BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

MATHURA : आरर्केडियन फिर बना जिला क्रिकेट लीग चैंपियन

 

मथुरा। जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा अलंकार क्रिकेट खेल मैदान पर आयोजित श्री गया प्रसाद अरोरा मेमोरियल जूनियर क्रिकेट लीग में आर्केडियन पब्लिक स्कूल ने हरीश राघव पब्लिक स्कूल
को 19 रन से हराकर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। मैन आफ द मैच आरर्केडियन के
शैलेष रहे। टूर्नामेंट में बेस्ट बल्लेबाज आरर्केडियन के लक्ष्य राठी व बेस्ट बाउलर हरीश राघव पब्लिक स्कूल के तिलक सूर्यवंशी रहे।
मंगलवार को प्रातः टॉस जीतकर आर्केडियन पब्लिक स्कूल की टीम ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में दस विकेट के नुकसान पर 112 रन का लक्ष्य खड़ा किया। इसमें लक्ष्य राठी 37, तुसार पाठक 18 एवं शेलेष ने सर्वाधिक 17 रन का योगदान दिया।
हरीश राघव पब्लिक स्कूल की ओर से गेंदबाजी करते हुए तिलक सूर्यवंशी ने चार विकेट 23
रन देकर चटकाए। दूसरे गेंदबाज कृष्णा ने 12 रन देकर दो विकेट लिए। जीत के लिए 113 रन का पीछा करने मैदान में पहुंची हरीश राघव पब्लिक स्कूल की टीम 93 रन पर पवेलियन लौट
गई। टीम के लिए कृष्णा ने 34 एवं अर्जुन ने 20 रन का योगदान दिया। आरर्केडियन के गंेदबाज नकुल, कमल एवं साक्ष्य ने दो-दो विकेट लिए। मैच का शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि ललित अरोरा, एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कुलश्रेष्ठ, सचिव कमल चावला द्वारा किया गया।
श्री अरोरा ने क्रिकेट खेल को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग सदैव देने का आश्वासन दिया। एमडीसीए के सचिव कमल चावला ने कहा कि जनपद में जूनियर क्रिकेट लीग का यह लगातार प्रयास सफल रहा। जनपद में बढ़ती टर्फ विकेट एवं उन्नत मैदान एवं इंटरनेशनल कोच से खिलाडियों को आगेबढने का मौका मिलेगा। संघ उनके सदैव साथ खड़ा है।
विजेता एवं उप विजेताओं को मुख्य अतिथि श्री अरोरा, एमडीसीए के निदेशक योगेश द्विवेदी,
जगदीश चावला, वीके राठी, राज कुमार गौतम, मुनीश भार्गव, हिमांशु शर्मा, अशोक कैथवास, कमल चावला आदि ने सम्मानित किया। सचिव कमल चावला ने टूर्नामेंट की संक्षिप्त रिपोर्ट प्रस्तुत की। संचालन संयुक्त सचिव उमेश चैरसिया ने किया। निर्णायक एवं प्रबंधन की भूमिका में अफजल, अमित आहूजा, रोहित सिंह, मौ.असलम ने की। समारोह में जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव हरीमोहन रावत, आदेष निगम, मनोज, करन शर्मा, विरजो, भोला आदि शामिल थे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More