BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

भारतीय खेल एवं शिक्षा परिषद ने मनाया स्थापना दिवस, स्वदेशी खेलो को मिले बढ़ावा

मथुरा। भारतीय खेल एवं शिक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार चित्तोरिया ने सभी सदस्यों से ऑनलाइन एप के माध्यम से बात कर आज स्थापना दिवस के मौके पर संगठन के चार वर्ष पूरे होने पर सभी 26 राज्यो के प्रतिनिधियो को खेल एवं शिक्षा क्षेत्र में और अधिक कार्य करने की शपथ दिलाई।

और साथ ही बताया की अब हमें सभी ओलिम्पिक  ध् नॉन ओलिम्पिक खेलो के साथ अपने स्वदेशी व पारंपरिक खेलो जैसे - सितोलिया, पतंगबाजी, गिल्ली डंडा, शूटिंगबॉल, आत्या पाट्या, लंगड़ी, मलखंब, बोकीड़ो, आदि खेलो के साथ ही शिक्षा क्षेत्र में संस्कृत भाषा के प्रचार प्रसार पर जोर दिया जाएगा ,जिस से हर वर्ग के युवा इससे जुड़े और अपने देश की संस्कृति के साथ रहे। चित्तोरिया ने साथ ही ये कहा कि हम केंद्र सरकार से आग्रह करते है  की स्वदेसी खेल डेवलपमेंट बोर्ड बनाया जाए ।ताकि इन खेल के खिलाड़ियों को पहचान मिले। हालाँकि इनमें से कई खेल भारत सरकार से मान्यता मिली है। इन खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गत जून 2019 बिहार के भागलपुर जनपद में भारतीय खेल एवं शिक्षा परिषद द्वारा प्रतियोगिता कराई गई थी। जिसे लोगो ने काफी सराहा था। इस मीटिंग में ,बलराज सिंह, एडवोकेट धर्मेंद्र सिंह, दीपक जैन, सुमित सिंह, शिवम सिंह, शशिकांत, अनिल यादव, प्रकाश प्रजापति, नरेंद्र, राजशेखरन, कलावटीएयनर, कोडंबम, रेवंत पवन, दीपक पंचाल, अरुण बिष्ट, आर पी गोयल , उषा सिंह , पदमजा देसाई, काजल मंगलामुखी आदि संस्था के पदाधिकारि उपस्थित रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More