देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल रविवार को सुबह 10 बजे अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। इसके मद्देनजर बैठकों का दौरा चल रहा है। वहीं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी वृंदावन से दिल्ली वापस लौट आए हैं। गौरतलब है कि कल शुक्रवार को अमित शाह आरएसएस की समन्वय बैठक में हिस्सा लेने वृंदावन गए थे। आज वे दिल्ली वापस लौटे और लौटते ही उनके आवास पर बैठकोंका दौर शुरू हो गया है। दिल्ली से सांसद और पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा अमित शाह के आवास पहुंचे। अटकलें लगाई जा रही हैं कि प्रवेश वर्मा को मंत्री बनाया जा सकता है।
शाम को पीएम मोदी से करेंगे फाइनल चर्चा:
संभावित मंत्रियों से मिलने के बाद अमित शाह शाम को पीएम मोदी से कैबिनेट विस्तार पर फाइनल चर्चा करेंगे और मंत्रिमंडल विस्तार को शेप देंगे। मंत्रिमंडल में शामिल किए जा रहे हैं नए चेहरों और किन-किन के विभाग बदले जाने हैं, सब पर अमित शाह प्रधानमंत्री से अंतिम दौर की चर्चा करेंगे। शाह पहले अपने आवास पर मीटिंग करेंगे फिर उसके बाद वो पीएम से मिलेंगे।
अमित शाह ने संघ प्रमुख भागवत के साथ भी की चर्चा:
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बैठक के पहले दिन अमित शाह ने संघ प्रमुख मोहन भागवत और संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ अलग से बैठक की। खबरों के अनुसार अलग से हुई इस बैठक में किस मुद्दे पर चर्चा हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन माना जा रहा है कि इस बैठक में मोदी कैबिनेट में होने वाले फेरबदल पर चर्चा की गई।
AIADMK शामिल नहीं होगी कैबिनेट में:
ज्ञातव्य है कि मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं के बीच अटकलें लगाई जा रही थी कि मोदी कैबिनेट में एआईएडीएमके के एक नेता को जगह मिल सकती है। अब इन अटकलों पर विराम लग गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एआईएडीएमके भी कैबिनेट में शामिल नहीं होगी। अभी तक मोदी सरकार और तमिलनाडु के सत्ताधारी दल एआईएडीएमके बीच कोई आधिकारिक वार्ता नहीं हुई हैं। हांलांकि पीएम मोदी ने तमिलनाडु सीएम ई. पलानीस्वामी और उप मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम दोनों के साथ बैठक की लेकिन इस बैठक में कैबिनेट विस्तार को लेकर कोई चर्चा नहीं गई।
कैबिनेट में फेरबदल को लेकर राजनाथ के घर हुई बैठक:
मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर कल रात गृह मंत्री राजनाथ सिंह के घर बैठक हुई। इस बैठक में सुषमा स्वराज, अरूण जेटली, नितिन गडकरी जैसे दिग्गज नेता शामिल हुए। वहीं मोदी कैबिनेट में ओम माथुर और सत्यपाल सिंह को भी जगह मिल सकती है। वहीं फेरबदल से पहले कई मंत्रियों की छुट्टी भी गई है। ज्ञातव्य है कि कई मंत्रिशें ने अपने इस्तीफे दे दिए हैं। इनमें बंडारू दत्तात्रेय और कलराज मिश्र जैसे नाम भी शामिल हैं। कलराज मिश्र को राज्यपाल बनाए जाने के कयास हैं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
देश में चिकित्सा पर्यटन का बढ़ रहा विस्तार, दुनिया के 46 गंतव्यों में भारत 10वें स्थान पर
भारतीय रेलवे ने रेल पर्यटन का विस्तार करने के लिए बनाई योजना
नड्डा-शाह से मुख्यमंत्री योगी की मीटिंग के बाद जल्द हो सकता है यूपी में मंत्रिपरिषद विस्तार