BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

हनीप्रीत के खिलाफ लुकआउट नोटिस, राम रहीम को कोर्ट से भगाने की साजिश रचने का आरोपहरियाणा। डेरा प्रमुख की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत इंसा पर राम रहीम को कोर्ट से भगाने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए हरियाणा पुलिस ने उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। हनीप्रीत पर देश से बाहर जाने पर भी रोक लगाई गई है। सूत्रों की मानें तो दोषी ठहराए जाने के बाद राम रहीम को भगाने का प्लान तैयार किया गया था, लेकिन हरियाणा पुलिस और सेना की मुस्तैदी से यह हो न सका। राम रहीम को यौन शोषण मामले में दोषी ठहराया गया है और 20 साल की कैद की सजा सुनाई गई है। कहा जा रहा है कि साजिश के फैल होते ही हनीप्रीत अंडरग्राउंड हो गई है। सुनारिया जेल परिसर से निकलने के बाद उसके किसी डेरा प्रेमी संजय चावला के घर रुकने की बात भी सामने आई थी। लेकिन अब हनीप्रीत सहित संजय का पूरा परिवार गायब है। हरियाणा पुलिस के साथ-साथ लोकल जांच एजेंसियां भी सरगर्मी से हनीप्रीत की तलाश कर रही हैं। आपको बता दें कि राम रहीम पर हनीप्रीत के साथ अवैध संबंध होने का भी आरोप लगाया था। हनीप्रीत उन चंद डेरा समर्थकों में से एक है जिसकी गिनती राम रहीम के करीबियों में होती है। हनीप्रीत ने राम रहीम की एमएसजी का निर्देशन भी किया था।साभार-khaskhabar.com   

Read More

नई दिल्ली। मोदी मंत्रिमंडल में एक दो दिन में बडे बदलाव हो सकते हैं। माना जा रहा है कि रविवार तक मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल हो सकता है। वहीं कुछ मंत्रियों ने मोदी कैबिनेट से इस्तीफे दे दिए हैं और कुछ मंत्रियों ने अपने इस्तीफों की पेशकश की है। ज्ञातव्य है कि गुरुवार को केन्द्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी और राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने इस्तीफे दे दिए हैं। वहीं उमा भारती और कलराज मिश्र और अन्य कुद मंत्रियों ने भी अपने इस्तीफे की पेशकश की है। ज्ञातव्य है कि पीएम मोदी कुछ मंत्रियों के कामकाज से खुश नहीं है। माना जा रहा है कि पीएम मोदी अब उन मंत्रियों को और वक्त नहीं देना चाहते जिनका कामकाज उनकी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। वहीं कुछ नए लोगों को मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है    जेडीयू के दो मंत्रियों को मिल सकती है मोदी कैबिनेट में जगह! मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में एनडीयू में शामिल हुई जेडीयू के दो मंत्रियों को मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पसंद के जेडीयू के 2 नेताओं को केंद्रीय मंत्रिपरिषद में जगह मिल सकती हैं। जेडीयू से राम चंद्र प्रसाद सिंह और पूर्णिया से सांसद संतोष कुशवाहा को मंत्री बनाए जाने की अटकले हैं।   इनको मिल सकती है बडी जिम्मेदारी: मोदी कैबिनेट में फेरबदल के दौरान कुछ लोगों का कद बढ सकता है। माना जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर, पीयूष गोयल और धर्मेंद्र प्रधान का मोदी कैबिनेट में और कद बढ सकता है। ज्ञातव्य है कि जावडेकर के पास फिलहाल मानव संसाधन मंत्रालय, धर्मेंद्र प्रधान के पास पेट्रोलियम मंत्रालय और पीयूष गोयल के पास ऊर्जा मंत्रालय का जिम्मा है। खबरों की मानें तो इन तीनों के काम से पीएम मोदी संतुष्ट हैं और इन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती हैं। वहीं संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार को शहरी विकास मंत्रालय दिए जाने की अटकलें हैं। पहले यह मंत्रालय वेंकैया नायडू के पास था, फिलहाल इसका अतिरिक्त प्रभार ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के पास है।   रविवार से पहले मोदी कैबिनेट में फेरबदल संभव! मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मोदी कैबिनेट में फेरबदल एक दो दिन में ही होने की संभावना है। गुरुवार शाम को पीएम मोदी ने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की। माना जा रहा है कि यह मुलाकात मंत्रिपरिषद में तीसरे बडे फेरबदल को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से हुई। ज्ञातव्य है कि पीएम मोदी को ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने चीन जाना है। वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का भी राजधानी के बाहर कार्यक्रम है।    पीएम मोदी रविवार को चीन रवाना होंगे। माना जा रहा है कि चीन दौरे पर जाने से पहले पीएम मोदी अपने कैबिनेट में फेरबदल कर सकते हैं। वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार शाम को तिरुपति से लौटेंगे। इसके बाद वह रविवार को गुजरात के 2 दो दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे। 6 सितंबर से पितृपक्ष भी शुरू हो रहा है। ऐसे में अगर मोदी मंत्रिमंडल में रविवार से पहले फेरबदल नहीं हुए तो इसे पितृपक्ष के बाद तक टाला जा सकता है।   साभार-khaskhabar.com   

Read More

मॉस्को। जानलेवा गेम ब्लू व्हेल ने अब तक भारत सहित दुनियाभर में कई बच्चों की जान ले ली है। अब इस जानलेवा खेल की मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस जानलेवा खेल ब्लू व्हेल की मास्टरमांइड 17 साल की एक किशोर लडकी है। यह लडकी रूस की रहने वाली है और इस पर दर्जनों बच्चों को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप है। डेली मिरर की रिपोर्ट के अनुसार आरोपी लडकी उसके जाल में फंसे बच्चों को आदेश ना मानने पर उनके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी देती थी। अभी इस लडकी की पहचान उजागर नहीं की गई है। आरोपी लडकी उसके जाल में फंसे बच्चों को रेजर ब्लेड से खुद को काटने, हॉरर फिल्में देखने और आधी रात सोते में से उठने जैसे टास्क देती थी।    साथ ही वह बच्चों को ऐसे टास्क देती थी, जिससे उनको नुकसान पहुंचे। रूसी जांचकर्ताओं का कहना है कि गिरफ्तार की गई लडकी सुसाइड गेम ब्लू व्हेल ग्रुप की एडमिन थी। वह पहले बच्चों को अपने गेम के जाल में फंसाती और बाद में उन्हें आदेश ना मानने पर उनके माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों को जान से मारने की धमकी देती। वह पीडित बच्चों को सुसाइड करने के लिए उकसाती। रूस के गृह मंत्रालय के अनुसार वह पीडितों को 50 टास्क देती थी। यह टास्क देने के पीछे उसका मकसद बच्चों को मानसिक पीडा देना होता था। आखिरी स्टेज पर वह बच्चों को आत्महत्या करने के लिए कहती थी। ज्ञातव्य है कि इससे पहले मॉस्को में एक शख्स को किशोरियों को अपनी जान लेने के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है।   साभार-khaskhabar.com   

Read More

मुंबई। पिछले तीन दिनों से जारी बारिश से महाराष्ट्र बेहाल है। 5 बचाव दलों और 2 गोताखोर दलों को मुंबई के अलग-अलग इलाकों में मदद के लिए तैनात किया गया है। महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़ और अन्य इलाके मंगलवार को लगातार चौथे दिन मूसलाधार बारिश की चपेट में रहे, जिससे सामान्य जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त रहा। राज्य की राजधानी में लोकल ट्रेन और बस सेवाएं भी बुरी तरह से प्रभावित रहीं। मुंबई और कई उपनगरीय इलाकों में राजमार्गो, मुख्य सडक़ों, गलियों, आवास परिसरों, रेलवे स्टेशनों और यहां तक कि मुंबई हवाईअड्डे पर भी तीन से चार फीट तक पानी भर गया।    उधर, महाराष्ट्र सरकार ने सभी दफ्तरों को जल्द छुट्टी करने का आदेश दिया। भारी बारिश के चलते महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को स्कूल और कॉलेज बंद रखने के निर्देश दिए है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे में मुंबई में भारी बारिश हो सकती है। बारिश को देखते हुए ऐसा कहा जा रहा है कि मुंबई में 2005 जैसे हालात हैं। लेकिन मौसम विभाग के डायरेक्टर जनरल केजे रमेश ने इससे इनकार किया है।    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर मुंबई के लोगों से सुरक्षित जगह पर रहने और जरूरी एहतियात बरतनें की अपील की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्य में भारी बारिश के कारण पैदा हुए हालातों पर महाराष्ट्र सरकार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाती है। मोदी ने ट्वीट कर कहा, मुंबई और आस-पास के इलाकों में हो रही भारी बारिश के हालात के बारे में सीएम देवेंद्र फणनवीस से बात की है।   लाइव अपडेट -मंगलवार को भारी बारिश के कारण 10 उड़ानें रद्द की गई, 7 उड़ानों के रूट बदले गए। -फायर ब्रिगेड ने एक लोकल ट्रेन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। मुंबई में बचाव कार्य जारी है। -मंगलवार को 9 घंटे में 304 मिमी बारिश दर्ज की गई। -बीएमसी ने अपने सारे कर्मचारियों की छुट्टी रद्द की। -बारिश के कारण मंगलवार को मुंबई में 200 पेड़ गिरे और 70 शॉर्ट सर्किट की घटनाएं हुई। -भारी बारिश के चलते 11 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया और 7 ट्रेनें रद्द की गई। -मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस ने सभी एंट्री पॉइंट और सी लिंक पर स्थिति सामान्य होने तक टोल लेने पर रोक लगाई। -नेवी ने कहा, हेलिकॉप्टर और गोताखोरों को किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए स्टैंड बाय पर रखा गया है। -भारी जलजमाव का सामना कर रहे मुंबई के दादर में बचाव कार्य के लिए ट्यूब बोट लगाई गई। -5 बचाव दलों और 2 गोताखोर दलों को मुंबई के अलग-अलग इलाकों में मदद के लिए तैनात किया गया है। -मुुंबई में भारी बारिश में फंसे लोगों के प्रति राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संवेदना जाहिर की। -महाराष्ट्र शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुंबई में भारी बारिश के चलते बुधवार को सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। -महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को केंद्र सरकार की तरफ से पूरी मदद का भरोसा दिया गया है।  -गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि एनडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य के लिए पहले ही मुंबई पहुंच चुकी हैं। - बीएमसी डेप्युटी म्युनिसिपल कमीश्नर ने कहा शहर में 9 पंपिंग स्टेशन बनाए गए हैं और हमारे 30,000 कर्मचारी काम पर लगे हुए हैं।वडाला में सबसे ज्यादा 253 एमएम बारिश दर्ज की है। -पीएम मोदी का ट्वीट: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से सुरक्षित रहने और जरूरी एहतियात बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्य में भारी बारिश के कारण पैदा हुए हालातों पर महाराष्ट्र सरकार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाती है। मोदी ने ट्वीट कर कहा, मुंबई और आस-पास के इलाकों में हो रही भारी बारिश के हालात के बारे में सीएम देवेंद्र फणनवीस से बात की है। -5 बचाव दलों और 2 गोताखोर दलों को मुंबई के अलग-अलग इलाकों में मदद के लिए तैनात किया गया है। -बांद्रा-वर्ली समुद्र लिंक पर यातायात फिर से शुरू। -विरार से अंधेरी तक शुरू हुई लोकल ट्रेनें। -मुंबई में चर्चगेट से अंधेरी तक लोकल ट्रेनें अभी भी बंद। -मीठी नदी का पानी बढ़ रहा है। मुबंई की बारिश को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से फोन पर बात की और पूरे हालात के बारे में जानकारी ली। -भारी बारिश के चलते रोकी गई थी उड़ाने। 2 घंटे बाद मुंबई एयरपोर्ट पर आवाजाही शुरू। -मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में अगले 3 दिन भारी बारिश की आशंका जताई है। -30 हजार से ज्यादा लोग दफ्तरों में फंसे हुए है। -महाराष्ट्र के अलावा गोवा, कोंकण और गुजरात में भी मूसलाधार बारिश हो रही है। -मुंबई पुलिस ने सडक़ पर फंसे लोगों को ट्वीट के जरिए या 100 नंबर डायल कर मुंबई पुलिस से जुडऩे की सलाह दी। -बीएमसी ने जारी किया इमर्जेंसी नंबर- 1916 -बीएमसी ने शहर में पानी हटाने के लिए 136 पंप लगाए। -कम दृश्यता के कारण मुंबई के एयरपोर्ट छत्रपति शिवाजी टर्मिनल को कुछ देर के लिए बंद किया गया। -बीएमसी ने जारी की प्रेस रिलीज। बीएमसी ने कहा, अगले 24 घंटों में मुंबई में भारी बारिश की संभावना। -मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस ने लोगों से अपील है कि वे ट्रैफिक निर्देशों का पालन करें। लोग मुंबई पुलिस को ट्वीट और कॉल भी कर सकते हैं और पुलिस आपको बचाने आएगी। लोग हो सके तो अपने घरों में ही रहने की कोशिश करें। पुलिस विभाग, ट्रैफिक विभाग पूरी तरह से काम में लगा हुआ है। -सोमवार से हो रही लगातार बारिश के कारण शहर के अलग-अलग इलाकों में हुआ जलजमाव। - राज्य के मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक महाराष्ट्र में भारी बारिश की चेतावनी दी। -मुंबई और कई उपनगरीय इलाकों में राजमार्गो, मुख्य सडक़ों, गलियों, आवास परिसरों, रेलवे स्टेशनों और यहां तक कि मुंबई हवाईअड्डे पर भी तीन से चार फीट तक पानी भर गया। - शहर के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति, जलभराव और पेड़ों के गिरने की घटनाओं को छोडकऱ अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। -ठाणे जिले में बारिश के कारण भूस्खलन होने से मंगलवार को नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस के 10 डिब्बे पटरी से उतर गए, हालांकि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। -लगातार हो रही बारिश के कारण मंगलवार को गणेशोत्सव के पांचवें दिन विसर्जन समारोहों के भी प्रभावित होने का अनुमान है। मध्य रेलवे मेनलाइन, हार्बर लाइन, पश्चिमी रेलवे और कोंकण रेलवे के कई स्थानों पर रेल पटरियों पर पानी भर गया, जिससे उपनगरीय लोकल ट्रेनों की सेवाएं प्रभावित रहीं। -लाखों यात्री रेलगाडिय़ों, रेलवे स्टेशनों या बस स्टॉप पर फंसे रहे। कई लोग अपने गंतव्यों तक पहुंचने में नाकाम रहे और उन्हें मजबूरन अपने घर लौटना पड़ा। -दहीसर, बोरीवली, कांदीवली, मलाड, अंधेरी, जोगेश्वरी, सांताक्रूज, बांद्रा, माटुंगा, दादर, एल्फिंस्टन, मुंबई सेंट्रल, माझगांव, लालबाग, परेल, सायन, वडाला, भांडुप और अन्य क्षेत्रों से जलभराव की सूचना है। -छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बारिश से संचालन प्रभावित हुआ। कम दृश्यता के कारण कई उड़ानों के परिचालन में 15-20 मिनटों की देरी हुई। -पांच उड़ानें हवा में ही मंडराती रही, क्योंकि उन्हें लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गई, जबकि दो अन्य उड़ानों का मार्ग बदल दिया गया। -मुंबई हवाईअड्डे से अपनी उड़ानें लेने के लिए यहां पहुंचने वाले घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों को राजमार्गो और मुख्य सडक़ों पर भारी यातायात के कारण समय पर पहुंचने में बड़ी समस्या आ रही है। -भारत मौसम विभाग, मुंबई के प्रमुख के.एस. होसलीकर ने कहा कि सुबह 8.30 बजे से तीन घंटे में मुंबई उपनगरीय इलाकों में 86 मिमी बारिश हुई, जबकि कोलाबा में 16 मिमी बारिश दर्ज की गई। -आईएमडी ने महाराष्ट्र में विशेष रूप से उत्तरी कोंकण, मुंबई और अन्य भागों के तटीय इलाकों में अगले 24 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

नई दिल्ली। सरकार ने माल और सेवा कर (जीएसटी) के तहत कर संग्रहण का लक्ष्य बड़ी आसानी से पूरा कर लिया है। यह घोषणा करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मंगलवार को यहां जीएसटी कार्यान्वयन के पहले महीने के नए अप्रत्यक्ष कर संग्रहण के आंकड़े जारी किए। जेटली ने यहां संवाददाताओं से कहा, आज (मंगलवार) सुबह 10 बजे तक 38.38 लाख करदाताओं ने अपना जीएसटी रिटर्न दाखिल किया है और इसलिए 64.42 प्रतिशत पात्र वर्गों ने अब तक जीएसटी का अनुपालन किया है।   उन्होंने कहा, सुबह 10 बजे तक जीएसटी से प्राप्त कुल कर संग्रहण की राशि 92,283 करोड़ रुपये है। जीएसटी के तहत पंजीकृत में से 59.57 लाख को रिटर्न दाखिल करने हैं। वित्तमंत्री ने कहा कि जुलाई के लिए कर संग्रह लक्ष्य के मुताबिक केंद्र सरकार के लिए 48,000 करोड़ रुपये और राज्यों के लिए 43,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा है। उन्होंने कहा, इसलिए, संयुक्त लक्ष्य 91,000 करोड़ रुपये है और हम जीएसटी संग्रहण से इसे पूरा कर लेंगे। जेटली ने कहा कि देरी होने पर 100 रुपये रोजाना शुल्क वसूला जा रहा है, इससे अधिक कर संग्रहण की उम्मीद है।   साभार-khaskhabar.com   

Read More

रोहतक। आखिरकार 15 साल के लंबे इंतजार के बाद यौन शोषण की शिकार दो साध्वियों को इंसाफ मिल गया है। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को सोमवार को सीबीआई की विशेष अदालत ने अपनी दो शिष्याओं के साथ दुष्कर्म करने के अपराध में 20 साल की सजा सुनाई है। गुरमीत राम रहीम को दुष्कर्म के दोनों अपराधों के लिए 10-10 साल जेल की सजा सुनाई गई है। राम रहीम को यह दोनों सजाएं एक के बाद एक भुगतनी होंगी।    सीबीआई की विशेष अदालत के न्यायाधीश जगदीप सिंह ने सोमवार को गुरमीत राम रहीम को सजा सुनाई। अदालत ने राम रहीम पर 30 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माने की इस राशि में से प्रत्येक पीडि़ता को 14 लाख रुपये दिए जाएंगे। आपको बता दें कि पूरे मामले में कुल 200 सुनवाई हुई और 62 याचिकाएं लगाई गई। पूरे मामले में इंसाफ तक पहुंचने के लिए कुल 37 गवाहों के बयान दर्ज किए गए।   राम रहीम सिंह के खिलाफ दुष्कर्म मामले में कब क्या हुआ   2002 : गुरमीत राम रहीम सिंह के दो महिला शिष्याओं ने तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एवं पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को गुमनाम पत्र लिखकर बाबा राम रहीम पर दुष्कर्म का आरोप लगाया।   जुलाई, 2002 : पूर्व डेरा प्रबंधक रणजीत सिंह की जुलाई, 2002 में रहस्यमय तरीके से हत्या कर दी गई। सिंह की हत्या डेरा के कार्यकर्ताओं द्वारा की गई, क्योंकि वह संप्रदाय के मुख्यालय में चल रही सारी गतिविधियों के बारे में जानते थे।   अक्टूबर, 2002 : सिरसा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की डेरा के कार्यकर्ताओं द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्होंने अपने स्थानीय अखबार पूरा सच में सिरसा के पास स्थित डेरा के मुख्यालय में चल रही संदेहपूर्ण गतिविधियों के बारे में लिखा था।   नवंबर, 2003 : डेरा प्रमुख द्वारा साध्वियों के साथ किए गए दुष्कर्म के मामले में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने सीबीआई को जांच के आदेश दिए।   दिसंबर, 2003 : डेरा प्रमुख के खिलाफ सीबीआई ने जांच शुरू की।   जुलाई, 2007 : दुष्कर्म मामले में डेरा प्रमुख के खिलाफ सीबीआई ने आरोप-पत्र दाखिल किया।   2007-17 : दुष्कर्म मामले में 10 साल के दौरान करीब 200 बार सुनवाई हुई। निचली अदालत (पहले अंबाला और हरियाणा में स्थित) द्वारा दी गई जमानत पर डेरा प्रमुख जेल से बाहर रहे। डेरा प्रमुख ने उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की, जिस कारण ट्रायल कोर्ट (विशेष सीबीआई अदालत) में चल रही सुनवाई में देरी हुई।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

पटना। महीनेभर से चर्चित ‘बीजेपी भगाओ-देश बचाओ’ महारैली में रविवार को विपक्षी दलों ने केंद्र की मोदी सरकार और बिहार की नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, जेडीयू के बागी नेता शरद यादव, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा और विपक्षी एकजुटता पर बल दिया। पटना के गांधी मैदान में हुई महारैली में अपने आधे घंटे के भाषण में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव महागठबंधन के पुराने साथी पर बरसते नजर आए। लालू ने छात्र राजनीति के दिनों को याद करते हुए कहा, नतीश को मैं जानता हूं, इसे मैंने तैयार किया था। यह एनडीए के साथ जितने समय तक रहे, लेकिन यह हमारा प्रोडक्ट है। नीतीश कुमार को हमने सींचा था। शरद यादव ने दिल्ली में मंत्री बनवाया। वह आदमी कहता है कि हमने लालू को बनाया। ये तो इंजिनियरिंग कॉलेज का स्टूडेंट था, कहीं एक कमरे में रहता होगा। आपातकाल के दौरान मीसा कानून के तहत हम गिरफ्तार हुए। नीतीश का कहीं अता पता नहीं था। इसका कोई सिद्धांत नहीं। बिहार में महागठबंधन टूटने से नाराज लालू ने कहा, नीतीश ने मनमानी की। हमने कहीं हस्तक्षेप नहीं किया। तेजस्वी यादव जब काम करने लगा तो इन्हें जलन होने लगी। तेजस्वी नहीं होता तो बिहार में कई काम रुक जाते।    लालू ने राष्ट्रपति चुनाव का भी जिक्र किया और कहा कि नीतीश ने महागठबंधन में रहते हुए बिहार की बेटी को वोट नहीं दिया। लालू ने सृजन घोटाले को लेकर भी निशाना साधा और कहा कि सीबीआई जांच सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट जज की निगरानी में हो। परिवार पर लग रहे भ्रष्टाचार के आरोपों पर आरजेडी सुप्रीमो ने कहा कि उनके पास जो भी संपत्ति है वह जनता के सामने है। जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। सीबीआई छापेमारी को लेकर लालू ने कहा, नीतीश जब बीमार पड़े तो समझो खतरनाक काम में लगा है। इस बार भी बीमार पड़ा, बोला बहुत फीवर है। हम समझ गए दूरी बना रहा है। हम रांची में थे सीबीआई कोर्ट में हमें राबड़ी जी ने फोन किया कि सीबीआई के 41 अधिकारी आए हैं छापेमारी कर रहे हैं। नीतीश कुमार उससे पहले चला गया राजगीर। बिना राज्य सरकार की इजाजत के सीबीआई नहीं आ सकती। लालू ने यह भी आरोप लगाया कि बिहार में बाढ़ आई नहीं है बल्कि गबन करने के लिए लाई गई है। बड़ी संख्या में उमड़े समर्थकों को धन्यवाद देते हुए लालू ने कहा, फासीवादी और सांप्रदायिक शक्ति को गद्दी से उतारने के लिए हमने मन को कचोट कर महागठबंधन किया था।    हो चुकी बीजेपी को भगाने की शुरुआत:ममता   पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा को भगाना है, क्योंकि आज देश खतरे में है। इस रैली से भाजपा को भगाने की शुरुआत हो चुकी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को महागठबंधन तोडऩे का दोषी ठहराते हुए ममता ने कहा, माल महाराजा का और मिर्जा खेले होली। लालूजी के नाम पर वोट मिला और नीतीश कुमार ने सरकार बना ली भाजपा के साथ। आने वाले दिनों में जनता इसका हिसाब लेगी। उन्होंने नोटबंदी को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा,जब नसबंदी के चलते इंदिरा गांधी की सरकार जा सकती है, तो नोटबंदी के चलते भाजपा की सरकार भी जाएगी। आज भारत में एक ऐसी सरकार है, जो कहती है कि कोई भी थोड़ी सी आवाज निकाले तो उसे जेल में ठूंस दो। हमने भी कह दिया है कि देखते हैं तुम्हारे पास कितनी जेल हैं। उन्होंने कहा, मुद्दई लाख बुरा चाहे तो क्या होता है, वही होता है जो मंजूर-ए-खुदा होता है।   जुमलों से नहीं चलता लोकतंत्र:शरद   जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव ने कहा कि लोकतंत्र जुमलों से नहीं, सच्ची बोली से चलता है। नीतीश कुमार ने भले ही बिहार में महागठबंधन से नाता तोड़ लिया, लेकिन अब देश में महागठबंधन बनेगा। शरद ने कहा कि आज देश की हालत बहुत खराब है, इसे बदलना है। मैंने कई लोगों को मुख्यमंत्री बनाया, कई लोगों को सांसद, नेता बनाया, लेकिन कभी खुद कुर्सी पर बैठने की लालसा नहीं रही। मैंने उनकी खिदमत की है, लेकिन गरीबों की सेवा करना कभी नहीं छोड़ा। जनता से बड़ा तो कोई मालिक नहीं है। हमें 70 साल के हो चुके आजाद भारत को पांच साल में बदलना है।   अखिलेश ने बीजेपी पर बोला तीखा हमला   उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा को डिजिटल इंडिया की पार्टी बताते हुए कहा कि भाजपा ने देश के किसानों और गरीबों को पीछे कर दिया। पीएम मोदी ने कहा था कि नोटबंदी से भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा, आतंकवाद खत्म हो जाएगा। हम बिहार की जनता से पूछना चाहते हैं कि आखिर कोई फायदा हुआ। पैसा काला-सफेद नहीं होता। लेन-देन के तरीके से होता है। अखिलेश ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को डीएनए वाला चाचा बताते हुए कहा कि आज बिहार और उत्तर प्रदेश की जनता बाढ़ से त्रस्त है। अब पैकेज भी दे दिया जाएगा। परंतु उन लोगों के लिए क्या होगा जिनकी जान चली गई और गाय और भैंस की मौत हो गई।   कांग्रेस ने नीतीश पर साधा निशाना कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि असली जेडीयू शरद यादव की है, नीतीश को दोबारा चुनाव लडऩा चाहिए। उन्होंने कहा, उनकी शादी के फेरे महागठबंधन में हुए हैं, लेकिन तलाक अभी नहीं हुआ है। आजाद ने कहा कि बिहार में राजद, जद (यू) और कांग्रेस ने मिलकर भाजपा के नेतृत्व वाले राजग को हराया था, लेकिन आज नीतीश कुमार उसी भाजपा के साथ मिलकर सरकार चला रहे हैं, जिसे जनादेश नहीं मिला था। यह जनादेश का अपमान है। नीतीश कुमार ने राज्य की 11 करोड़ जनता को धोखा दिया। उनके वोट भाजपा के हाथों बेच दिए। नीतीश को दोबारा चुनाव लडऩा चाहिए। उनको यह हक नहीं है कि शादी किसी से करें और भाग जाएं किसी और के साथ। शादी यहां हुई है, किसी अदालत ने उनको तलाक नहीं दिया है।     साभार-khaskhabar.com   

Read More

नई दिल्ली। आरजेडी की ओर से आयोजित रैली में लालू प्रसाद यादव के साथ मंच साझा करने वाले जेडीयू के बागी नेता शरद यादव को अब राज्यसभा की सदस्यता से हाथ धोना पड़ सकता है। पार्टी महासचिव केसी त्यागी ने रविवार को कहा है कि शरद यादव ने लालू की रैली में शामिल होकर अपनी सदस्यता के लिए समस्या खड़ी कर ली है। जल्द ही राज्यसभा चेयरमैन को इसकी जानकारी दी जाएगी। त्यागी ने कहा, उन्हें बता दिया गया था कि इसे पार्टी विरोधी गतिविधि के रूप में देखा जाएगा और इसका मतलब होगा कि वह खुद ही पार्टी छोड़ चुके हैं। 10वीं अनुसूची के मुताबिक, ऐसा करने की वजह से वह राज्यसभा की सदस्यता भी खो देंगे।    आरजेडी से महागठबंधन तोडक़र बीजेपी के साथ जाने के नीतीश के फैसले के खिलाफ अड़ चुके पूर्व पार्टी अध्यक्ष को जेडीयू ने पहले ही उच्च सदन में पार्टी के नेता पद से हटा दिया था। उनकी जगह आरसीपी सिंह ने ली है। राज्यसभा में जेडीयू के 10 सदस्य हैं। पार्टी ने राज्यसभा सदस्य अली अनवर अंसारी को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा बुलाई गई विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने के कारण संसदीय दल से निलंबित कर दिया था। आपको बता दें कि नीतीश कुमार और शरद यादव के बीच मतभेद तब सामने आए थे, जब पिछले महीने नीतीश ने कांग्रेस और राजद के साथ संबंध खत्म कर बिहार में नई सरकार बनाने के लिए बीजेपी से हाथ मिला लिया था। इधर, राजद प्रमुख लालू प्रसाद द्वारा आहूत विपक्षी दलों की रैली में पहुंचे जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव ने कहा कि लोकतंत्र जुमलों से नहीं, सच्ची बोली से चलती है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने भले ही बिहार में महागठबंधन से नाता तोड़ लिया, लेकिन अब देश में महागठबंधन बनेगा। राजद द्वारा पटना के गांधी मैदान में आयोजित भाजपा भगाओ-देश बचाओ रैली में आए हजारों लोगों को संबोधित करते हुए शरद ने कहा कि आज देश की हालत बहुत खराब है, इसे बदलना है। उन्होंने कहा, मैंने कई लोगों को मुख्यमंत्री बनाया, कई लोगों को सांसद, नेता बनाया, लेकिन कभी खुद कुर्सी पर बैठने की लालसा नहीं रही। मैंने उनकी खिदमत की है, लेकिन गरीबों की सेवा करना कभी नहीं छोड़ा। जनता से बड़ा तो कोई मालिक नहीं है। हमें 70 साल के हो चुके आजाद भारत को पांच साल में बदलना है।   नीतीश से दूरी बना चुके जद (यू) नेता ने कहा कि एक तरफ देश में किसान आत्महत्या कर रहे हैं, तो दूसरी ओर किसानों की हत्या की जा रही है। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने जून में आंदोलन कर रहे किसानों पर गोली चलवाकर छह किसानों की जान ले ली। उन्होंने कहा, बिहार में महागठबंधन तोडऩे वालों से हमारी कोई लड़ाई नहीं है, महागठबंधन तोडऩे वालों को मैं ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा, लेकिन ये जान लें कि अब पूरे हिंदुस्तान में महागठबंधन बनेगा।   साभार-khaskhabar.com   

Read More

रोहतक। अपनी दो शिष्याओं के साथ दुष्कर्म करने और आपराधिक धमकी देने के अपराध में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को सोमवार को 20 साल जेल की सजा सुनाई गई और 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। डेरा प्रमुख को दुष्कर्म के दोनों मामलों में 10-10 साल जेल की सजा सुनाई गई है। रोहतक के सुनारिया जिला जेल के पुस्तकालय में ही लगाई गई केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद राम रहीम के वकील एस. के. गर्ग नरवाना ने कहा कि दोनों ही सजा बारी-बारी से भुगतनी होंगी। चंडीगढ़ से हेलीकॉप्टर के जरिए रोहतक पहुंचे और डेरा प्रमुख को सजा सुनाने वाले सीबीआई की विशेष अदालत के न्यायाधीश जगदीप सिंह ने अपने फैसले में कहा कि जुर्माने की राशि में से ही प्रत्येक पीडि़ता को 14-14 लाख रुपये बतौर मुआवजा दिया जाए।    इससे पहले अदालत के फैसले को लेकर भ्रम की स्थिति बनी रही और ऐसी खबरें चलीं कि डेरा प्रमुख को 10 साल जेल की सजा सुनाई गई है। बाद में डेरा प्रमुख के वकील ने स्थिति स्पष्ट की। अदालत ने शुक्रवार को डेरा प्रमुख को 1999 में अपनी दो शिष्याओं से दुष्कर्म करने और आपराधिक धमकी देने का दोषी करार दिया था। मामले में शिकायत 2002 में दर्ज हुई थी। सुनारिया जिला जेल में लगी इस अदालत में नाटकीयता भी देखने को मिली, जब गुरमीत राम रहीम हाथ जोडक़र रुआंसे अंदाज में न्यायाधीश से माफ करने का अनुनय करने लगे। जैसे ही सजा सुनाई गई राम रहीम वहीं फर्श पर बैठ गए और रोने लगे। जेल के वार्डन ने राम रहीम को वहां से हटाया।   पंचकूला में शुक्रवार को अदालत द्वारा डेरा प्रमुख को दोषी करार दिए जाने के बाद पूरे हरियाणा में व्यापक हिंसा फैल गई थी, जिसमें 38 लोगों की मौत हो गई और 264 लोग घायल हो गए। अदालत के सूत्रों ने बताया कि सजा सुनाने के लिए अदालत की कार्रवाई सोमवार को अपराह्न 2.30 बजे शुरू हुई और न्यायाधीश ने बचाव पक्ष और अभियोजन पक्ष को अपना-अपना पक्ष रखने के लिए 10-10 मिनट का समय दिया। बचाव पक्ष के वकील ने जहां दुष्कर्म के दोषी डेरा प्रमुख के सामाजिक कार्यो और खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए न्यूनतम सजा की मांग की, वहीं अभियोजन पक्ष के वकील ने दोषी के कृत्य का हवाला देते हुए अधिकतम सजा सुनाने की मांग की।    अभियोजन पक्ष ने इसे दुलर्भतम मामला मानने की मांग की। डेरा प्रमुख के वकील ने बाद में कहा कि सीबीआई अदालत के इस फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती दी जाएगी। सजा सुनाए जाने के ठीक बाद चिकित्सकों ने राम रहीम का परीक्षण किया, जिसमें वह पूरी तरह स्वस्थ पाए गए। राम रहीम के वकील ने जेल में उनके साथ नरमी बरते जाने की मांग की और कहा कि राम रहीम अब तक बहुत ही ऐशो-आराम की जिंदगी जीते रहे हैं। पंचकूला में सीबीआई की अदालत द्वारा शुक्रवार को दोषी करार दिए जाने के बाद से राम रहीम को इसी जेल में रखा गया है, जहां वह कैदी नंबर-1997 हैं।इस बीच सिरसा में ताजा हिंसा भडक़ने की घटनाएं हुई हैं। सूत्रों ने बताया है कि डेरा समर्थकों ने दो वाहन फूंक डाले हैं। सुरक्षा बल तत्काल स्थिति पर नियंत्रण हासिल करने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए। सिरसा में डेरा सच्चा सौदा के दो आश्रमों के चारों ओर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, जिसमें सेना, अर्धसैनिक बल भी शामिल था। आयुक्त वी. उमाशंकर ने मीडिया से कहा, स्थिति पर हमारा पूरा नियंत्रण है। हमने अब तक संयम से काम लिया है। डेरा मुख्यालय के अंदर अभी भी कुछ समर्थक मौजूद हैं। सिरसा के कुछ इलाकों में अभी भी कर्फ्यू लगी हुई है।   2002 में डेरा प्रमुख के अपराधों का खुलासा करने वाले दिवंगत पत्रकार के बेटे अंशुल छत्रपति ने सोमवार को कहा कि राम रहीम को दोषी करार दिए जाने और जेल की सजा सुनाए जाने के बाद वह सही साबित हुए हैं। सिरसा में ही स्थानीय समाचार-पत्र पूरा सच निकालने वाले पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या कर दी गई थी। पिता का ही पेशा अपना चुके अंशुल ने अदालत के फैसले का स्वागत किया है। राम रहीम के खिलाफ 2002 में दुष्कर्म की खबर प्रकाशित करने के बाद कथित तौर पर डेरा प्रमुख के इशारे पर डेरा समर्थकों ने अंशुल के पिता की हत्या कर दी थी। साभार-khaskhabar.com         

Read More

पटना। बिहार की सत्ता से बाहर होने के बाद आरजेडी आज बीजेपी के खिलाफ पटना में भाजपा भगाओ-देश बचाओ नाम से एक रैली कर रहा है। जिसमें करीब डेढ़ लाख के पहुंचने की बात कही जा रही है। इसे सफल बनाने में राजद ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पटना शहर रैली के रंग में रंगा नजर आ रहा है। राजनीतिक रैलियों से अपनी ताकत का एहसास कराने वाले लालू प्रसाद की इस रैली में कई विपक्षी दलों के नेता भी नजर आएंगे। वैसे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, बसपा प्रमुख मायावती और समाजवादी नेता मुलायम नजर नहीं आएंगे। लेकिन उनके प्रतिनिधि मंच पर दिख रहे हैं। बता दें कि अखिलेश यादव, गुलाम नबी आजाद,शरद यादव,ममता बनर्जी,सीपी जोशी मंच पर मौजूद है।  उधर बसपा चीफ मायावती ने लालू की रैली से ऐन वक्त पर अपने को अलग कर सबको चौंका दिया है। बसपा के एक वरिष्ठ नेता ने ही दावा किया कि बिहार में महागठबंधन से नीतीश कुमार के अलग होने व सपा-लालू की नजदीकियों की वजह से मायावती अब इस गठबंधन पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं और फिलहाल किसी तरह का जोखिम लेने के मूड में नही है।  बसपा के एक वरिष्ठ नेता ने नाम न जाहिर न करने की शर्त पर बताया, लालू प्रसाद यादव ने जिस महागठबंधन का सपना देखा था, वह फिलहाल पूरा नहीं होगा। इसकी वजह यह है कि समाजवादी पार्टी और लालू की नजदीकियों की वजह से मायावती यह तय नहीं कर पा रही हैं कि इस गठबंधन में शामिल हुआ जाए या नहीं।    पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान तक जाने वाली तमाम सडक़ों और शहर के सभी चौक-चौराहों को बड़े-बड़े होर्डिग्स और बैनर-पोस्टर से पाट दिया गया है। इससे पहले यहां इतनी भारी तादाद में किसी पार्टी-रैली के प्रचार वाले होर्डिग और बैनर-पोस्टर नहीं लगे थे। राज्य के विभिन्न हिस्सों से लोगों को पटना लाने और वापस ले जाने के लिए पार्टी ने अपने खर्च पर तीन रेलगाडिय़ों की सेवाएं उपलब्ध कराई है। बिहार में सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद राजद अब विपक्ष में है, इस कारण उनके समर्थकों के तेवर भी सरकार के खिलाफ बेहद गर्म है, ऐसे में राजद इस रैली के बहाने अपना शक्ति प्रदर्शन भी करेगा। अपनी रैलियों को खास अंदाज में पेश करने के लिए प्रसिद्ध लालू इस रैली में भी कोई कमी नहीं छोडऩा चाहते। यही कारण है कि अभी से ही पूरा पटना रैली के रंग में रंगा नजर आने लगा है। राजद विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के आवासों पर समर्थकों के रहने और खाने-पीने सहित उनके मनोरंजन की भी खास व्यवस्था की गई है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के पटना स्थित सरकारी आवास पर रैली को लेकर उत्सवी माहौल है। पूरे राज्य से कार्यकर्ता लालू के आवास पर पहुंचने लगे हैं। लालू आवास के बाहर आने वाले लोग ढोल-नगाड़े के बीच नाच रहे हैं। रैली स्थल गांधी मैदान में भी रैली को लेकर लगभग सारी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने दावा किया कि यह रैली गांधी मैदान में आयोजित सभी रैलियों के भीड़ का न केवल रिकॉर्ड तोड़ेगी, बल्कि भविष्य में भी ऐसी रैली का आयोजन यहां नहीं हो सकेगा।   उन्होंने कहा कि इस रैली में बिहार और झारखंड के अलावे अन्य राज्यों के भी राजद समर्थक पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लेने के लिए पहुंच रहे हैं। रैली की तैयारियों का जायजा लेने गांधी मैदान पहुंचे पूर्वे ने कहा कि लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव की अपील पर बड़ी संख्या में युवा भी इस रैली में भाग लेने आने वाले हैं। इधर, पटना पुलिस भी इस रैली को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने में जुटी है। पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने कहा, एक योजना के तहत शहर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जा रही है। शहर में चार हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सीसीटीवी कैमरे से पटना के भीड़ भाड़ वाले इलाके सहित पूरे गांधी मैदान की मॉनिटरिंग की जाएगी। रैली में सादे लिबास में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की जा रही है।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देश को संबोधित किया है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम का 35वां एपिसोड था।  कार्यक्रम की शुरुआत में ही पीएम मोदी ने हरियाणा में हुई हिंसा पर चिंता जताई। आगे पीएम ने कहा कि मैंने लाल किले से भी कहा था कि आस्था के नाम पर हिंसा बर्दाश्त नहीं होगी। हर किसी को कानून के सामने झुकना होगा, कानून जवाबदेही तय करेगा और दोषियों को सजा दे के रहेगा मोदी ने कहा, "भारत भगवान बुद्ध, महात्मा गांधी और सरदार पटेल की धरती है और यहां हिंसा स्वीकार्य नहीं है।" मोदी ने शुक्रवार को हुई हिंसा का कोई उल्लेख नहीं किया। दुष्कर्म मामले में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को दोषी ठहराए जाने के बाद 36 लोगों की मौत हो गई थी।      मोदी ने अपने मासिक रेडियो संबोधन 'मन की बात' में कहा, "जब हम हिंसा के बारे में सुनते हैं तो चिंतित होना, प्राकृतिक है। जो लोग कानून हाथ में लेकर हिंसा करते हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा, फिर चाहे व कोई भी हो।" मोदी ने कहा, "मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि किसी को भी आस्था के नाम पर कानून एवं व्यवस्था को हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। जहां से भी हिंसा की खबर आती है तो तनाव होना लाजिमी है।" मोदी ने रविवार को कहा कि बीते तीन सालों में 30 करोड़ परिवार प्रधानमंत्री जन धन योजना से जुड़े हैं और उनके खातों में 65,000 करोड़ रुपये जमा हुए।  पीएम ने इस दौरान स्वच्छता का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि 2 लाख 30 हजार से भी ज्यादा गांव, खुले में शौच से अपने आपको मुक्त घोषित कर चुके हैं। शौचालयों की कवरेज 39% से करीब-करीब 67% पहंची है। मोदी ने कहा कि मैं आह्वान करता हूं कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती से 15-20 दिन पहले से ही 'स्वच्छता ही सेवा' मुहिम चलाएं।उन्होंने कहा कि ऐसा स्वच्छता खड़ी कर दें कि 2 अक्टूबर सचमुच में गांधी के सपनों वाली 2 अक्टूबर हो जाए। उधर त्योहारों का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि शायद ही 365 दिन में कोई दिन बचता होगा जो कि हमारे यहां त्योहार से न जुड़ा हुआ हो। इन दिनों गणेश चतुर्थी की धूम मची हुई है, सभी देशवासियों को गणेशोत्सव की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।अभी केरल में ओणम का त्योहार मनाया जा रहा है।इसके साथ ही उन्होंने देशवासियों को ईद-उल-जुहा की भी बधाई दी।पीएम इस कार्यक्रम के माध्यम से देश की जनता को जागरुक करना का काम तो करते ही हैं, साथ ही इससे आकाशवाणी को भारी राजस्व भी मिलता है। हाल ही में सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने लोकसभा में इससे जुड़ी जानकारी रखी। उन्होंने सदन को बताया कि पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम से आकाशवाणी को 10 करोड़ की कमाई हुई है। उन्होंने बताया कि पिछले दो साल में मन की बात कार्यक्रम से ये राजस्व जमा हुआ है।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

पंचकूला। डेरा चीफ गुरमीत राम रहीम को यौन शोषण के मामले में सीबीआई कोर्ट द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद हुई हिंसा को लेकर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर निशाने पर आ गए हैं। ज्ञातव्य है कि केन्द्र सरकार भी हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर से नाराज है। वहीं अब मनोहर लाल खट्टर ने स्विकार किया है कि चूक हुई है। साथ ही उन्होंने कहा कि उचित कार्रवाई की जा रही है।    डेरा समर्थकों की हिंसा पर सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि चूक की पहचान की गई है और हम उचित कदम उठा रहे हैं। सीएम खट्टर ने स्विकार किया कि ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने कानून हाथ में लिया है उन्हें सजा दी जाएगी। ज्ञातव्य है कि डेरा समर्थकों की हिंसा के बाद पंचकूला डीएसपी को निलंबित कर दिया है। ज्ञातव्य है कि शुक्रवार को यौन शोषण मामले में डेरा चीफ के खिलाफ फैसला आने के बाद डेरा समर्थक उग्र हो गए और हिंसभ भडक गई। इस हिंसा में 30 लोग मारे गए हैं और सैकडों घायल हो गए हैं। साथ ही डेरा समर्थकों ने दर्जनों वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया। सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया। इसके साथ ही मीडिया की कुछ ओबी वैन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया और मीडियाकर्मियों पर भी डेरा समर्थकों ने हमला किया।      साभार-khaskhabar.com       

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More