BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

MATHURA : 400 मीटर में नरेन्द्र सबसे तेज दौडा

मथुरा। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल द्वारा बलदेव में सोमवार को ब्लाक स्तरीय खुली ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बलभद्र इंटर कॉलेज के प्रांगण में हुई आयोजित हुई इस प्रतियोगिता के अवसर पर प्रबंधक श्री नरेंद्र उपाध्याय एवं प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम का  उद्घाटन किया गया।  इस प्रतियोगिता में 3000 मीटर दौड़ में दाऊदयाल प्रथम, 100 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में मेनका प्रथम, 100 मीटर बालक वर्ग में विकास सारस्वत, पंद्रह सौ मीटर की दौड़ में भूदेव, 200 मीटर में बालिका वर्ग में अंजली भरऊ प्रथम रही। वहीं 200 मीटर दौड़ में बालक धर्मेन्द्र प्रथम, 800 मीटर दौड़ में बालक मनीष कुमार प्रथम, 400 मीटर में नरेंद्र प्रथम, 400 मीटर बालिका वर्ग में अंजलि भरंगर प्रथम रही। इसी तरह लंबी कूद व गोला फेंक में विवेक प्रथम , बालिका वर्ग में बलदेव पब्लिक स्कूल के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। खेलों समापन समारोह के इस अवसर पर भाकियू के देवेन्द्र पहलवान,हरिपाल सिंह प्रधान भूड़ा, संतोष पहलवान, अरुण कुमार शर्मा ने विजयी  प्रतियोगियों को पुरस्कार प्रदान किए। अध्यक्षता एवं निर्णायक की भूमिका में  हरपाल सिंह प्रधान ,भगवान सिंह पहलवान सिंह जिलाध्यक्ष कीड़ा भारती ,सुल्तान सिंह, प्रितपाल सिंह, पंकज, ब्लाक पीटीआई बृजेश कुमार यादव एसआई बलदेव जोगेंद्र पाल सिंह एसआई संदीप कुमार भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।प्रतियोगिता के संयोजक  रीतराम सिंह पहलवान युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल के द्वारा किया गया।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More