाई महिला को मंदिर के अंदर प्रवेश करने को लेकर कोई रोक टोक नहीं किया गया। महिला के साथ उनके रिश्तेदार भी मौजूद थे।
आपको बता दें कि 2 जनवरी की सुबह 3:45 मिनट पर दो महिलाओं ने केरल के सबरीमाला मंदिर में प्रवेश किया और भगवान अयप्पा के दर्शन किए। दोनों महिलाओं की उम्र लगभग 40 वर्ष बतायी गई है। केरल पुलिस ने दोनों महिलाओं को मंदिर के अंदर प्रवेश पाने में काफी मदद की और आखिर तक उनके साथ रहे। कुछ पुलिसकर्मी अपने वर्दी में महिलाओं के साथ मौजूद थे तो कुछ सिविल ड्रेस में।
केरल की दो महिलाओं द्वारा सबरीमाला मंदिर में प्रार्थना व दर्शन करने के बाद बुधवार को मंदिर बंद कर दिया गया है। ये महिलाएं उसी आयु वर्ग की हैं, जिस पर अब तक प्रतिबंध लगा हुआ था। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने 10-50 आयु वर्ग की महिलाओं के मंदिर में प्रवेश करने पर लगी रोक को हटा दिया है, लेकिन इसके बावजूद कुछ संगठनों द्वारा न्यायालय के इस फैसले का विरोध किया जा रहा है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
मकर संक्रांति पर राजस्थान रंग में रंगा : पतंगों से सजे मंदिर, तीर्थों पर डुबकी, जयपुर में पतंगबाजों की अग्निपरीक्षा
पूरी सृष्टि में केवल पुष्कर में है ब्रह्मा जी का मंदिर, जानिए कारण
जगन्नाथ पुरी मंदिर के चार द्वार, जिसमें छिपा है मोक्ष, विजय, समृद्धि और धर्म का रहस्य