BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

ARTICLE 370: श्रीनगर सचिवालय पर लहराया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा, पहले होते थे दो झंडे

नगर। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) से धारा 370 ( Article 370 ) को कमजोर किए जानके के बाद श्रीनगर सचिवालय से राज्य का झंडा हटा कर अब वहां राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहरा रहा है। सरकारी अधिकारियों ने बताया कि अब सभी सरकारी कार्यालय में तिरंगा ही लगाया जाएगा। जम्मू-कश्मीर से संसद ने अनुच्छेद 370 को कमजोर करने के बाद राज्य को जो विशेषाधिकार मिलते थे, वे खत्म कर दिए गए हैं।

धारा 370 के तहत जम्मू-कश्मीर के पास अपना संविधान, झंडा और दंड संहिता होती थी। लेकिन अनुच्छेद 370 को कमजोर करने के बाद अब वहां भारतीय संविधान लागू हो गया है। सरकारी इमारतों पर तिरंगा लहराएगा और भारतीय दंड संहिता का पालन होगी। 

राज्य में पहले किसी बाहरी शख्स के जमीन खरीदने पर भी पाबंदी थी, यह नियम भी हटा लिया गया है। इसके अलावा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दो अलग केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया गया हैं। अनुच्छेद 370 कमजोर करने के बाद जम्मू-कश्मीर का स्वरूप पूरी तरह बदल गया है। मौजूदा जम्मू-कश्मीर राज्य के राज्यपाल अब केंद्र शासित जम्मू एवं कश्मीर और केंद्र शासित लद्दाख के उपराज्यपाल होंगे। साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More