BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

लोकसभा: राहुल गांधी ने कहा, आज पूरा देश नरेंद्र मोदी पर अंगुली उठा रहा है

लोकसभा: राहुल गांधी ने कहा, आज पूरा देश नरेंद्र मोदी पर अंगुली उठा रहा हैनई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि एआईएडीएमके मेरे साथी राफेल पर चर्चा नहीं होने देकर प्रधानमंत्री को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कल के इंटरव्यू में डेढ़ घंटे विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी, लेकिन देश के लोग जानना चाहते हैं कि प्रधानमंत्री ने बुनियादी मुद्दों के जवाब क्यों नहीं दिया। 

 

राहुल गांधी ने लोकसभा में सवाल करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने यूपीए के डील को क्यों बदला, क्या वायु सेना की ओर से इसका मांग की गई थी। उन्होंने कहा कि सौदे की कीमत बढक़र तीन गुना कैसे हो गई। साथ ही उन्होंने सवाल किया कि एचएलए क्यों ऑफसेट पार्टनर नहीं बनाया गया और क्यों प्रधानमंत्री के दोस्त अनिल अंबानी की कंपनी को डील का पार्टनर बनाया गया।राहुल गांधी ने कहा कि पिछली बार प्रधानमंत्री ने सदन में आकर मेरा भाषण सुना था। लेकिन आज उनमें सदन के भीतर आने की हिम्मत नहीं है। रक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री एआईएडीएमके के सांसदों के पीछे छिप रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस राफेल डील में बहुत कुछ गड़बड़ी है।

 

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बीच में खड़े होकर कहा कि पिछली बार राहुल गांधी ने राफेल डील के बारे में झूठ बोला था और आज एक फर्जी ऑडिया टेप के जरिए फिर से सदन को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। वह सांसद के तौर पर अपने विशेषाधिकार का हनन कर रहे हैं। राहुल गांधी ने फिर से स्पीकर से मांग करते हुए कहा कि इस टेप को सदन के भीतर सुनाना चाहता हूं।

 

लोकसभा में स्पीकर ने कहा कि राहुलजी आप अपने बयान को फिर से शुरू कर सकते हैं लेकिन आपको अपनी बात बोलनी होगी, टेप रिकॉर्डर नहीं चलाना है । इस पर राहुल गांधी ने कहा कि राफेल डील के पुराने करार के मुताबिक HAL हवाई जहाज बनता और लाखों युवाओं को रोजगार मिलता। लेकिन डील को अनिल अंबानी को दे दिया गया। इस पर स्पीकर ने अनिल अंबानी का नाम नहीं लेने को कहा। उन्होंने कहा कि क्या सदन में अनिल अंबानी का नाम भी नहीं लिया जा सकता ।

 

राफेल डील पर राहुल गांधी ने कहा कि मामले की जेपीसी जांच होनी चाहिए क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि राफेल की जांच उनके दायरे में नहीं है।

कोर्ट ने डील की जेपीसी जांच से इनकार नहीं किया है। राहुल ने कहा कि आज पूरा देश नरेंद्र मोदी पर अंगुली उठा रहा है। 

 

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More