BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

श्रीनगर में आतंकी हमला, पुंछ में पाक ने तोड़ा सीजफायर, 2 जवान शहीद,8 जख्मी

श्रीनगर के पंथा चौक में आतंकी हमला, एक जवान शहीद, 8 पुलिसवाले घायलश्रीनगर। श्रीनगर के पंथाचौक में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे जम्मू-कश्मीर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। ईद के पर्व से पहले आतंकवादियों ने दहशत फैलाने के लिए श्रीनगर के प्रमुख इलाके में सुरक्षाबलों की बस पर हमला बोल दिया है। इस आतंकी हमले में एक जवान शहीद हो गया। वहीं, 8 पुलिसवाले घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने हमले की जिम्मेदारी ली है। इधर, पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया। पाक रेंजर्स की फायरिंग में बीएसएफ का एक सब इंस्पेक्टर शहीद हो गया है। 

 

अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक हमला शुक्रवार शाम उस वक्त हुआ, जब दिन भर की ड्यूटी के बाद पुलिसकर्मी जम्मू कश्मीर आर्म्ड पुलिस के मुख्यालय की तरफ लौट रहे थे। तभी पंथाचौक पर आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों की बस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में एक जवान शहीद हो गया। जबकि 8 अन्य घायल हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है। हमले की बाद आतंकी आसपास के घरों में जा छिपे। आतंकवादियों को पकडऩे के लिए सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है। 

 

आपको बता दें कि पिछले महीने ही आतंकियों ने पुलवामा की पुलिस लाइन पर हमला किया था। इसमें 8 जवान शहीद हुए थे और सेना ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया था। जैश-ए-मोहम्मद ने हमले की जिम्मेदारी ली थी। इस हमले के बाद आईबी ने आशंका जाहिर की थी कि पुलिस लाइन अटैक के दौरान जो आठ आंतकवादी बच गए है, वो पंजाब व जम्मू-कश्मीर के इलाकों में छिपे हो सकते हैं। वो अब सेना या सुरक्षाबलों के कैंप को फिर से निशाना बना सकते है। आईबी ने आशंका जाहिर की थी कि पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले की तर्ज पर ये आतंकवादी किसी और बड़े हमले को अंजाम दे सकते हैं।

 

पुंछ में पाक ने फिर तोड़ा सीजफायर, जवान शहीदइधर, पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है। शुक्रवार शाम को पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग में सीमा सुरक्षा बल के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर शहीद हो गए। भारतीय जवानों ने पाकिस्तान की गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है। पाकिस्तान लगातार युद्धविराम का उल्लंघन कर रहा है। 26 अगस्त को रजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने भारतीय इलाके में बिना उकसावे के फायरिंग की थी। इस दौरान भारतीय सेना की जवाबी फायरिंग में कम से कम 3 पाकिस्तानी रेंजर्स मारे गए थे।

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More