BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

ट्रेवर पैनी बने वेस्टइंडीज की सीमित ओवरों की टीम के सहायक कोच

सेंट जोंस (एंटीगा)। वेस्टइंडीज ने ट्रेवर पैनी को दो साल के लिए अपनी क्रिकेट टीम का सहायक कोच नियुक्त किया है। वे हालांकि सिर्फ वनडे और टी20 में ही टीम के साथ रहेंगे। 51 साल का यह खिलाड़ी दो जनवरी से टीम के साथ जुड़ेगा और आयरलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए टीम की मदद करेगा। दोनों टीमों को 7 से 19 जनवरी के बीच तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है।

पैनी ने कहा कि मैं इस बात से बेहद खुश हूं कि मुझे बेहतरीन खिलाडिय़ों और किरोन पोलार्ड तथा फिल सिमंस के साथ काम करने का मौका दिया गया है। मैंने बीते कुछ वर्षों में कुछ अच्छी टीमों के साथ काम किया है और कैरेबियन मेरे लिए घर की तरह है क्योंकि मैं काफी हद तक कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) से जुड़ा रहा हूं।

उन्होंने कहा कि हमारे सामने दो टी20 विश्व कप हैं (ऑस्ट्रेलिया में 2020 और भारत में 2021) और मेरी कोशिश रहेगी कि मैं हर किसी को सुधार करने में मदद कर सकूं और इतना बेहतर कर सकूं कि हम आईसीसी के दो बड़े टूर्नामेंट जीत सकें। पैनी कई टीमों के साथ काम कर चुके हैं। वे श्रीलंका के मुख्य कोच, भारत के फील्डिंग कोच और नीदरलैंड्स के सलाहकार रह चुके हैं। वे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में किंग्स इलेवन पंजाब, डेक्कन चार्जर्स, कोलकाता नाइट राइडर्स के सहायक कोच भी रह चुके हैं।

 

 

 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More