BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

LIVE THIRD ODI : वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 316 रन का लक्ष्य, पूरण-पोलार्ड के अर्धशतक

कटक। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने यहां बाराबाती स्टेडियम में रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे वनडे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में 315/5 रन बनाए।

निकोलस पूरण और किरोन पोलार्ड ने अर्धशतक जमाए। पूरण ने 64 गेंदों पर 10 चौकों व तीन छक्कों की मदद से 89 और पोलार्ड ने 51 गेंदों पर तीन चौकों व सात छक्कों की बदौलत नाबाद 74 रन ठोके। शाई होप ने 42, रोस्टन चेज ने 38, शिमरोन हेटमायेर ने 37 और एविन लुईस ने 21 रन का योगदान दिया। नवदीप सैनी ने 2 और शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी व रवींद्र जडेजा ने 1-1 विकेट लिया। कुलदीप यादव को एक भी विकेट नहीं मिला।

दोनों टीमें सीरीज में 1-1 से बराबरी पर चल रही है और जो टीम यह मैच जीतेगी वह सीरीज अपने नाम कर लेगी। भारत ने एक बदलाव करते हुए दीपक चाहर की जगह तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को अंतिम एकादश में शामिल किया है। नवदीप इस मैच से वनडे में अपना पदार्पण करेंगे। वेस्टइंडीज ने अपनी अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है।

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, मोहम्मद शमी।

वेस्टइंडीज : किरोन पोलार्ड (कप्तान), शाई होप, एविन लुइस, शिमरन हेटमायेर, जेसन होल्डर, निकोलस पूरन, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, खारी पियरे, अल्जारी जोसफ, शेल्डन कॉटरेल।


 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More