BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

LIVE SECOND ODI : 388 रन के लक्ष्य में वेस्टइंडीज ने खोया 8वां विकेट

विशाखाट्टनम। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के कप्तान किरोन पोलार्ड ने यहां एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने 50 ओवर में 387/5 रन बनाए। रोहित शर्मा (159) व लोकेश राहुल (102) ने शतक जमाए। श्रेयस अय्यर ने 53, ऋषभ पंत ने 39, केदार जाधव ने नाबाद 16 रन बनाए। कप्तान विराट कोहली 0 रन पर ही आउट हो गए। जवाब में अंतिम समाचार मिलने तक वेस्टइंडीज के 33 ओवर में 210/8 रन हो गए थे।

वेस्टइंडीज ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। मेहमान टीम ने सुनील एम्ब्रिस की जगह एविन लुइस और हेडन वॉल्श की जगह खारी पियरे को अंतिम एकादश में मौका दिया है। भारत ने एक बदलाव करते हुए शिवम दुबे की जगह शार्दुल ठाकुर को अंतिम एकादश में शामिल किया है।

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, दीपक चाहर, मोहम्मद शमी।

वेस्टइंडीज : किरोन पोलार्ड (कप्तान), शाई होप, एविन लुइस, शिमरन हेटमायेर, जेसन होल्डर, निकोलस पूरन, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, खारी पियरे, अल्जारी जोसफ, शेल्डन कॉटरेल।
 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More