BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

आरर्केडियन फिर बना जिला क्रिकेट लीग चैंपियन  

Read More

दुबई। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और उप-कप्तान रोहित शर्मा ने आईसीसी की जारी ताजा वनडे रैंकिंग में अपना दबदबा कायम रखा है। वहीं गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह की बादशाहत भी कायम है। भारत ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से हराया है। कोहली 886 अंकों के साथ बल्लेबाजों की रैंकिंग में पहले स्थान पर हैं। रोहित ने बेंगलुरू में 119 रनों की पारी खेली और इस पारी ने उनको अंकों की संख्या 868 कर दी है। रोहित दूसरे स्थान पर हैं। पाकिस्तान के बाबर आजम 829 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। चोट से वापसी करने वाले शिखर धवन ने भी सीरीज में बेहतरीन बल्लेबाजी कर 15वां स्थान हासिल किया है। वे सात स्थान आगे बढ़े हैं। ऑस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ ने 23वें स्थान पर कब्जा किया है तो वहीं सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर एक स्थान आगे बढ़ते हुए छठे स्थान पर आ गए हैं। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच एक स्थान नीचे 10वें स्थान पर आ गए हैं। गेंदबाजों की बात की जाए तो बुमराह 764 अंकों के साथ पहले स्थान पर कायम हैं। उनके बाद न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट हैं। तीसरे स्थान पर अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान कब्जा जमाए हुए हैं। हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा गेंदबाजों की रैंकिंग में अब 27वें स्थान पर पहुंच गए हैं।      साभार-khaskhabar.com  

Read More

सेंट जोंस (एंटीगा)। वेस्टइंडीज ने ट्रेवर पैनी को दो साल के लिए अपनी क्रिकेट टीम का सहायक कोच नियुक्त किया है। वे हालांकि सिर्फ वनडे और टी20 में ही टीम के साथ रहेंगे। 51 साल का यह खिलाड़ी दो जनवरी से टीम के साथ जुड़ेगा और आयरलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए टीम की मदद करेगा। दोनों टीमों को 7 से 19 जनवरी के बीच तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। पैनी ने कहा कि मैं इस बात से बेहद खुश हूं कि मुझे बेहतरीन खिलाडिय़ों और किरोन पोलार्ड तथा फिल सिमंस के साथ काम करने का मौका दिया गया है। मैंने बीते कुछ वर्षों में कुछ अच्छी टीमों के साथ काम किया है और कैरेबियन मेरे लिए घर की तरह है क्योंकि मैं काफी हद तक कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) से जुड़ा रहा हूं। उन्होंने कहा कि हमारे सामने दो टी20 विश्व कप हैं (ऑस्ट्रेलिया में 2020 और भारत में 2021) और मेरी कोशिश रहेगी कि मैं हर किसी को सुधार करने में मदद कर सकूं और इतना बेहतर कर सकूं कि हम आईसीसी के दो बड़े टूर्नामेंट जीत सकें। पैनी कई टीमों के साथ काम कर चुके हैं। वे श्रीलंका के मुख्य कोच, भारत के फील्डिंग कोच और नीदरलैंड्स के सलाहकार रह चुके हैं। वे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में किंग्स इलेवन पंजाब, डेक्कन चार्जर्स, कोलकाता नाइट राइडर्स के सहायक कोच भी रह चुके हैं।      साभार-khaskhabar.com

Read More

पूजा तोमर ने जीता लगातार पांचवां गोल्ड मैडल

Read More

लाहौर। पाकिस्तान के दाएं हाथ के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया ने कहा है कि पाकिस्तान के हुक्मरानों और यहां के क्रिकेट बोर्ड ने उन खिलाडिय़ों का साथ दिया है और दिल खोलकर स्वागत किया है, जिन्होंने चंद पैसों के लिए पाकिस्तान को बेचने जैसा जघन्य अपराध किया है। कनेरिया ने रविवार को एक यूट्यूब वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि जो लोग यह कह रहे हैं कि मैंने यह सब अपने चैनल के लिए सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए किया है, उन्हें बता दूं कि इस बात की शुरुआत मैंने नहीं की बल्कि शोएब अख्तर ने नेशनल टेलीविजन पर इसका पहली बार जिक्र किया था। किसी का नाम लिए बगैर कनेरिया ने कहा कि कई खिलाड़ी ऐसे हुए हैं, जिन्होंने मैच फिक्स किए और देश को बेच दिया लेकिन इसके बावजूद आज वे टीम में हैं और देश के लिए खेल रहे हैं। कनेरिया ने कहा, लोग कह रहे हैं कि मैं पाकिस्तान के लिए 10 साल खेला लेकिन मैं 10 साल अपनी खून की कीमत पर खेला। मैंने क्रिकेट पिच पर अपना खून दिया। मैंने तब भी गेंदबाजी जारी रखी, जब मेरी अंगुलियों से खून निकलता रहता था। यहां तो कुछ लोग ऐसे हैं, जिन्होंने अपने देश को ही बेच दिया और आज वे टीम में खेल रहे हैं। मैंने पैसे के लिए कभी अपने देश को नहीं बेचा। इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने साफ किया है कि कनेरिया के सम्बंध में दिए गए उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। अख्तर के मुताबिक उन्होंने यह कभी नहीं कहा कि हिंदु होने के नाते पाकिस्तानी टीम में कनेरिया के साथ गलत व्यवहार होता था। अख्तर ने कहा कि पाकिस्तानी टीम में कभी भी इस तरह की संस्कृति नहीं रही है और खासतौर पर धर्म के आधार पर कभी भी किसी खिलाड़ी के साथ भेदभाव नहीं किया गया। शनिवार को पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने भी कहा कि कनेरिया उनकी कप्तानी में खेले और इस दौरान उनके साथ किसी भी तरह के गलत व्यवहार की उन्हें कोई जानकारी नहीं।  साभार-khaskhabar.com

Read More

कटक। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने यहां बाराबाती स्टेडियम में रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे वनडे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में 315/5 रन बनाए।  

Read More

विशाखाट्टनम। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के कप्तान किरोन पोलार्ड ने यहां एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने 50 ओवर में 387/5 रन बनाए। रोहित शर्मा (159) व लोकेश राहुल (102) ने शतक जमाए। श्रेयस अय्यर ने 53, ऋषभ पंत ने 39, केदार जाधव ने नाबाद 16 रन बनाए। कप्तान विराट कोहली 0 रन पर ही आउट हो गए। जवाब में अंतिम समाचार मिलने तक वेस्टइंडीज के 33 ओवर में 210/8 रन हो गए थे। वेस्टइंडीज ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। मेहमान टीम ने सुनील एम्ब्रिस की जगह एविन लुइस और हेडन वॉल्श की जगह खारी पियरे को अंतिम एकादश में मौका दिया है। भारत ने एक बदलाव करते हुए शिवम दुबे की जगह शार्दुल ठाकुर को अंतिम एकादश में शामिल किया है। भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, दीपक चाहर, मोहम्मद शमी। वेस्टइंडीज : किरोन पोलार्ड (कप्तान), शाई होप, एविन लुइस, शिमरन हेटमायेर, जेसन होल्डर, निकोलस पूरन, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, खारी पियरे, अल्जारी जोसफ, शेल्डन कॉटरेल।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

बेसिक शिक्षा की 35 वीं मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

Read More

हैदराबाद। भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में खराब फील्डिंग को लेकर मेजबान टीम की आलोचना की है। मैच में भारतीय फील्डरों ने काफी खराब फील्डिंग की और कई कैच छोड़े। वाशिंगटन सुंदर और रोहित शर्मा ने कई कैच छोड़े, जबकि कप्तान विराट कोहली ने भी कैच टपकाए।  

Read More

कबड्डी में प्रधान पब्लिक स्कूल ने लगातार तीसरी बार लहराया परचम  

Read More

मथुरा ने दो स्वर्ण के साथ जीती ट्राफी

Read More

माउंट माउंगानुई (न्यूजीलैंड)। विकेटकीपर बीजे वाटलिंग (205) के रिकॉर्ड दोहरे शतक की मदद से मेजबान न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ यहां जारी पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को नौ विकेट पर 615 रन का विशाल स्कोर बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 353 रन का स्कोर बनाया था और अब उसने अपनी दूसरी पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक तीन विकेट पर 55 रन बना लिए हैं।  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More