BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

ड्रीम11 बना आईपीएल 2020 का टाइटल स्पांसर, खरीदे 222 करोड़ में राइट्स

नई दिल्ली| फैंटेसी लीग प्लेटफॉर्म ड्रीम11 इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का टाइटल स्पांसर होगा। इस साल लीग का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में होना है। इस सम्बंध में जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "बीसीसीआई ने आईपीएल 2020 का टाइटल स्पांसरशिप ड्रीम11 को सौंप दिया है।"

बीसीसीआई को जहां टाइटल स्पांसरशिप के लिए वीवो से हर साल 440 करोड़ रुपये मिला करते थे वहीं ड्रीम11 को इसके लिए तकरीबन 250 करोड़ रुपये खर्च करना होगा। आईपीएल के 13वें संस्करण का आयोजन यूएई में 19 सितम्बर से 10 नवम्बर तक होना है।

बीसीसीआई ने 10 अगस्त को टाइटल स्पांसरशिप के लिए टेंडर मांगे थे। चाइनीज मोबाइल कम्पनी वीवो के हटने के बाद टाइटल स्पांसरशिप की जगह खाली हुई थी। वीवो को चीन के साथ खराब कूटनीतिज्ञ रिश्तों के कारण बीसीसीआई से अलग होना पड़ा था।
बता दें ड्रीम 11 पहले से ही पिछले कुछ वर्षों से आईपीएल के प्रायोजन से जुड़ा है। टाटा समूह ने अंतिम बोली नहीं लगाई, जबकि दो शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनियां बायजूस (201 करोड़) और अनएकेडमी (170 करोड़) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
बता दें कि इससे पहले भारत और चीन के बीच बढ़ते विवाद के वजह बीसीसीआई ने इस सीजन के लिए वीवो की छुट्टी कर दी थी। वीवो ने 2018 से 2022 तक पांच साल के लिए 2190 करोड़ रुपये में (प्रत्येक वर्ष 440 करोड़ रुपए) आईपीएल टाइटल प्रायोजन अधिकार हासिल किए थे।
साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More