देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। कोरोना काल मंे करीब छह महीने तक थमी रहीं खेल गतिविधियां सोमवार से शुरू हो रही हैं। कोविड-19 की गाइड लाइन के चलते अभी तक सभी प्रकार की खेल गतिविधियां बंद थी। इस दौर सबसे ज्यादा नुकसान मथुरा के पहलवानों को हुआ।
बल्देव छठ, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, रक्षाबंधन और हरियाली तीज जैसे अवसरों पर समूचे ब्रज में बडी संख्या में दंगलों का आयोजन होता है। इन दंगलों में देश के नामी गिरामी पहलवान भाग लेते हैं। ब्रज के आखाडों को भी इन दंगलों का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बार कोरोना के चलते सभी दंगल स्थगित रहे हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मिट्टी पर दर्शकों के बीच होने वाली कुश्तियां कब से शुरू होंगी। वहीं खेल प्रेमियों और खिलाडियों के लिए खुशी की बात यह है कि सोमवार से स्पोर्ट स्टेडियम में रौनक लौटेगी। स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम को शासन के निर्देशों के बाद 21 सितम्बर से खेल खिलाड़ियों के लिए खोल दिया जाएगा। कोरोना संक्रमण में हुए लॉकडाउन के साथ ही स्टेडियम और सभी खेल गतिविधियों को भी बंद कर दिया गया था। अब यहां फिर से खेल खिलाड़ियों की गतिविधियां होती नजर आएंगी। प्रदेश में पूर्व में 11 जून को स्टेडियमों को खोलने और खेल कूदों के आरम्भ करने की अनुमति दी गई थी, लेकिन उन्हें कुछ ही दिनों बाद 01 जुलाई से फिर बंद कर दिया गया था। अब पुनरू शासन ने स्टेडियमों को खोलने की अनुमति दी है।













Related Items
कमलिनी मुखर्जी: कविताओं से शुरू हुआ सफर, फिर सिनेमा की दुनिया की बनीं चर्चित अभिनेत्री
ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले 'रन मशीन' विराट कोहली ने लंदन में शुरू की ट्रेनिंग
केबीसी के अगले सीजन की तैयारियां शुरू, बिग बी ने दी जानकारी