BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

ICC ODI RANKING : विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह का दबदबा जारी

दुबई। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और उप-कप्तान रोहित शर्मा ने आईसीसी की जारी ताजा वनडे रैंकिंग में अपना दबदबा कायम रखा है। वहीं गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह की बादशाहत भी कायम है। भारत ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से हराया है। कोहली 886 अंकों के साथ बल्लेबाजों की रैंकिंग में पहले स्थान पर हैं।

रोहित ने बेंगलुरू में 119 रनों की पारी खेली और इस पारी ने उनको अंकों की संख्या 868 कर दी है। रोहित दूसरे स्थान पर हैं। पाकिस्तान के बाबर आजम 829 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। चोट से वापसी करने वाले शिखर धवन ने भी सीरीज में बेहतरीन बल्लेबाजी कर 15वां स्थान हासिल किया है।

वे सात स्थान आगे बढ़े हैं। ऑस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ ने 23वें स्थान पर कब्जा किया है तो वहीं सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर एक स्थान आगे बढ़ते हुए छठे स्थान पर आ गए हैं। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच एक स्थान नीचे 10वें स्थान पर आ गए हैं। गेंदबाजों की बात की जाए तो बुमराह 764 अंकों के साथ पहले स्थान पर कायम हैं। उनके बाद न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट हैं। तीसरे स्थान पर अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान कब्जा जमाए हुए हैं। हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा गेंदबाजों की रैंकिंग में अब 27वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

 

 


 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More