BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

अबू धाबी। आईपीएल-13 में बुधवार को अपनी जीत का खाता खोलने वाली मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि टीम ने अपनी रणनीति को मैदान पर अच्छे से लागू किया इसलिए वो मैच जीतने में सफल रही। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए थे। कोलाकाता के मजबूत बल्लेबाजी क्रम को मुंबई के गेंदबाजों ने 20 ओवरों में नौ विकेट पर 146 रनों तक ही सीमित कर दिया।  

Read More

मथुरा। कोरोना काल मंे करीब छह महीने तक थमी रहीं खेल गतिविधियां सोमवार से शुरू हो रही हैं। कोविड-19 की गाइड लाइन के चलते अभी तक सभी प्रकार की खेल गतिविधियां बंद थी। इस दौर सबसे ज्यादा नुकसान मथुरा के पहलवानों को हुआ।

Read More

मथुरा। भारतीय खेल एवं शिक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार चित्तोरिया ने सभी सदस्यों से ऑनलाइन एप के माध्यम से बात कर आज स्थापना दिवस के मौके पर संगठन के चार वर्ष पूरे होने पर सभी 26 राज्यो के प्रतिनिधियो को खेल एवं शिक्षा क्षेत्र में और अधिक कार्य करने की शपथ दिलाई। 

Read More

नई दिल्ली । क्रिकेटर सुरेश रैना 'व्यक्तिगत कारणों से' यूएई से भारत वापस लौट आए है। चेन्नई सुपर किंग्स के मुताबिक रैना IPL के शेष सत्र के लिए अनुपलब्ध रहेंगे । आपको बता दे कि टीम के खिलाड़ी इस महीने की शुरुआत में 19 सितंबर से 10 नवंबर तक होने वाले टूर्नामेंट के लिए UAE रवाना हुए थे। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। फैंटेसी स्पोर्ट प्लेटफॉर्म ड्रीम11 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 का टाइटल स्पांसर होगा। आईपीएल संचालन परिषद ने बुधवार को इसकी औपचारिक घोषणा की। आईपीएल के 13वें सीजन का आयोजन 19 सितंबर से 10 नवंबर तक संयुक्त अरब अमीरात में होना है।

Read More

नई दिल्ली| फैंटेसी लीग प्लेटफॉर्म ड्रीम11 इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का टाइटल स्पांसर होगा। इस साल लीग का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में होना है। इस सम्बंध में जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "बीसीसीआई ने आईपीएल 2020 का टाइटल स्पांसरशिप ड्रीम11 को सौंप दिया है।"  

Read More

नई दिल्ली । भारत को दो विश्व कप दिलाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। शांत स्वाभाव के लिए मशहूर धोनी ने अपनी अंदाज के मुताबिक ही इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए शांति से अपने संन्यास का ऐलान कर दिया।  

Read More

साउथैम्पटन । अनुभवी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने कहा है कि वह वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में अंतिम-11 में न चुने जाने के कारण निराश, गुस्सा और अत्यधिक दुखी हैं। ब्रॉड ने स्काई स्पोटर्स से कहा, "मैच से एक दिन पहले शाम छह बजे मुझे पता चला कि हम इस स्थिति में अतिरिक्त तेज गेंदबाज के साथ जाएंगे। मैंने एड स्मिथ से पिछली रात बात की थी।

Read More

ब्यूनस आयर्स। बोलीविया और इक्वाडोर के खिलाफ होने वाले फीफा विश्व कप 2022 क्वालीफायर मुकाबलों के लिए दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी को अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक 23 सदस्यीय टीम में 32 साल के मेसी के अलावा मैनचेस्टर सिटी के लिए खेलने वाले सर्गियो एग्वेरो, जुवेंतस के फॉरवर्ड पाउलो डायबाला और इंटर मिलान के लाउटारो मार्टिनेज को भी जगह मिली है। अर्जेंटीनी टीम को इक्वाडोर के खिलाफ ब्यूनस आयर्स में 26 मार्च और ला पाज में पांच दिनों बाद बोलीविया से साउथ अफ्रीका जोन क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के तहत भिडऩा है। मेसी अभी सस्पेंडेड हैं और इसी कारण वे इक्वाडोर के खिलाफ नहीं खेल सकेंगे। मुख्य कोच लियोनेल स्कैलोनी ने कोरोनावायरस के बढ़ते दुष्प्रभाव के बावजूद इस टीम में पांच ऐसे खिलाडिय़ों को शामिल किया है, जिनका संबंध इटली से है और जहां कोरोनावायस काफी विकराल रूप ले चुका है। इटली में कोरोनावायरस के बढ़ते खतरे के कारण सेरी ए मुकाबले 3 अप्रैल तक स्थगित कर दिए गए हैं।  साभार-khaskhabar.com

Read More

मेलबोर्न। अपराजित और बेखौफ खेल रहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम पहली बार आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का खिताब जीतने का लक्ष्य लेकर रविवार को यहां मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड पर मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। मुकाबला दोपहर 12.30 बजे से शुरू होगा। प्रसिद्ध पॉप गायक कैटी पेरी फाइनल से पूर्व यहां मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड पर करीब 75000 से अधिक प्रशंसकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम पहली बार टी20 विश्व कप टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है और खिताब के लिए उसका सामना एक ऐसी टीम से होने जा रहा है जो चार बार चैंपियन रह चुकी है और साथ ही 2009 में सेमीफाइनलिस्ट और 2016 में उपविजेता भी रह चुकी है। भारतीय टीम इससे पहले तक अब तक तीन बार 2009, 2010 और 2018 में सेमीफाइनल में पहुंची थी। वल्र्ड नंबर-1 ऑस्ट्रेलिया ने विश्व रैंकिंग में चौथे नंबर पर काबिज भारतीय टीम से 31 मैचों में 26 मैच जीते हैं। हाल के समय में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छी शुरुआत की है और उसने टी20 विश्व कप 2020 संस्करण के पहले मैच में ही ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से मात दी थी। फाइनल में टॉस महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। भारत को ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ एक मुश्किल लक्ष्य निर्धारित करना होगा। टूर्नामेंट में भारतीय युवा खिलाड़ी बहुत अच्छी स्थिति में हैं, लेकिन सीनियर्स में कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना को बड़ी जिम्मेदारी लेनी होगी। कप्तान हरमनप्रीत आज 31 साल की हो गईं और वे निश्चित रूप से अपने 31वें जन्मदिन को यादगार बनाना चाहेंगी। भारत के लिए पावर प्ले एक मिश्रित बैग रहा है। केवल एक बार भारत 50 रन की बाधा पार करने में सफल रहा है। मेलबोर्न में तीन दिनों के ब्रेक और परिवार के सदस्यों की उपस्थिति विशेष रूप से जेमिमाह रोड्रिगेज, शेफाली वर्मा और हरमनप्रीत के लिए मनोबल बढ़ाने वाली है। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलियाई टीम गेंदबाजी आक्रमण में बहुत सटीक है। एलीस पेरी मैच से बाहर हैं लेकिन मेगन शट्ट, पूनम यादव के साथ नौ विकेट के साथ तालिका में शीर्ष पर हैं, जिसमें भारतीय टीम के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को पछाडऩे की क्षमता है। इसके अलावा जेस जोनासेन अतिरिक्त खतरा पैदा करेंगी। बेथ मूनी अपने करियर की बेस्ट फॉर्म में हैं और एलिसा हीली के साथ संयुक्त रूप से बल्लेबाजी विभाग में तीसरे स्थान पर हैं। हरमनप्रीत की कप्तानी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम 2009 के वनडे विश्व कप से प्रेरणा ले सकती है जब विकेटकीपर अनघा देशपांडे ने सात चौके जडक़र पहली बार ऑस्ट्रेलियाई मानसिकता को हिला दिया था। उस मैच में अंजुम चोपड़ा ने 76 रनों की पारी खेलकर टीम को 16 रनों से मैच जिताने में अहम योगदान दिया था। हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई टीम बड़े मैच के दबाव से निपटने में काफी माहिर है। लेकिन भारत भी पहले मैच की जीत से आत्मविश्वास से लबरेज होगा। भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), तानिया भाटिया, हर्लिन देयोल, राजेश्वरी गायाकवाड़, ऋचा घोष, वेदा कृष्णामूर्ति, स्मृति मंधाना, शिखा पांडे, पूनम यादव, अरुंधती रेड्डी, जेम्मिहा रोड्रिगेज, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, पूजा वास्त्राकर, राधा यादव। ऑस्ट्रेलिया : मेग लेनिंग (कप्तान), रचेल हायेनेस, इरिन बनर््स, निकोला कैरी, एश्ले गार्डनर, एलिसा हिली, जेस जोनासन, डेलिसा किममिंसे, सोफी मोलिनेयुक्स, बेथ मूनी, मेगन शट, मोली स्ट्रानो, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वारेहैम, मॉली स्ट्रानो।  साभार-khaskhabar.com

Read More

सिडनी। मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को यहां सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए वर्षाबाधित दूसरे सेमीफाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका को डकवर्थ लुइस नियम के तहत पांच रन से हराकर आईसीसी महिला टी20 विश्व के फाइनल में जगह बना ली है। आठ मार्च को होने वाले फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना भारत से होगा। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 134 रन के स्कोर पर रोक दिया। इसके बाद मैच में बारिश आ गई और फिर मैच को 13 ओवरों का कर दिया गया। दक्षिण अफ्रीका को मैच जीतने के लिए 13 ओवर में 98 रन का संशोधित लक्ष्य दिया गया। लेकिन टीम 13 ओवर में पांच विकेट पर 92 रन ही बना सकी और उसे पांच रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका की ओर से लॉरा वोल्र्वाडट ने 27 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से सर्वाधिक 41 रनों की पारी खेली। उनके अलावा कप्तान डेन वान निकर्क ने 12 और लिजेले ली ने 10 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए मेशन शट ने दो और जेस जोनासन, सोफी मोलीन्यूक्स तथा डेलिसा किमेंसे ने एक-एक विकेट झटका। इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 134 रन का स्कोर बनाया। मेजबान टीम के लिए कप्तान मेग लेनिंग ने 49 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक नाबाद 49 रनों की पारी खेली। उनके अलावा बेथ मूनी ने 24 गेंदों पर चार चौकों के सहारे 28, एलिसा हैली ने 18, राइकल हैन्स ने 17 और निकोला कैरी ने नाबाद 17 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से नेडिने डी क्लर्क ने तीन और अयोबोंगा खाका तथा नोंनकुलुको मलाबा ने एक-एक विकेट लिया। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत भारत से होगी। भारत ने पहली बार फाइनल में कदम रखा है। भारत और इंग्लैंड के बीच पहला सेमीफाइनल मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। भारतीय टीम ने ग्रुप-ए का अंत पहले स्थान के साथ किया था और इसी कारण वह फाइनल में जाने की हकदार थी। इस विश्व कप में सेमीफाइनल रद्द होने के बाद रिजर्व डे का प्रावधान नहीं है, इसलिए ग्रुप स्तर के परिणामों के ध्यान में रखते हुए फाइनल में जाने वाली टीम का ऐलान किया गया।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More