BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

कोरोना की रोकथाम को गांवों की ओर दौडा प्रशासन

मथुरा। कोरोना की रोकथाम के लिए अब जिला प्रशासन ने गांवों की ओर दौड लगा दी है। गांवों में कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए गांवों में समितियों का गठन कर सक्रिय कर दिया गया है। पांच हजार से ज्यादा आबादी वाले गावों में स्वास्थ्य टीमों को तैनात किया गया है। टेस्टिंग और वैक्सीनेशन भी किया जा रहा है।  


बुधवार को राधाकुंड कस्बा में उपजिलाधिकारी राहुल यादव के निर्देशन में लेखपाल ब्रजभूषण अवस्थी,अधिशासी अधिकारी महेंद्र कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष टिम्टू, सभासद आशा, एएनएम के साथ नगर पंचायत भवन में बैठक कर कोरोना महामारी को लेकर चर्चा की गई।

जिसमें 10 सदस्यीय टीम गठित कर जिम्मेदारियां सौंपी गई। वहीं नागर पंचायत भवन में 50 लोगों की किट से कोरोना टेस्टिंग की गई और सभी लोगों की कोरोना रिपोर्ट नेगिटिव आई है।

उपजिलाधिकारी राहुल यादव ने बताया कि कस्वा राधाकुंड में कोरोना की रोकथाम को लेकर 10 सदस्यीय टीम गठित की गई है। टीम में नगर पंचायत अध्यक्ष टिमटू, दसों सभासदों, आशा एएनएम सामिल किया गया है।मुख्य चिकित्सक विजेंद्र सिंह सिसोदिया की देखरेख में नगर पंचायत में कोरोना टेस्टिंग की जाएगी। कड़ी जांच और टीम की निगरानी के दौरान कोरोना संक्रमित लोगों को उपचार कराया जाएगा।


  वहीं डिप्टी कलेक्टर राजीव उपाध्याय ने होली गेट, जनरलगंज, डींग गेट, कृष्ण जन्मभूमि, जन्मभूमि लिंक रोड, छटीगरा व नया रोडवेज बस स्टैंड का पैदल भ्रमण किया। होली गेट पर श्री कंचन पूजा वस्तु भंडार खुला हुआ मिला, जिसके संबंध में कार्यवाही के निर्देश कोतवाली, मथुरा को दे दिए गए हैं। डीग गेट पर कृष्णा जलपान गृह में कचैड़ी, बेडई व जलेबी बिकती हुई पाई गई तथा मौके पर 15-20 ग्राहक जलपान कर रहे थे।

डिप्टी कलेक्टर उपाध्याय ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गोविंद नगर को बुलाकर संबंधित के विरुद्ध थाने में अभियोग पंजीकृत कराकर गिरफ्तार करा दिया। वर्तमान कोरोना महामारी में सड़क पर सटकर बिना मास्क लगाए कचैड़ी खाते लोग महामारी को और बढ़ावा देंगे।

दाऊजी कचैड़ी भंडार पर यद्यपि कोई कचैड़ी व सब्जी नहीं मिली किंतु बाहर दुकान बंद कर करके बर्तन साफ करता हुआ पाया गया अतः उसके विरुद्ध भी कार्यवाही के निर्देश प्रभारी निरीक्षक, गोविंद नगर को दिए गए हैं।

जन्मभूमि पर नंदनी कन्फेक्शनरी एंड हैंडीक्राफ्ट प्रतिबंधित प्रतिष्ठान खुला पाया गया, जिसका चालान कटवा कर बंद करा दिया गया। जन्मभूमि लिंक रोड पर बालाजी लाइट हाउस खुला हुआ मिला, जिसका चालान कटवाकर बंद करा दिया गया।

छटीगरा में हितेश कोल्ड ड्रिंक्स अपैक्स व श्री राधारानी फैमिली ढाबा दोपहर 12 बजे चलते हुए मिले, जिनके चालान कटवा कर बंद करा दिया गया। नया रोडवेज बस स्टैंड पर बिना मास्क लगाए मिली दो सवारियों के भी चालान कटवाए गए।

नियनों के उल्लंघन पर काटे चालान


बिना मास्क लगाए मिले 23 लोगों के चालान कटवाए गए तथा अकारण बिना वैध कागजात व हेलमेट के फर्राटा भरते 111 वाहनों के चालान कराए गए। डिप्टी कलेक्टर उपाध्याय ने स्थानीय जनता से अपील की है कि महामारी पर नियंत्रण पाने के लिए बाहर निकलने की दशा में मास्क  अनिवार्य रूप से पहने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More