BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मोदी कैबिनेट में फेरबदल जल्द, कौशल विकास मंत्री राजीव रूडी ने दिया इस्तीफा

मोदी कैबिनेट में फेरबदल जल्द, कौशल विकास मंत्री राजीव रूडी ने दिया इस्तीफानई दिल्ली। केंद्र सरकार और भाजपा से बड़ी खबर आ रही है। मोदी सरकार में कौशल विकास मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने इस्तीफा दे दिया है। वहीं, केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने भी स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफे की पेशकश की है। इसके साथ ही संजीव बाल्यान, कलराज मिश्र, महेंद्र नाथ पांडेय ने भी इस्तीफे की पेशकश की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मोदी सरकार में कौशल विकास मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा सौंपा है। माना जा रहा है कि रूडी का इस्तीफा जल्द ही होने वाले कैबिनेट विस्तार की योजना का हिस्सा है। सूत्रों के मुताबिक, बिहार के सारण से सांसद रूडी को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। 

 

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री रूडी के प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं थे। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें अपना प्रदर्शन सुधारने के लिए भी कहा गया था। रूडी अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में भी एक साल के लिए उड्डयन मंत्री रह चुके हैं। पिछले दिनों लगातार रेल हादसों के बाद रेलमंत्री सुरेश प्रभु भी इस्तीफा दे चुके हैं। प्रधानमंत्री ने उन्हें इंतजार करने के लिए कहा है।ही खबर है कि केंद्रीय विमानन मंत्री गजपति राजू का मंत्रालय भी बदला जा सकता है। यूपी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के लिए नाम तय होन होने पर केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय ने पहले ही इस्तीफा दे दिया।

 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कलराज मिश्रा, राजीव प्रताप रुडी, निर्मला सीतारमन, गिरिराज सिंह, उमा भारती से भी देर रात तक इस्तीफे लिए जाने की खबर है। कुल आठ मंत्रियों को हटाकर नए चेहरे शामिल किए जाने हैं। कलराज मिश्रा को बिहार का राज्यपाल बनाकर उनकी नाराजगी को दूर किया जा सकता है।सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रपति कोविंद तीन सितंबर तक नए मंत्रियों को शपथ दिला सकते हैं। बिहार में नीतीश से हाथ मिलाने के बाद अब मोदी केबिनेट में जदयू के चेहरे शामिल हो सकते हैं। इसमें केसी त्यागी, आरसीपी सिंह व संजय कुशवाहा व एआइडीएमके कोटे से एम थंबीदुरई और वी मैत्रेयन मंत्री बन सकते हैं। 

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More