BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

महिला T20 विश्व कप : दक्षिण अफ्रीका को 5 रन से हरा ऑस्ट्रेलिया फाइनल में, भारत से भिड़ेगा

सिडनी। मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को यहां सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए वर्षाबाधित दूसरे सेमीफाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका को डकवर्थ लुइस नियम के तहत पांच रन से हराकर आईसीसी महिला टी20 विश्व के फाइनल में जगह बना ली है। आठ मार्च को होने वाले फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना भारत से होगा।

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 134 रन के स्कोर पर रोक दिया। इसके बाद मैच में बारिश आ गई और फिर मैच को 13 ओवरों का कर दिया गया। दक्षिण अफ्रीका को मैच जीतने के लिए 13 ओवर में 98 रन का संशोधित लक्ष्य दिया गया। लेकिन टीम 13 ओवर में पांच विकेट पर 92 रन ही बना सकी और उसे पांच रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से लॉरा वोल्र्वाडट ने 27 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से सर्वाधिक 41 रनों की पारी खेली। उनके अलावा कप्तान डेन वान निकर्क ने 12 और लिजेले ली ने 10 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए मेशन शट ने दो और जेस जोनासन, सोफी मोलीन्यूक्स तथा डेलिसा किमेंसे ने एक-एक विकेट झटका। इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 134 रन का स्कोर बनाया। मेजबान टीम के लिए कप्तान मेग लेनिंग ने 49 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक नाबाद 49 रनों की पारी खेली। उनके अलावा बेथ मूनी ने 24 गेंदों पर चार चौकों के सहारे 28, एलिसा हैली ने 18, राइकल हैन्स ने 17 और निकोला कैरी ने नाबाद 17 रन बनाए।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से नेडिने डी क्लर्क ने तीन और अयोबोंगा खाका तथा नोंनकुलुको मलाबा ने एक-एक विकेट लिया। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत भारत से होगी। भारत ने पहली बार फाइनल में कदम रखा है। भारत और इंग्लैंड के बीच पहला सेमीफाइनल मैच बारिश के कारण रद्द हो गया।

भारतीय टीम ने ग्रुप-ए का अंत पहले स्थान के साथ किया था और इसी कारण वह फाइनल में जाने की हकदार थी। इस विश्व कप में सेमीफाइनल रद्द होने के बाद रिजर्व डे का प्रावधान नहीं है, इसलिए ग्रुप स्तर के परिणामों के ध्यान में रखते हुए फाइनल में जाने वाली टीम का ऐलान किया गया।

 

 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More